उत्तर प्रदेश

CM Yogi Adityanath ने अखिलेश से किया सवाल- आतंकवादियों के प्रति इतनी सहानुभूति क्यों?

CM Yogi Adityanath ने लखीमपुर खीरी में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी  पर जमकर निशाना साधा और बीजेपी सरकार में हुए कामों को गिनवाया. CM Yogi Adityanath ने अपने भाषण में कहा कि बीजेपी की डबल इंजन सरकार सिर्फ लखीमपुर खीरी में 40 लाख लोगों को हर महीने दो बार राशन दे रही है. उ

CM Yogi Adityanath ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले ये सारा पैसा ‘अत्तर वाले मित्र’ को दिया जाता था और वे लोगों को भूख से मरने के लिए छोड़ देते थे. सीएम योगी ने कहा कि सपा की संवेदना अपराधी, माफिया और आतंकवादी के साथ है.

CM Yogi Adityanath ने कहा कि कुछ दिन पहले अहमदाबाद कोर्ट ने 38 आंतकवादियों को फांसी की सजा दी है. इन आंतकवादियों में से 8 यूपी के भी हैं. जिसमें से एक आतंकवादी के पिता समाजवादी पार्टी में पदाधिकारी है और उनके लिए प्रचार कर रहे हैं. इस पर अखिलेश यादव ने कोई बयान नहीं दिया है.

मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि उन्हें आतंकवादियों के प्रति इतनी सहानुभूति क्यों है? क्या ये राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं है. साथ ही उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी में मेडिकल कॉलेज बन रहा और इलाज के लिए लोगों को अब दिल्ली, मुंबई नहीं जाना पड़ेगा.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21485 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × one =