Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: स्कूली बच्चों ने संत रविदास जयंती मनाई

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी मुजफ्फरनगर में संत रविदास जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा गोयल एवं मुख्य वक्ता श्रीमती सुकर्मा शर्मा ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया तथा संत रविदास जी के चरणों में अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य वक्ता श्रीमती सुकर्मा शर्मा जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि संत रविदास जी गंगा माता के सच्चे भक्त थे। उनकी भक्ति में भावविभोर होकर गंगा माता स्वयं दर्शन देने के लिए उनके सम्मुख प्रकट हुई।

हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने कार्य को पूर्ण निष्ठा से करना चाहिए। पूर्ण निष्ठा से किए गए कार्य का फल भी संतोषजनक प्राप्त होता है।

अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा गोयल जी ने संत रविदास जी के चरणों में शीश झुकाया तथा सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए कहा । इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य/आचार्या उपस्थित रहे।

 

योग शिविर का हुआ आयोजन

Newsमुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला कारागार में चार दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ हुआ। आर्ट आफ लिविग संस्था की ओर से लगाए गए योग शिविर में बड़ी संख्या में बंदियों ने भाग लिया।

जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों के लिए आर्ट आफ लिविग संस्था की ओर से योग शिविर की शुरुआत की गई है। चार दिवसीय योग शिविर में बंदियों को योग और अन्य आसन सिखाए जाएंगे। शिविर के पहले दिन ही बंदियों ने बड़ी संख्या में योग शिविर में भाग लिया।

आर्ट आफ लिविग सस्था के योगाचार्यो ने बंदियों को योग सिखाया। जेल प्रशासन ने योगाचार्यो का आभार व्यक्त किया। जेल अधीक्षक ने बताया कि कारागार में बंदियों के लिए समय-समय पर योग शिविर लगाए जाते हैं, जिसमें बंदी बड़ी संख्या में भाग लेते हैं। इस दौरान जेलर कमलेश सिंह, उप जेलर सुरेंद्र मोहन, कैलाश नारायण शुक्ला, मेघा राजपूत समेत अन्य कारागार अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − five =