फिल्मी चक्कर

Shanaya Kapoor: हॉल्टर नेक ड्रेस में लगी बला की खूबसूरत

Sanjay Kapoor और Maheep Kapoor की बेटी Shanaya Kapoor बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. हाल ही में उनकी डेब्यू फिल्म Bedhadak का पोस्टर सामने आया है.Karan Johar के प्रोडक्शन के तहत बन रही फिल्म से Shanaya Kapoor इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं. Shanaya सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.

ऐसे में सोशल मीडिया पर उनकी शानदार फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है. शनाया कपूर अक्सर इंस्टाग्राम पर दोस्तों के साथ नाइट-आउट और परिवार के संग बिताए पलों की झलकियां शेयर करती रहती हैं.

Shanaya Kapoor के सोशल मीडिया अकाउंट पर गौर करेंगे तो एक से बढ़कर एक फैशनेबल लुक देखने को मिलेगा. शनाया कपूर  को वैसे ज्यादातर स्टेटमेंट लुक में देखा जाता है. बीते दिनों जब वो शिबानी दांडेकर (Shiban Dandekar) और Farhan Akhtar की पोस्ट वेडिंग बैश में पहुंची थीं तो उस दौरान स्टाइलिश हॉल्टर नेक ड्रेस पहने हुए नजर आईं. शनाया ने अपने इंस्टाग्राम पर भी तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वो लेमन कलर की रेशम की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

योला और वेस्पर का है शनाया (Shanaya) का ये स्टाइलिश आउटफिट. अगर आपको भी ये ड्रेस पसंद आई और आप इसे अपने अगले पार्टी लुक के लिए खरीदना चाहती हैं तो ब्रांड की वेबसाइट पर इस ड्रेस की कीमत 67,704 रुपये बताई गई है. जो शायद आपके बजट पर भारी भी पड़े. बता दें अब जब शनाया कपूर के डेब्यू फिल्म का पोस्टर सामने आ चुका है तो फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 11 =