खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

डीएवी इंटर काॅलेज में आग और रासायनिक रिसाव से निपटने का हुआ माॅक अभ्यासMuzaffarnagar News
जानसठ। डीएवी इंटर कॉलेज परिसर में शुक्रवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से एक विस्तृत मॉक ड्रिल (अभ्यास) का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य भूकंप, रासायनिक रिसाव और आगजनी जैसी संभावित प्राकृतिक व मानव निर्मित आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों की प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा करना था। मॉक ड्रिल के दौरान विभिन्न आपातकालीन स्थितियों का नाट्य रूपांतरण किया गया। आपदा की सूचना मिलते ही बचाव टीमों का तत्काल मौके पर पहुंचना, प्रभावितों को त्वरित प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराना और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने की पूरी प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। इस अभ्यास के जरिए आपात स्थिति में पुलिस, स्वास्थ्य, राजस्व और आपदा प्रबंधन जैसे विभिन्न विभागों के आपसी तालमेल और त्वरित प्रतिक्रिया समय (त्मेचवदेम ज्पउम) को परखा गया, ताकि किसी भी वास्तविक आपदा के समय जन-धन के नुकसान को न्यूनतम किया जा सके। इस दौरान जानसठ की एसडीएम रश्मि लांबा, तहसीलदार मोनिका चैहान, सीओ ऋषिका सिंह, नायब तहसीलदार बृजेश कुमार, राजस्व निरीक्षक और सीएचसी प्रभारी डॉ. अर्जुन सिंह सहित कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आपदा से निपटने के लिए इस प्रकार के नियमित अभ्यास को बेहद आवश्यक बताया।

 

 

 

माॅक ड्रिल का रोहाना डिस्टिलरी प्लांट में आयोजनMuzaffarnagar News
रोहाना। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे-59 स्थित रोहाना कस्बे में संचालित आईपीएल (प्च्स्) डिस्टिलरी प्लांट में शुक्रवार को आपदा प्रबंधन के तहत एक विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, आबकारी विभाग, स्वास्थ्य विभाग और फायर ब्रिगेड की टीमों ने प्लांट में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को आपातकालीन स्थितियों में राहत व बचाव कार्य करने के गुर सिखाए। कार्यक्रम में पहुंचे एडीएम फाइनेंस अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी आपदा या आपात स्थिति से निपटने के लिए हमारी पूर्व तैयारी मजबूत होनी चाहिए ताकि समय रहते जान-माल की रक्षा की जा सके। उन्होंने घरेलू दुर्घटनाओं जैसे रसोई गैस में आग लगने पर महिलाओं और परिजनों का सुरक्षित बचाव करने के व्यावहारिक उपाय बताए। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय आपदा अधिनियम 2005 के तहत तय नियमों और बचाव संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। मॉक ड्रिल के दौरान फायर ब्रिगेड और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने आपात स्थिति में त्वरित रिस्पॉन्स देने का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया। इस अवसर पर एडीएम फाइनेंस अनिरुद्ध प्रताप सिंह, एसडीएम सदर शुभम श्रीवास्तव, तहसीलदार सदर राधेश्याम गौड़, नायब तहसीलदार अमित कुमार, सीओ अनुराग सिंह, दमकल अधिकारी आर.के. यादव, जिला आबकारी अधिकारी, प्लांट यूनिट हेड लोकेश कुमार बालियान, एचआर हेड आर.के. तिवारी तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम मुख्य रूप से मौजूद रही।

 

भगवान विश्वकर्मा जयंती पर विशाल भंडारे का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। इण्डियन पोटाश लिमिटेड रोहाना में डिस्टिलरी व सी०बी०जी० यूनिट प्रांगण में भगवान विश्वकर्मा जयन्ती मनायी गयी। डिस्टिलरी व सी०बी०जी० यूनिट के इकाई प्रमुख भारत सिंह द्वारा भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गयी। इस शुभ अवसर पर कारखाने के विभागाध्यक्षों द्वारा भी पूजन किया गया तथा सभी कर्मचारियों को भगवान विश्कर्मा की जयन्ती पर शुभकामनाऐं दी गयीं। पूजन के बाद विशाल भण्डारे का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर शुगर इकाई के यूनिट हैड लोकेश कुमार बालियान, मानव संसाधन हैड आर० के० तिवारी, वरिष्ठ प्रबंधक मानव संसाधन एवं विधिक इलैक्ट्रिकल हैड प्रमोद कुमार, परचेज हैड  पवनेश कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार शर्मा, अन्य वरिष्ठ अधिकारिगणों के अलावा कर्मचारीगण उपस्थित रहे । डिस्टिलरी व सी०बी०जी० इकाई से भारत सिंह, सहायक महाप्रबन्धक उत्पादन के अतिरिक्त शिवाकान्त शर्मा, प्रबंधक उत्पादन डिस्टिलरी विवेक शर्मा, प्रबन्धक इलैक्ट्रिकल वसीम अहमद, प्रबंधक-मैकेनिकल मेंटीनेंस, विश्वजीत त्यागी, स्टोर इंचार्ज गोपाल गिरी, सेल्स ऑफिसर-उर्वरक प्रदीप शर्मा, वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी निजी सचिव अशोक कुमार त्यागी, मोहित कुमार ई०एस०एच० हैड, संजीव सेठ, शुभम अग्रवाल, अनुज कुमार, दिनेश बंसल, विकान्त चैहान, एवं सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

मुज़फ्फरनगर का डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ रक्तदान शिविर में प्रदेश मे प्रथम स्थानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ द्वारा उत्तर प्रदेश में प्रत्येक जनपद में इंजीनियर्स डे पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता हैं । ऊर्जावान युवा इंजी विकास कुमार जनपद अध्यक्ष एवं राजेंद्र कुमार सचिव के कुशल नेतृत्व में रक्तदान कार्यक्रम हुआ । डिप्लोमा इंजीनियर्स के सामूहिक प्रयासो से 181 यूनिट रक्तदान हुआ तथा प्रदेश मे प्रथम स्थान प्राप्त किया स सचिव इंजी राजेंद्र कुमार ने बताया कि विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी के आधार पर 181 यूनिट रक्तदान कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा साथियों के सामूहिक एवं निरंतर प्रयास से हमें यह सफलता मिली।इस उपलब्धि के लिए महासंघ के जनपद संरक्षक इंजी उमेश चंद्र वर्मा ने पूरी टीम की मुक्तकंठ से सराहना की तथा इंजीनियर्स क्लब मुजफ्फरनगर(रजि) द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मीनाक्ष श्रीवास्तव,मंडल सचिव कृष्ण कुमार सैनी, रूपेंद्र,देवेंद्र,नरेश कुमार सहारनपुर,इंव नरेश सैनी मुरादाबाद,इंवकामेश्वर गुप्ता, इंव मेहर सिंह,इंव अनुज पोसवाल,इंव डी के तोमर, इंव हरीश चंद्र, इंव एन पी एस मथुरिया, इंव कपिल , इंव आशु कुमार, इंव श्रवण कुमार, इंव वीरेंद्र कुमार, इंव धर्मेंद्र कुमार,भाई संदीप राज, श्रवण कुमार,इंव जसवीरसिंह खंडिय अध्यक्ष, इंवअनिल कुमार खंडिय सचिव,
इंव यतेन्द्र प्रताप सिंह,इंव हरीश पाठक,खंडिय सचिव इंव रवि कुमार, इंव मीनाक्षी वित्त सचिव, इंव केव केव शर्मा, इंव विशवपाल , इंव कृष्ण कुमार,इंव सुमित शर्मा, इंव शशि कुमार, इंवप्रवीण कुमार, इंवसुशील कुमार,इंव परविंदर कुमार,इंव रमेश गुप्ता ,इंव संजय त्यागी,इंव विपिन कुमार क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, इंव अशोक कुमार, इंव बृजेश सैनी, इंव अशोक कुमार, इंव संदीप कुमार, इंव विनेश  इंव परविंदर कुमार, इंव अरविंद कुमार,इंव नीरज मीणा तथा जनपद के विभिन्न विभागों के सैकड़ो की संख्या मेंअभियंता मौजूद रहे।

 

बच्चों को आपात स्थिति में बचने के सिखाये गुर
रोहाना-मुज़फ्फरनगर। विभिन्न तहसील क्षेत्रों में मॉक ड्रिल के आयोजन करते हुए भूकंप,आगजनी व् अप्रिय घटना से किस तरह निपटा जाये किस तरह लोगों की मदद हो आदि को लेकर जागरूकता के साथ ही स्कूली छात्र छात्राओं को भी गुर सिखाये । यहां थाना शहर कोतवाली अंतर्गत रोहाना कस्बे में स्थित हिमालय पब्लिक स्कूल में मॉक ड्रिल का आयोजन कर दमकल,पुलिस प्रशासनिक अधिकारीयों सहित स्वास्थ्य विभाग की टीमो ने स्कूली  बच्चों को आपात स्थिति से बचने के लिए गुर सिखाये। दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे-59 स्थित रोहाना कस्बे का है जहां आज हिमालय पब्लिक स्कूल के बच्चों को भूकंप,आगजनी,आपदा,अप्रिय घटना से किस तरह अपना व् दूसरों का बचाव और उनकी मदद की जाये इसके लिए मॉक ड्रिल में अभ्यास करते हुए गुर शिखाये गये यहां फायर ब्रिगेड की टीम ने बच्चों को बताया कि भूकंप आगजनी आदि से बचने के लिए किस तरह से यंत्रो का प्रयोग करना चाहिए और अपना व् दूसरों का बचाव करना चाहिए।
यहां एसडीएम सदर शुभम श्रीवास्तव, तहशीलदार सदर राधेश्याम गौड़, नायब तहशीलदार अमित कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग सिंह,दमकल विभाग अधिकारी आरके यादव,  स्कूल प्रबंधक राजेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य सोनिया बालियान,जिला अस्पताल से आई डॉक्टरों की टीम में डॉ विक्रांत, डॉ शमशेर, डॉ आहत स्याम, चरथावल सीएससी प्रभारी डॉ सतेंद्र, डॉ आशिफ, डॉ हिमांशु त्यागी, सीएचओ दीपिका, नीतू आदि स्वास्थ्य टीम ने भी बच्चों को जागरूक किया है। मुजफ्फरनगर सहारनपुर स्टेट हाईवे-59 स्थित हिमालय पब्लिक स्कूल का है पूरा मामला।

 

 कुल्लन देवी का सर्वसमाज के लिए निधन अपूरणीय क्षतिः मंत्री कपिल देव अग्रवाल
मंत्री कपिल देव अग्रवाल हुए अंतिम यात्रा मे ंशामिलMuzaffarnagar News
 मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)वाल्मीकि समाज की वरिष्ठ नेता एवं जुझारू समाजसेवी कुल्लन देवी के निधन से सामाजिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन का समाचार मिलते ही उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल उनके निवास पर पहुंचे और दिवंगत कुल्लन देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें इस अपार दुःख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान किया। कुल्लन देवी की अंतिम यात्रा में मंत्री कपिल देव अग्रवाल स्वयं शामिल हुए और अर्थी को कंधा देकर श्मशान घाट तक पहुंचे। मंत्री की इस आत्मीय सहभागिता ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए और कुल्लन देवी को अंतिम विदाई दी। इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि कुल्लन देवी केवल वाल्मीकि समाज की नेता नहीं थीं, बल्कि वे सर्वसमाज की आवाज थीं। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के कमजोर, वंचित और जरूरतमंद लोगों के अधिकारों, सम्मान और हितों के लिए समर्पित किया। सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर वे सदैव मुखर रहीं और समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने से कभी पीछे नहीं हटीं। मंत्री ने कहा कि कुल्लन देवी ने समाज को जोड़ने और लोगों के बीच आपसी विश्वास एवं भाईचारे को मजबूत करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उनका संघर्ष किसी एक वर्ग या समुदाय तक सीमित नहीं था। वे प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति की समस्या को अपनी समस्या समझकर उसके समाधान के लिए प्रयास करती थीं। यही कारण है कि समाज के विभिन्न वर्गों में उनके प्रति सम्मान और आत्मीयता रही। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि आज जब समाज को ऐसे समर्पित और संघर्षशील सामाजिक नेतृत्व की आवश्यकता है, तब कुल्लन देवी का हमारे बीच से जाना निश्चित रूप से एक बड़ी क्षति है। उनका जीवन सामाजिक समरसता, जनसेवा और संघर्ष की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के सम्मान, अधिकार और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ऐसे समय में समाज के लिए जीवनभर संघर्ष करने वाले लोगों का योगदान और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कुल्लन देवी ने जीवनभर समाज के हितों के लिए आवाज उठाई। वे किसी एक समाज की नहीं, बल्कि सर्वसमाज की अपनी थीं। उनका संघर्ष, सेवा और समर्पण हमेशा याद किया जाएगा। उनके विचार और सामाजिक योगदान आने वाली पीढ़ियों को जनसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

 

एसएसपी ने बैठक में दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को सुदृढ़, पारदर्शी और अनुशासित बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शुक्रवार (18 सितंबर 2026) को रिजर्व पुलिस लाइन में अर्दली रूम का आयोजन किया। अर्दली रूम के दौरान एसएसपी ने पुलिस लाइन स्थित विभिन्न शाखाओं के महत्वपूर्ण अभिलेखों (रजिस्टरों व फाइलों) का गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रिकॉड्र्स के रख-रखाव, उनकी अद्यतन स्थिति और दैनिक कार्यप्रणाली की बारीकी से समीक्षा की। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने संबंधित शाखा प्रभारियों और कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी कि सभी अभिलेखों को नियमों के अनुसार व्यवस्थित और अपडेट रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यालयी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पारदर्शिता और समयबद्धतारू सभी विभागीय कार्यों का निस्तारण समय सीमा के भीतर और पूरी पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जाए। आम जनता से जुड़े कार्यों और शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।  सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, सहायक पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक श्री उदल सिंह सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति के संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल के नेतृत्व में नवनियुक्त नवीन मंडी व्यापार संघ अध्यक्ष संजय मिश्रा, महामंत्री अंचित मित्तल,उपाध्यक्ष मनीष चैधरी,कोषाध्यक्ष अशोक बंसल,एवं संरक्षक सचिन सिंघल व जितेंद्र कुच्छल का पदाधिकारीयो द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि नवीन मंडी व्यापार संघ अध्यक्ष संजय मिश्रा के नेतृत्व में पूर्व में भी नवीन मंडी की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनका तत्परता के साथ निराकरण कराया गया हमें पूर्ण विश्वास है कि आगे भी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी द्वारा मंडी की समस्याओं का तत्परता के साथ निवारण कराया जाएगा संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति का सहयोग हमेशा इनको मिलता रहेगा। इस अवसर पर संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति के संरक्षक भूषण गोपाल मित्तल, संयोजक राजकुमार कालरा, शलभ गुप्ता, विक्की चावला, विजय प्रताप सिंह, विशाल जैन, भूपेंद्र गोयल, गीता ठाकुर, शिवकुमार सिंघल, पवन अग्रवाल, विपिन गुप्ता, संजय गोस्वामी, नदीम सहित अनेकों पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित रहकर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

 

 गीता व रामायण श्लोक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भाविप समृद्धि शाखा द्वाराआयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)भारत विकास परिषद समृद्धि शाखा द्वारा आयोजित संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत चतुर्थ कार्यक्रम श्बाल संस्कारश् के रूप में गीता एवं रामायण श्लोक प्रश्नोत्तरी का आयोजन गांधी कॉलोनी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में लगभग 50 बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। नन्हें-मुन्हें बच्चों के मुख से श्री गीता जी के श्लोक और स्तुतियाँ सुनकर वहाँ मौजूद सभी अतिथि व सदस्य भाव-विभोर हो गए।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय संयोजक (संगोष्ठी एवं वार्ता) गौरव गोयल, जिला सह समन्वय आकुल अग्रवाल और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता अशोक बाटला उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का पटका व तुलसी माला पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि आकुल अग्रवाल ने बच्चों के प्रदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में बच्चों को अपने सनातन धर्म का इतना ज्ञान होना अत्यंत सराहनीय है। मंदिर समिति के सदस्यों ने भी शाखा के इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन का आग्रह किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. धर्मेंद्र सिंह, गौरव अग्रवाल और राकेश वाधवा ने सभी प्रतिभागी बच्चों को तुलसी माला और रुद्राक्ष उपहार स्वरूप देकर सम्मानित किया। तुलसी माला और रुद्राक्ष की व्यवस्था शाखा सदस्य गौरव अग्रवाल की ओर से की गई थी। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष विवेक वर्मा, सचिव प्रदीप गर्ग, नवीन सिंघल, बृजमोहन सिंघल, पंकज बंसल, अजय गुप्ता, अजय अग्रवाल, डॉ. प्रवेश कर्णवाल, अमर माहेश्वरी, शरद ऐरन, अमरीश मित्तल, मनोज सेठी, डॉ. सचिन जैन, अजय अरोड़ा, अमित त्यागी, अनिकेत मित्तल सहित महिला समिति से पारुल गुप्ता, स्वाति अग्रवाल, साक्षी वाधवा, स्वीटी बंसल, चेतना सेठी व डॉ. खुशबू प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के समापन पर संयोजकों द्वारा सभी सदस्यों और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए सूक्ष्म जलपान कराया गया।

 

विश्वकर्मा जयंती पर पूजा-अर्चना
 मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने थाना नई मंडी क्षेत्र स्थित विश्वकर्मा चैक पर स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित विशेष पूजा-अर्चना और आरती कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधानपूर्वक पूजन कर आरती की तथा जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं और नागरिकों को पर्व की बधाई देते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, निर्माण, शिल्प और तकनीकी कौशल के प्रतीक हैं। उनके आदर्श हमें परिश्रम, रचनात्मकता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं और मंदिर समिति के पदाधिकारियों से बातचीत की और सभी को शुभकामनाएं दीं। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पुलिस बल की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

 

 सांप निकला वन विभाग की टीम ने पकडाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) विकास भवन परिसर में उस समय अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया, जब परिसर में एक लंबा सांप (नागराज) घूमता हुआ दिखाई दिया। एक ओर जहाँ विकास भवन में महत्त्वपूर्ण दिशा समिति की बैठक चल रही थी, वहीं दूसरी ओर परिसर में सांप के अचानक बाहर आ जाने से कर्मचारियों और आगंतुकों में दहशत फैल गई। सांप दिखाई देते ही कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया। वन विभाग द्वारा सांप का सफल रेस्क्यू किए जाने के बाद विकास भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।विकास भवन में सांप निकलने से मचा हड़कम्प
मुजफ्फरनगर। विकास भवन परिसर में उस समय अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया, जब परिसर में एक लंबा सांप (नागराज) घूमता हुआ दिखाई दिया। एक ओर जहाँ विकास भवन में महत्त्वपूर्ण दिशा समिति की बैठक चल रही थी, वहीं दूसरी ओर परिसर में सांप के अचानक बाहर आ जाने से कर्मचारियों और आगंतुकों में दहशत फैल गई। सांप दिखाई देते ही कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया। वन विभाग द्वारा सांप का सफल रेस्क्यू किए जाने के बाद विकास भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

 

भाकियू की ऐतिहासिक किसान महापंचायत चली पूरी रात
23 अक्टूबर को लखनऊ में ‘गन्ना भवन’ घेराव का ऐलानMuzaffarnagar News
 मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कृषि राजनीति के प्रमुख केंद्र मुजफ्फरनगर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) के मैदान में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की ओर से पहली बार ऐतिहासिक रातभर चलने वाली विशाल महापंचायत आयोजित की गई। भाकियू की रणनीति व संगठन को धार देने के उद्देश्य से जीआईसी मैदान और महावीर चैक के आसपास दूर-दराज से आए हजारों किसानों का हुजूम और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का सैलाब उमड़ पड़ा। महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी नरेश टिकैत और राष्ट्रीय प्रवक्ता चैधरी राकेश टिकैत ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ सख्त तेवर अपनाते हुए 16 सूत्रीय मांगों का एजेंडा रखा। इस दौरान गन्ने का भाव बढ़ाना और बकाया भुगतान मुख्य मुद्दा छाया रहा।
23 अक्टूबर को लखनऊ कूच का ऐलान-जीआईसी मैदान से सरकार को सीधी चेतावनी देते हुए चैधरी राकेश टिकैत ने ऐलान किया कि गन्ने का नया पेराई सत्र शुरू होने वाला है, लेकिन सरकार ने अभी तक गन्ने का भाव घोषित नहीं किया है। भाकियू ने नए सत्र में गन्ने का मूल्य घ्500 प्रति क्विंटल करने और पुरानी बकायेदारी ब्याज सहित चुकता करने की मांग की है। इसी कड़ी में अब 23 अक्टूबर 2026 को लखनऊ स्थित श्गन्ना भवनश् पर विशाल पंचायत का आयोजन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को भेजा मांग पत्र-महापंचायत के समापन पर भाकियू की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 16 सूत्रीय तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 15 सूत्रीय ज्ञापन भेजा गया।
मुख्य मांगे व स्थानीय मुद्दे-  गन्ने का भाव घ्500/क्विंटल करने, स्वामीनाथन आयोग के तहत सभी फसलों की एमएसपी पर कानूनी गारंटी और सरकारी खरीद कानून बनाने की मांग।  किसानों व कृषि मजदूरों का संपूर्ण कर्ज माफ करने, कृषि कार्यों के लिए मुफ्त बिजली और घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की मांग। बिजली संशोधन विधेयक 2025 और स्मार्ट मीटर व्यवस्था को वापस लेने पर जोर दिया गया। खादर क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए सोनाली नदी पर मजबूत बांध बनाने और पुरकाजी को पृथक तहसील का दर्जा दिए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। रातभर चली इस महापंचायत के कारण मुजफ्फरनगर के महावीर चैक, जानसठ फ्लाईओवर और आर्य समाज रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि, एसपी ट्रैफिक अतुल कुमार चैबे के नेतृत्व में पुलिस बल ने रूट डायवर्जन कर शिव चैक, मीनाक्षी चैक और राणा चैक से बसों व भारी वाहनों का आवागमन कराकर यातायात बहाल कराने का प्रयास किया।
भाकियू की पंचायत में किसानों की 16 मांगे
गन्ने का भाव और भुगतानः गन्ने का लाभकारी मूल्य 500 प्रति क्विंटल तय किया जाए तथा चीनी मिलों द्वारा बकाया भुगतान तत्काल ब्याज सहित कराया जाए।
निशुल्क बिजली व स्मार्ट मीटरः कृषि के लिए पूरी तरह मुफ्त बिजली और ग्रामीण/घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाए। बिजली संशोधन विधेयक 2025, स्मार्ट मीटर व्यवस्था व बिजली निजीकरण वापस लिया जाए।
सरकारी खरीद व एमएसपीः सभी प्रमुख फसलों की लाभकारी मूल्य पर पारदर्शी एवं मजबूत सरकारी खरीद व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा स्वामीनाथन आयोग के अनुसार एमएसपी का कानून बने।
खाद व उर्वरक की पर्याप्त आपूर्तिः बुवाई के समय डीएपी, यूरिया और अन्य उर्वरकों की निर्बाध उपलब्धता हो, सब्सिडी बहाल रहे और कालाबाजारी/जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई हो।
आवारा पशु समस्या का समाधानः ग्राम स्तर पर स्थायी प्रबंध और गौशालाओं के नियमित संचालन की प्रभावी निगरानी की जाए।
आपदा मुआवजा व बीमा समीक्षाः बाढ़, सूखा, ओलावृष्टि आदि प्राकृतिक आपदाओं पर तुरंत मुआवजा दिया जाए तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा कर सार्वजनिक क्षेत्र आधारित पारदर्शी व्यवस्था लागू हो।
सिंचाई व्यवस्था में सुधारः नहरों की समय पर सफाई, टेल (अंतिम छोर) तक पानी की पहुंच और बंद पड़े सरकारी नलकूपों को तुरंत चालू कराया जाए।
कृषि ऋण राहतः छोटे व सीमांत किसानों के लिए ऋण पुनर्गठन, संपूर्ण कर्ज माफी, ब्याजमुक्त कृषि ऋण और कठोर वसूली पर रोक की व्यवस्था हो।
मंडी व्यवस्था में पारदर्शिताः पारदर्शी तौल, समयबद्ध भुगतान और बिचैलियों के शोषण पर रोक लगाई जाए।
मुकदमों की वापसीः किसान आंदोलनों के दौरान किसानों पर दर्ज किए गए मुकदमों की निष्पक्ष समीक्षा कर उन्हें तुरंत वापस लिया जाए।
कृषि लागत पर नियंत्रणः डीजल, बीज, कीटनाशक और कृषि उपकरणों के बढ़ते दामों पर प्रभावी रोक लगाई जाए।
किसान विरोधी नीतियां वापस होंः किसानों एवं मजदूरों के हितों के खिलाफ चारों श्रम संहिताएं, बीज विधेयक, राष्ट्रीय कृषि विपणन नीति और राष्ट्रीय सहकारिता नीति वापस ली जाएं।
भूमि अधिग्रहण व पुनर्वासः उचित मुआवजा व पुनर्वास के बिना बेदखली या बुलडोजर कार्रवाई न हो तथा भूमि अधिग्रहण कानून-2013 का सख्ती से पालन कराया जाए।
मुक्त व्यापार समझौतों पर रोकः भारत-अमेरिका व्यापार समझौते जैसे किसी भी मुक्त व्यापार समझौते को स्वीकार न किया जाए जो भारतीय कृषि व डेयरी को नुकसान पहुँचाए। विदेशी दुग्ध उत्पादों के आयात पर रोक लगे।
रोजगार व मजदूरी सुरक्षाः वीबी जीराम जी के अंतर्गत न्यूनतम 200 दिन का रोजगार और 700 प्रतिदिन न्यूनतम मजदूरी सुनिश्चित की जाए।
स्थानीय प्रशासनिक व सुरक्षा माँगें  बाढ़ से स्थायी बचाव के लिए खादर क्षेत्र की सोनाली नदी पर मजबूत बांध का निर्माण कराया जाए और पुरकाजी को पृथक तहसील का दर्जा दिया जाए।

 

खेल किट का किया गया वितरण
शाहपुर। ब्लॉक स्थित यश स्पोट्र्स स्टेडियम काकड़ा में स्टेट जूनियर बालक वर्ग कबड्डी चैंपियनशिप के लिए चयनित खिलाड़ियों का सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। इस शिविर में खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए विशेष अभ्यास कराया गया। अभ्यास शिविर के समापन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान की ओर से उनके छोटे भाई विवेक बालियान ने खिलाड़ियों को खेल किट वितरित की। इस दौरान विवेक बालियान ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मार्गदर्शन और आधुनिक सुविधाओं की आवश्यकता है। ओलंपिक संघ के सह-सचिव मास्टर रामपाल सिंह ने बताया कि 18, 19 और 20 सितंबर को शामली जिले के बनतीखेड़ा गांव में तीन दिवसीय राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के चारों जोन की टीमें हिस्सा लेंगी। उन्होंने याद दिलाया कि पिछले वर्ष आयोजित प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर की टीम ने स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीतकर जनपद का नाम रोशन किया था। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य विजय चैधरी और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी यशपाल सिंह ने भी खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया और उन्हें बिना दबाव के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी।

 

खालापार में अतिक्रमण पर चला पुलिस का शिकंजाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर के व्यस्त इलाके खालापार में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण और यातायात की समस्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। थाना प्रभारी विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मीनाक्षी चैक से लेकर फक्कर शाह चैक तक व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान मिशन शक्ति के तहत महिला पुलिसकर्मियों ने अग्रिम मोर्चा संभालते हुए सड़कों और पटरियों पर किए गए अवैध कब्जों को हटवाया। पुलिस टीम ने क्षेत्र के सभी दुकानदारों और व्यापारियों को दो टूक हिदायत दी कि वे अपना सामान दुकान की सीमा और नाली के अंदर ही रखें। थाना प्रभारी विजय कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि नाली के बाहर सड़क तक सामान फैलाकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अब बिना किसी छूट के सीधी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।

 

यूथ फेस्टिवल के लिए अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगीः अवेक्षा कपूर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की अधिकारी जिला युवा अधिकारी अवेक्षा कपूर ने बताया कि विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के लिए अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन अभी शुरू हो गया है मुख्य कार्यक्रम भारत मंडप दिल्ली में । आयोजित होगा 30 वे  इस कार्यक्रम के लिए अनेक स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं जो ऑनलाइन भी होगी और कार्यालय में । और उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की नई दिल्ली में होने वाला एक  कार्यक्रम होगा जिसमें देश ही नहीं विदेशों के लोग भी आमंत्रित किए जाएंगे और दिल्ली में बराबर इसके स्टाल लगाए जाएंगे उन्होंने बताया कि अक्टूबर माह में युवा संसद का मॉक ड्रिल किया जाएगा और चुने हुए प्रतिनिधि प्रधानमंत्री श्री मोदी से भी वार्ता करेंगे उन्होंने बताया कि पहले जिला स्तर पर बाद में राज्य स्तर पर और उसके बाद में राष्ट्रीय स्तर पर इन प्रतियोगिताओं में विजय प्रतियोगियों का चयन कर उन्हें कार्यक्रम में भाग लेने की अनुमति होगी । स्वामी विवेकानंद जन्म दिवस जो 10 से 12 जनवरी 2027 में मनाया जाएगा इसके अंतर्गत मनाए जाने वाले यूथ फेस्टिवल में अनेक प्रतियोगिताएं होंगी जिसमें  कंपटीशन निबंध प्रतियोगिताएं डिजाइन और सोशल आईडिया युवा उद्यमिता जैसे कार्यक्रम होंगे जिला युवा अधिकारी अवेक्षा कपूर ने बताया कि इसके लिए विभाग ने अभी से तैयारी शुरू कर दी हैं और शीघ्र ही इस कार्यक्रम में तेज गति लाई जाएगी।

 

स्वच्छता का दिया संदेशः चेयरमैन, सभासद और कर्मचारियों ने चलाया सफाई अभियान
जानसठ। नगर पंचायत द्वारा स्वच्छता को बढ़ावा देने और नागरिकों में सफाई के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक विशेष श्रमदान अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वयं धरातल पर उतरकर सफाई की और आम जनता को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। अभियान के दौरान जानसठ नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. आबिद हुसैन ने कहा कि किसी भी शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए प्रशासन के प्रयासों के साथ-साथ नागरिकों की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने कस्बावासियों से अपील की कि वे अपने घर और आसपास सफाई रखें तथा स्वच्छता अभियानों में खुलकर सहयोग करें। इस श्रमदान अभियान में चेयरमैन डॉ. आबिद हुसैन के साथ सभासद मोहम्मद अहसान, सभासद राजन कुमार, वरिष्ठ लिपिक सचिन कुमार और नगर पंचायत के अन्य कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

 

अनियंत्रित होकर पलटा टैªक्टर, 4 घायल
भोपा/मोरना। जिले के भोपा थाना क्षेत्र अंतर्गत गंग नहर पटरी पर शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। भोपा नहर पुल के पास अचानक ट्रैक्टर का अगला एक्सल टूटने से वह अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना दोपहर की है। ग्राम ककराला निवासी महबूब (60 वर्ष), शहजादी (35 वर्ष), आयशा (20 वर्ष) और हाफीजा (55 वर्ष) ट्रैक्टर पर सवार होकर ककराला से बेलड़ा गांव जा रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर भोपा नहर पुल से आगे गंग नहर पटरी पर पहुँचा, अचानक अगले पहिए का एक्सल टूट गया, जिससे ट्रैक्टर पलट गया और उस पर सवार सभी लोग सड़क पर गिर गए। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय राहगीरों ने मदद करते हुए 108 एम्बुलेंस की सहायता से सभी घायलों को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (ब्भ्ब्) पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

 

हादसे में युवक की मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) तितावी थाना क्षेत्र अंतर्गत धोलरा से सिसौली जाने वाले मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ पिकअप गाड़ी और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक अंकित (पुत्र रमेश) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और गंभीर अवस्था में घायल अंकित को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुँचाया। जहाँ चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक अंकित के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा हादसे के संबंध में कानूनी कार्रवाई और मामले की जाँच शुरू कर दी गई है।

 

पश्चिमी यूपी में आजाद समाज पार्टी को बड़ा सियासी झटका
पूर्व सांसद अमीर आलम और पूर्व विधायक नवाजिश आलम ने दिया इस्तीफा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले पश्चिमी यूपी की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद अमीर आलम खान तथा उनके बेटे पूर्व विधायक नवाजिश आलम खान ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। नवाजिश आलम खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट साझा कर अपने इस्तीफे की जानकारी दी। पिता-पुत्र के एक साथ पार्टी छोड़ने से पश्चिमी यूपी के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। दोनों नेताओं ने फरवरी 2025 में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) छोड़कर पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद की मौजूदगी में आसपा का दामन थामा था।  अमीर आलम खान कैराना से सांसद और राज्यसभा सदस्य रहने के अलावा उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। वहीं, उनके बेटे नवाजिश आलम खान 2012 से 2017 तक बुढ़ाना विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। मुजफ्फरनगर और शामली क्षेत्र में इस परिवार का काफी प्रभाव माना जाता है। आसपा द्वारा राज्य में संगठन विस्तार और बूथ स्तर की तैयारियों के बीच यह इस्तीफा पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि, पिता-पुत्र ने अभी अपने अगले कदम या किसी नए राजनीतिक दल में शामिल होने का खुलासा नहीं किया है। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए अब राजनीतिक हलकों में उनके अगले कदम को लेकर कयासबाजी शुरू हो गई है।

 

दशलक्षण महापर्व के तीसरे दिन खतौली में ‘उत्तम आर्जव धर्म’ पर हुए विविध धार्मिक व ज्ञानवर्धक कार्यक्रम
खतौली। दिगंबर जैन समाज द्वारा मनाए जा रहे पवित्र ‘दशलक्षण महापर्व’ के तीसरे दिन शुक्रवार को श्उत्तम आर्जव धर्मश् के रूप में विविध धार्मिक, आध्यात्मिक और ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन, खतौली द्वारा पिशनोपाड़ा स्थित श्री 1008 चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर में इन कार्यक्रमों का आयोजन संपन्न हुआ। दिन की शुरुआत प्रातः 6 बजे से सामूहिक प्रक्षाल, पूजन एवं विधान से हुई। इसके बाद प्रवचन सत्र में भोपाल से पधारे पंडित शाश्वत शास्त्री ने उत्तम आर्जव क्या है विषय पर आध्यात्मिक व्याख्यान दिया। उन्होंने उत्तम आर्जव धर्म के महत्व, सरलता, निष्कपटता और आत्म-शुद्धि के मार्ग पर विस्तार से प्रकाश डाला। दोपहर में इष्टोपदेश पर विशेष चर्चा का आयोजन हुआ, जिसमें जयपुर के चिराग जी शास्त्री के साथ श्रद्धालुओं का ज्ञानवर्धक संवाद हुआ। शाम को नन्हें-मुन्ने बच्चों के लिए श्ज्ञान की पाठशालाश् आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य बच्चों को जैन धर्म के संस्कारों और धार्मिक शिक्षा से जोड़ना रहा। रात्रि में तत्वार्थ सूत्र शिविर कक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने जैन दर्शन के सिद्धांतों को समझा। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत कौन बनेगा धर्म शिरोमणि (भाग-2) प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी धार्मिक समझ का परिचय दिया। आयोजकों ने सभी समाजजनों से उत्तम आर्जव धर्म के मूल संदेश सरलता, सत्यता और निष्कपटताकृको जीवन में उतारने का आह्वान किया। इस अवसर पर कल्पेंद्र जैन, अनंत वीर्य, हितेश, अंकित, संजय जैन, मदन जैन, अरुण जैन, सुशील जैन, विनय जैन, राहुल जैन, सुनील जैन, जय भगवान जैन, मुकेश आढ़ती, मनोज आढ़ती, राहुल पैकर्स, शशांक जैन महलका, सम्यक जैन, गौरव सराफ, शिल्पी जैन, रजनी जैन, अंजलि जैन, अंजू जैन, मंजू जैन, सरिता जैन, आयुषी जैन, साधना जैन, बीना जैन, ज्योति जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 22877 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 10 =