उत्तर प्रदेश

Basti News: लालदेव हत्याकांड में 24 घण्टे के भीतर पकड़ा गया आरोपी अनकलेश

Basti News: जिले के सोना थाना क्षेत्र में 4 मार्च को सुबह झीगउवा पुरवा गांव के बाहर सुभाष वर्मा के खेत के पास चकरोड के बगल गेहूं के खेत में लालदेव की हत्या कर लाश पड़ी थी। लाश देखने से पता चल रहा था की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पुलिस ने पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया

सोना थाने में मृतक की पत्नी से तहरीर लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 41 / 2022 धारा 302 आईपीसी पंजीकृत कर लिया गया। वहीं मृतक की मोबाइल सर्विलांस पर लगाया गया तो पता चला कि गांव के अंकलेश वर्मा ने मृतक से लास्ट में बात की थी।

आज बस्ती जिले के अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी ने लालदेव हत्याकांड का खुलासा करते हुए कहा कि, हत्या करने का मुख्य कारण प्रेम प्रसंग हो हल्ला करना गांव में सबको बताना।

क्योंकि आरोपी का गांव में एक लड़की के साथ संबंध था। यह बात लालदेव मृतक जान रहे थे और पूरे गांव में हल्ला कर रहे थे। यह बात आरोपी अनकलेश वर्मा को अच्छी नहीं लगी जिसको लेकर लालदेव की गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू और दो मोबाइल बरामद किए हैं।

वहीं सोना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स वह सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर भानपुर से रुदौली जाने वाले चौराहे पर पुलिस ने अंकलेश वर्मा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जब अभियुक्त से पूछताछ की तो अभियुक्त ने बताया कि मृतक लालदेव द्वारा मेरे प्रेम संबंध को लेकर हमेशा मुझे ताना मारते थे

इस बात से मैं मुझे बहुत कष्ट था और मैं परेशान था। मैंने लाल देव को मारने का षड्यंत्र रचा। मैंने दिनांक 2 मार्च को लालदेव को शराब पिलाने के लिए बुलाया और दो सीशी शराब दिया, जिसमें से 1 सीसी शराब पीकर दूसरा लेकर चला गया।

पुनः 3 मार्च को शराब के लिए शाम करीब 7:00 बजे बुलाया तथा और कहा कि तीन चार पेटी शराब की आ रही है हम लोग उसको लेकर ब्लैक में बेच देंगे कुछ पैसा आप कमा लोगे और कुछ पैसा मैं कमा लूंगा लेकिन लालदेव से आरोपी अंकलेश ने कहा कि जब मेरे पास पहुंचना तो आंख में पट्टी बांध लेना, नहीं तो सेल्समैन हम लोगों को शराब नहीं देगा

जब लालदेव शराब लेने पहुंचे तुरंत अंकलेश ने उनके आंख में पट्टी बांध दिए, और धारदार हथियार से गले पर वार कर दिए, जिससे घटनास्थल पर ही लालदेव की मृत हो गई। आरोपी मृतक की मोबाइल और अपनी मोबाइल लेकर फरार हो गया था, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा किया आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − five =