Shamli News: स्काउट गाइड शिविर का हुआ समापन
शामली। (Shamli News) पिछले पांच दिनों से चल रहा स्काउट गाइड शिविर संपन्न हो गया। शिविर के अंतिम दिन छात्र-छात्राओं ने १६ राज्यों के लोक नृत्य, खानपान एवं वेशभूषा के साथ कैंप का शुभारंभ किया।
शामली के गांव भाजू में स्थित ओम श्री गुरु साक्षी रामचंद्र संस्थान में चल रहे पांच दिवसीय स्काउट गाइड कैंप के अंतिम दिन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्रह्मपाल सिंह बालियान व किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सवित मलिक और महाविद्यालय के प्रबंधक डा. लव लता सिधु, मनोज और डा. राजीव गुप्ता, डा. मृदुल गुप्ता, डा. सुनीता शर्मा आदि ने किया। इस दौरान पांच दिनों में कैंप के दौरान किए गए कार्यो के बारे में जानकारी दी गई।
वहीं छात्र-छात्राओं की ओर से १६ राज्यों के लोक नृत्य, खानपान एवं वेशभूषा में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। इस दौरान महाविद्यालय के समस्त स्टाफ अंजुल मलिक, शकील अहमद, राहुल मलिक, सतेंद्र आर्य, इसरार, मेहरदीन और रजत बालियान आदि ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। इस दौरान समस्त कालेज स्टाफ मौजूद रहा।
किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सचिव प्रभारी गन्ना समिति रोहाना कला एवं अपर प्रबंधक गन्ना मिल देवबंद द्वारा चीनी मिल त्रिवेणी शुगर देवबंद के क्रय केंद्र गोपाली पर कृषक को कृषक सम्मान के रूप में पुरस्कार स्वरूप दीवार घड़ी भेंट स्वरूप प्रदान किया गया।
जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार सचिव प्रभारी गन्ना समिति रोहाना कला श्री एसपी सिंह एवं अपर प्रबंधक गन्ना मिल देवबंद विकास तोमर द्वारा गन्ना समिति रोहाना कला के चीनी मिल त्रिवेणी शुगर देवबंद के क्रय केंद्र गोपाली पर कृषक तेजपाल पुत्र सुक्का ग्राम केंद्र की के द्वारा ताजा और साफ सुथरा गन्ना आपूर्ति करने पर कृषक को त्रिवेणी चीनी मिल देवबंद की तरफ से कृषक सम्मान के रूप में पुरस्कार स्वरूप दीवार घड़ी भेंट स्वरूप प्रदान किया गया।

