Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: साफ सफाई व सैनेटाइजेशन कराया

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त विकास खण्डों में साफ-सफाई एवं सेनेटाईजेशन का कार्य कराया गया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त ०९ विकास खण्डों की चिन्हित ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिवों की उपस्थिति में रोस्टर के अनुसार कोविड-१९ एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम हेतु ग्राम पंचायत की समस्त सार्वजनिक सम्पत्तियों विद्यालयों, ग्राम पंचायत सचिवालय में साफ-सफाई, नाली में रूके पानी का उचित निपटान एवं कूडे का निस्तारण, एंटी लार्वा का छिड़काव, फोगिंग एवं सैनीटाईजेशन का कार्य सम्पादित कराया जा रहा है।

उक्त कार्य का पर्यवेक्षण विकास खण्ड के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं खण्ड विकास अधिकारी द्वारा किया जा रहा है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत विकास खण्ड-शाहपुर की ग्राम पंचायत-आदमपुर, उमरपुर, विकास खण्ड-बुढ़ाना की ग्राम पंचायत-रियावली नंगला, विकास खण्ड-सदर की ग्राम पंचायत-दतियाना, सरवट, विकास खण्ड-पुरकाजी की ग्राम पंचायत-झबरपुर एवं विकास खण्ड-बघरा की ग्राम पंचायत-नूनाखेडा व तितावी में विशेष स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत डेंगू से बचाव व नियंत्रण हेतु विशेष स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत संचालित गतिविधियो के फोटोग्राफ संलग्न है।

 

मीटिंग हुई आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खंड शिक्षा अधिकारी सदर योगेश कुमार शर्मा के निर्देशानुसार, प्रेरणा और ई पाठशाला के अन्तर्गत शिक्षक संकुल की मीटिंग कंपोजिट विधालय खामपुर सदर में आयोजित की गई। खंड शिक्षा अधिकारी सदर योगेश कुमार शर्मा के निर्देशानुसार, प्रेरणा और ई पाठशाला के अन्तर्गत शिक्षक संकुल की मीटिंग कंपोजिट विधालय खामपुर सदर में आयोजित की गई। जिसमे संकुल रई के प्रत्येक विद्यालय से एक शिक्षक ने प्रतिभाग किया और सभी संकुल शिक्षक भी उपस्थित रहे। ए० आर० पी० नाथीराम , दिवाकर , श्रीमती संगीता त्यागी, श्रीमती दीपा सिंगल, श्रीमती संध्या ने मिशन प्रेरणा के कार्यक्रमों पर अधिक उत्साह के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + two =