उत्तर प्रदेश

Sonbhadra News: तस्करी कर राजस्थान और हरियाणा ले जाई जा रहीं गरीब लड़कियां

Sonbhadra News:  प्राथमिक छानबीन में गरीबी का फायदा उठाकर लड़कियों के मां-बाप से धनाढ्य परिवार में शादी का सपना दिखाकर शादी कराने का मामला प्रकाश में आया है। कामकाज के बहाने भी राजस्थान और हरियाणा के लिए लड़कियों की तस्करी की बात सामने आई है।

स्थिति को देखते हुए, इसकी निगरानी और इसको लेकर मिलने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के लिए ब्लाक स्तरीय टीम का गठन किया गया है। हालांकि साल दर साल गहराती जा रही मानव तस्करी की जड़ें, कमजोर हो पाएंगी, अब भी यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है।

बताते हैं कि नक्सल प्रभावित जिले में मानव तस्करी का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वालों की बेटियों को कभी बहला-फुसलाकर तो कभी रुपए का लालच देकर हरियाणा और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचाया जा रहा है।

राजस्थान हरियाणा के धनाढ्य लोगों से शादी कराने का सब्जबाग दिखाकर भी मानव तस्करी को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह स्थिति तब है, जब मानव तस्करी के आरोप में कई लोगों को जेल भी भेजा जा चुका है। बावजूद तस्करों का तिलिस्म टूटने का नाम नहीं ले पा रहा है।

बताया जा रहा है कि इस खेल में लिप्त लोग दूसरे प्रदेश के धनाढ्य परिवार के अधेड़ लोगों को कम उम्र की लड़कियों से शादी का झांसा देकर यहां बुलाते हैं फिर मोटी रकम ऐंठ कर लड़कियों को उनके साथ लगा देते हैं। कुछ दिन पूर्व विंढमगंज थाना क्षेत्र, इससे पूर्व राबटर्सगंज और घोरावल तहसील क्षेत्र में इस तरह का मामला सामने आने के बाद पुलिस और प्रोबेशन विभाग भी जड़ जमाते मानव तस्करी के सिंडीकेट को लेकर हैरान है।

जिला बाल संरक्षण अधिकारी/जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टंडन ने बताया कि जिले में मानव तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों को नाबालिक लड़कियों की शादी न करने और शादी के लिए प्रलोभन देने वालों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

इसके लिए ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारी भी नामित कर दिए गए हैं। म्योरपुर ब्लॉक की जिम्मेदारी गायत्री कुमारी संरक्षण अधिकारी, करमा ब्लॉक की जिम्मेदारी रोमी पाठक सामाजिक कार्यकर्ता, राबटर्सगंज ब्लॉक की जिम्मेदारी नीतू यति महिला कल्याण अधिकारी, घोरावल ब्लाक की जिम्मेदारी साधना मिश्रा जिला समन्वयक

नगवा ब्लाक की जिम्मेदारी सीमा द्विवेदी जिला समन्वयक, चतरा ब्लॉक की जिम्मेदारी वीणा राव सामाजिक कार्यकर्ता, दुद्धी ब्लाक की जिम्मेदारी सुधीर कुमार शर्मा परामर्शदाता, ब्लाक चोपन की जिम्मेदारी विपिन कुमार कनौजिया आंकड़ा विश्लेषणक, कोन ब्लॉक की जिम्मेदारी शेषमणि दुबे ओआर डब्ल्यू, बभनी ब्लाक की जिम्मेदारी विजय कुमार ओआरडब्ल्यू को दी गई है। सभी नोडल, ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक बाल संरक्षण समिति और ग्राम बाल संरक्षण समिति से समन्वय स्थापित करते हुए कार्रवाई करेंगे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − two =