वैश्विक

Pakistan: IS ने ली मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी

Pakistan:  पेशावर में शुक्रवार को नमाज के दौरान शिया मस्जिद में हुए आत्मघाती बम विस्फोट की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है. इस हमले में कम से कम 56 लोगों की मौत हो गई थी और 194 लोग घायल हो गए थे. इस्लामिक स्टेट से जुड़े इस्लामिक स्टेट खुरासान ने एक बयान जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली.

इस बयान का अनुवाद एसआईटीई खुफिया समूह ने किया है. अमेरिका का गैर सरकारी संगठन एसआईटीई जेहादी संगठनों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखता है.

बयान आतंकवादी समूह की समाचार एजेंसी अमाक में प्रकाशित किया गया था. बयान में हमलावर की पहचान एक अफगान के तौर पर की गई है. उसकी तस्वीर भी प्रकाशित की गई है और कहा गया, “शियाओं के धार्मिक स्थलों और केंद्रों की रक्षा के लिए तालिबानी लड़ाकों और पाकिस्तानी पुलिस के अनेक उपायों के बावजूद इस्लामिक स्टेट के लड़ाके लगातार पाकिस्तान और अफगानिस्तान के शियाओं को निशाना बना रहे हैं.”

पेशावर के लेडी रीडिंग अस्पताल के प्रवक्ता आसिम खान ने कहा कि घायलों में से कई की हालत गंभीर है. पेशावर के पुलिस प्रमुख मोहम्मद एजाज खान ने कहा कि हमलावर ने पहले मस्जिद के बाहर पुलिस पर गोलियां चलाईं.

इसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया. इसके बाद हमलावर मस्जिद में घुस गया और उसने विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + nine =