Muzaffarnagar News: साक्षी वैलफेयर ट्रस्ट ने घायल को कराया भर्ती
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी अपने सामाजिक और क्रांतिकारी कार्यो के लिए जानी जाती है। विदित हो कि सामाजिक कार्य में अलग पहचान बनाने वाली क्रांतिकारी शालू सैनी एक धार्मिक पदयात्रा में शामिल थी।
उसी दौरान नरा जदोड़ा के पास दो बाइक सवार युवको का एक्सीडेंट हुआ पड़ा था जिसमे एक की हालत गंभीर लग रही थी वो खून से लथपथ था क्रांतिकारी शालू सैनी ने उन्हें देखकर वहा की भीड़ से जानकारी लेते हुए पुछा की क्या किसी ने पुलिस या एम्बुलेंस को सुचना दी है। सभी ने मना कर दिया व् सभी लोग तमाशाबीन बने सिर्फ देखते रहे की क्रांतिकारी शालू सैनी ने तत्काल मंसूरपुर इंस्पेक्टर सुसील सैनी को फोन कर घटना से अवगत कराया
घायलों की मदद के लिए कहा कुछ देर बाद पुलिस की गाडी वहा आ गयी। घायलों को बेगराजपुर हॉस्पिटल ले जाया गया जहा उनका इलाज कर उन्हें खतरे से बाहर बताया गया। दोनों युवक दिल्ली के रहने वाले है व् हरिद्वार से लौट रहे थे। घायल युवकों ने क्रांतिकारी शालू सैनी का दिल से धन्यवाद किया।
क्रांतिकारी शालू सैनी ने सभी से अपील करते हुए कहा कि यदि सड़क पर कोई दुर्घटना से पीड़ित घायल व्यक्ति हो तो रुककर अवश्य मदद करे। आपकी की हुई मदद से घायल व्यक्ति को समय से इलाज मिल सकता है और उनकी जान बच सकती है, आप भी अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्य का निर्वहन जरूर करें।
क्रांतिकारी शालू सैनी सड़क से उठाकर ऐसे दर्जनों घायलों की मदद कर उनका समय से इलाज करा चुकी है क्रांतिकारी शालू सैनी को ऐसे ही कार्य के लिए पिछले वर्ष रोड सेफ्टी आइकॉन आवर्ड से जनपद में सम्मानित भी किया गया था।
बुजुर्ग गिरकर हुआ चोटिल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बस से उतरते वक्त बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार शामली के मौहल्ला नन्दू प्रसाद निवासी करीब 65 वर्षीय सियाराम आज सुबह शामली से प्राईवेट बस द्वारा मुजफ्फरनगर आ रहा था। कि जैसे ही वह शामली बस स्टैण्ड पर पहुंचा कि बस से उतरते वक्त पायदान मे पैर उलझने से वह घायल हो गया।
सड़क हादसे में घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) डीसीएम की चपेट मे आकर बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार मंसूरपुर के गांव जौहरा निवासी मुकेश पुत्र प्रेमनारायण शर्मा आज दोपहर के वक्त बाईक द्वारा मुजफ्फरनगर किसी काम से आ रहा था कि जैसे ही वह एनएच-58 पर पहुंचा कि इसी बीच पीछे की और से तेजगति के साथ आ रहे डीसीएम की चपेट मे आ जाने से वह घायल हो गया।
बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी डीसीएम चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। उधर से जा रहे राहगीरो ने घायल युवक को उपचार के लिए बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज भिजवाया तथा घायल के परिजनो को इसकी सूचना दी।

