Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: तिमादारों ने किया अस्पताल में हंगामा, अभद्रता

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला अस्पताल में मरीज के इलाज को लेकर तीमारदारों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने इमरजेंसी के स्टाफ के साथ मारपीट की। स्टाफ का आरोप है कि मरीजों के तीमारदारों ने उनके साथ अभद्रता की। जिसके बाद मरीज को मेरठ रेफर कर दिया गया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

१७ फरवरी को एक्सीडेंट में घायल एक युवक को मीरापुर से जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया था। मरीज इमरजेंसी वार्ड में भर्ती था। उसकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था।

जिसको लेकर तीमारदार डॉक्टरों से नाराज थे। शनिवार को तीमारदारों ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत की तो स्टाफ उनसे नाराज हो गया। जिसको लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए।

स्टाफ के पैरामेडिकल स्टाफ और सफाई कर्मचारी जमा हो गए। जिसके बाद उन्होंने मरीज के तीमारदार के साथ जमकर मारपीट की। उन्होंने इस घटना को लेकर नाराजगी जताई है।

 

प्रबंधक ने समस्याओं को सुना
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी चनद्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार जिला प्रबंधक पी०सी०एफ० नरेन्द्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में रत्नाकर सिंह सहायक आयुक्त द्वारा अपने कार्यालय में जनता की समस्यायों को ध्यानपूर्वक सुनकर उनका निस्तारण किया गया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − twelve =