Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: आत्महत्या के इरादे से छलांग लगाने वाले युवक को बचाया

खतौली।(Muzaffarnagar News) गंगनहर में आत्महत्या के इरादे से छलांग लगाने वाले युवक को कोतवाली पुलिस कर्मियां द्वारा साहस का परिचय देते हुए सकुशल पानी से बाहर निकालकर मानवता की मिसाल कायम की है। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर खतौली गंगनहर पुल के निकट अचानक एक पच्चीस वर्षीय युवक ने गंगनहर में छलांग लगा दी।

युवक को नहर में कूदता देख गंगनहर पुल के आसपास के दुकानदारों में अचानक हड़कम्प मच गया। लोगां द्वारा घटना की सूचना तत्काल खतौली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार पुलिस कर्मियां के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। इस दौरान कोतवाली प्रभारी के निर्देशानुसार पुलिस कर्मियां ने नहर में छलांग लगाते अपने अद्भुत साहस का परिचय देते हुए युवक को सकुशल नहर से बाहर निकाल लिया 

गंगनहर में डूब रहे युवक को एक नई जिन्दगी दिलाने में मानवता की मिसाल कायम की। पुलिस की सूचना पर युवक के परिजन तत्काल खतौली पहुंचे। बताया जाता है कि नहर में डूबने वाला युवक का नाम राजू पुत्र प्रसादे निवासी गांव अब्दुलपुर कस्बा पुरकाजी निवासी है। राजू खतौली क्षेत्र के गांव पमनावली में कुछ समय से अपने फूफा सतपाल के पास रह रहा था।

परिजनों का कथन है कि राजू कुछ समय से मानसिक रूप से विचलित बना हुआ था। राजू को नहर से सकुशल बचाने पर परिजनों द्वारा कोतवाली पुलिस का आभार व्यक्त कर राजू को लेकर घर लौट आया।

सड़क हादसों में कई घायल

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला सुथराशाही निवासी गोपाल पुत्र जयसिह शर्मा आज सुब अपनी बाईक द्वारा चरथावल रोड पर किसी काम से जा रहा था। कि इसी बीच वह तेजगति के साथ आ रही कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। नागरिको की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया

उसके परिजनो को हादसे की जानकारी दी। नई मन्डी थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बिलासपुर निवासी ब्रजमोहन सैनी पुत्र स्व.रामस्वरूप स्कूटी द्वारा अपने गांव से कूकडा ब्लॉक पर जाते वक्त प्राईवेट बस की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे आसपास के लोगो ने उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया।

एक अन्य सडक हादसे के तहत बुढाना के गांव विज्ञाना निवासी सादिक अपने गांव लौटते वक्त बाईक फिसल जाने से चोटिल हो गया। जिसे उसके परिजनो ने सीएचसी भिजवाया।

 

पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन में जनपद में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। जिससे वाहन स्वामियों में हड़कम्प मचा रहा। जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रों में पड़ने वाले संवेदनशील स्थान, हाइवे, मुख्य चौराहा, बैंक आदि पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चैकिंग की गयी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21450 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 5 =