Banda News: झांसी मिर्जापुर हाईवे पर दो युवकों के रक्त रंजित शव मिले
Banda News: झांसी मिर्जापुर हाईवे पर दो युवकों के रक्त रंजित शव पड़े मिले, इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस का कहना है कि ट्रक का पहिया ठीक करते समय दूसरे वाहन से हादसा हुआ।
राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले में कार्रवाई करने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि यह घटना मटैन्ध थाना क्षेत्र (matindh police station area) के ख़ैराड रेलवे क्रॉसिंग के पास की है। झांसी मिर्जापुर हाईवे पर ट्रक का पहिया ठीक करते समय दूसरे अज्ञात वाहन से हादसा हुआ है।
दोनों युवकों में एक चालक जिसका नाम राकेश यादव उम्र 23 वर्ष निवासी, मुसाफिर खाना, अमेठी है। दूसरा खलासी ब्रिजेश अनुरागी उम्र 23 वर्ष निवासी सरैया, सुलतान के रूप में हुई है। दोनों मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
सीओ सिटी बांदा, राकेश कुमार सिंह (CO City Banda Rakesh Kumar Singh) का कहना है कि घटनास्थल के पास सुल्तानपुर का एक ट्रक भी खड़ा है, अनुमान है कि ठीक करते समय वह दूसरे वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि ट्रक मालिक से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। जांच के बाद ही सही बात सामने आएगी।

