उत्तर प्रदेश

Jhansi News: भांग का नशा करने से बिगड़ा था मानसिक संतुलन, अखिलेश ने की आत्महत्या

Jhansi News: शादी के तीन माह पहले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस युवक ने भांग पीने के बाद मरने को उतारु हो गया था। सूचना पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

ग्राम लकारा निवासी भंवर सिंह का पुत्र अखिलेश दोहरे बीए में पढ़ता था। मंगलवार को शिवरात्रि पर अखिलेश ने भांग का नशा कर लिया। इसके बाद उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया। शाम साढ़े छह बजे अखिलेश गांव के कुएं में कूद गया। कुंए में करीब दो फिट पानी था। आसपास के लोगों ने अखिलेश को बचा लिया था। लेकिन इसके बाद परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लाए थे। इलाज के दौरान हालत ठीक होने पर परिजन रात दस बजे उसे घर ले गए थे।

परिजनों के मुताबिक रात को अखिलेश खाना खाकर सो गया था। दो बार उठा तो परिजन जाग गए थे। तब अखिलेश ने उनको बताया कि बाथरुम करने जा रहा है।

दोनों बार आकर लेट गया था। थोड़ी देर बाद वह रात में उठकर घर के बाहर गया। इसके बाद पेड़ पर रस्सी से फंदा बनाकर लटक गया। सूचना पाकर घर के लोग मौके पर पहुंचे और रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा गया। उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का कहना है कि अखिलेश घर में सबसे छोटा था। उसकी शादी तय हो चुकी थी। तीन माह बाद उसकी शादी होना था। शादी से पहले ही उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20844 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × two =