Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

माउंट लिट्रा जी स्कूल में सांइस कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोगाम सम्पन्न

माउंट लिट्रा जी स्कूल में दो दिवसीय 15.01.2020 से 16.01.2020 तक ”सांइस कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोगाम से सम्पन्न कराया गया। इस कार्यशाला में CBSE की ओर से श्री आर0के0 श्रीवास्तव जी ने उपस्थित होकर शिक्षकों को विज्ञान विषय को नवीन व प्रभावी ढंग से पढाने हेतु प्रशिक्षित किया।

उन्हांने अध्यापको को समझाया कि विज्ञान वास्तव में सभी के जीवन को सरल बनाने के लिये है। छात्र जब अपने दैनिक जीवन में पढाये गये विज्ञान का उपयोग करने लगें जिससे छात्र तथा समाज लाभान्वित हो सकें। साथ ही उन्होने शिक्षण की विधियों प्रश्न पत्र बनाने तथा शिक्षण को अधिक रूचिकर बनाने की नई विधियाँ बताई।

इस अवसर पर मुजफ्फरनगर के विभिन्न विद्यालयो के शिक्षकां ने उपस्थित होकर इस कार्यशाला से लाभ प्राप्त कर स्वंय की शिक्षण विधियों को उन्नत किया, ताकि भविष्य में इन नीतियों को अपनाकर छात्रों का सर्वांगीण विकास कर सकें।

कार्यशाला में आये सभी स्कूलो के अध्यापको ने अपने अनुभवो को साझा किया। इस अवसर पर विद्यालय निर्देशिका श्रीमती चारू भारद्वाज, प्रधानाचार्य डॉ0 पीयूष गुप्ता व उप-प्रधानाचार्या श्रीमती रमनीत जी ने उपस्थित रहकर आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया व इस महत्वपूर्ण कार्य हेतु श्री आर0के0 श्रीवास्तव जी का धन्यवाद किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + three =