Saudi Arabia मिलिट्री कमांडर Lieutenant General Fahd Bin Abdullah Mohammed Al-Mutair, पहली बार भारत दौरे पर
भारत के साथ सैन्य संबंध मजबूत करने के इरादे से Saudi Arabia के मिलिट्री कमांडर तीन दिवसीय (14 से 16 फरवरी) दौरे पर दिल्ली पहुंचे हैं. ये पहला मौका है कि सऊदी अरब का कोई सैन्य कमांडर भारत के दौरे पर आया है. इस दौरान उन्होनें थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे (MM Naravane) से मुलाकात की और दोनों देशों के रक्षा संबंधों को मजबूत करने की दिशा में बातचीत की. खास बात ये है कि भारत ने सऊदी अरब को अपनी स्वदेशी तोप, ड्रोन और मिसाइल तक देने का ऑफर दिया है.
Lieutenant General Fahd Bin Abdullah Mohammed Al-Mutair, Commander, Royal Saudi Land Forces, Kingdom of Saudi Arabia called on General MM Naravane #COAS & discussed ways to further enhance the bilateral defence cooperation between the two countries.#IndiaSaudiArabiaFriendship pic.twitter.com/sU72L1EWPQ
— ADG PI – INDIAN ARMY (@adgpi) February 15, 2022
मंगलवार को Saudi Arabia के लैंड फोर्सेज़ कमांडर, Lieutenant General Fahd Bin Abdullah Mohammed Al-Mutair, के दिल्ली आगमन पर साउथ ब्लॉक स्थित लॉन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद लेफ्टिनेंट जनरल फहद बिन अब्दुलाह ने थलसेना प्रमुख, जनरल एम एम नरवणे से मुलाकात की. इस दौरान दोनों देशों के सेना प्रमुखों ने आपसी संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया.
इसके लिए दोनों देशों ने एक स्कोपिंग-डेलीगेशन बनाने का फैसला किया है जो दोनों देशों के बीच मिलिट्री-इंग्जेमेंट को बढ़ाने पर काम करेगा.सेना मुख्यालय में दौरे के दौरान Saudi Arabia के कमांडर को भारतीय सेना के आर्मी डिजाइन ब्यूरो ने एक प्रेजेंटेशन दिया, जिसमें भारत की डिफेंस इंडस्ट्री द्वारा तैयार किए गए हथियार और सैन्य साजो सामान के बारे में जानकारी दी गई.
Lieutenant General Fahd Bin Abdullah Mohammed Al-Mutair, Commander, Royal Saudi Land Forces, Kingdom of Saudi Arabia received a Guard of Honour at the #SouthBlock, New Delhi.
#DefenceCooperation#IndiaSaudiArabiaFriendship pic.twitter.com/VJzfR73C1n— ADG PI – INDIAN ARMY (@adgpi) February 15, 2022
इस दौरान बताया गया कि भारतीय रक्षा उद्योग कितना सक्षम है और उनके द्वारा तैयार गए उन हथियारों और मिसाइलों के बारे में जानकारी दी गई जिन्हें भारतीय सेना इस्तेमाल भी कर रही है. ये भी बताया गया कि भारत रक्षा उद्योग में निवेश के अवसर भी तलाश रहा है.
दिल्ली दौरे के दौरान Saudi Arabia के सैन्य प्रमुख ने नेशनल डिफेंस कॉलेज (एनडीसी) का दौरा भी किया, जहां उनके देश के सैन्य अफसर भी कोर्स कर रहे हैं. आपको बता दें कि पिछले साल यानि दिसंबर 2020 में थलसेना प्रमुख जनरल नरवणे भी सऊदी अरब के दौरे पर गए थे.
ये भी किसी भारतीय सेना प्रमुख का पहला Saudi Arabia दौरा था. पिछले कुछ सालों में भारत और सऊदी अरब के बीच काफी मजबूत हुए हैं. इनमें आर्थिक-संपन्नता, आतंकवाद के खात्में, मिलिट्री-डिप्लोमेसी और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर दोनों देशों के बीच बनती आम सहमति काफी प्रमुख हैं.

