उत्तर प्रदेश

Etah News: बाघ ने किशोर पर हमला कर किया घायल

Etah News: ग्राम नगला संभल में बाघ ने एक युवक पर हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात जगदीश चन्द्र ने बताया कि आज सुबह गांव में आये बाघ के हमला से विजय सिंह बुरी तरह से घायल हो गया है, जिसका उपचार मैडिकल कालेज एटा में किया जा रहा है। गांव में क्षेत्राधिकारी नगर कालू सिंह उप जिलाधिकारी सदर शिव कुमार सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात जगदीश चंद सहित भारी पुलिस बल मौजूद है।

वन विभाग की टीमों की दोपहर बाद आने की जानकारी प्राप्त हो रही है। गांव के महिला पुरुष व बच्चे सभी दहशत में है लोग अपने घरों के दरवाजे बंद कर बैठे हैं।

क्षेत्राधिकारी नगर कालू सिंह और उप जिलाधिकारी सदर शिव कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर ग्रामीणों से बाघ से दूरी बनाए रखने की अपील की ओर ग्रामीणों से उसे कोई नुकसान न पहुंचाने को कहा। उन्होंने बताया कि हमने बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग कि कासगंज तथा आगरा से टीमें बुलाई है। वह jld ही आ जाएंगे और बाघ को पकड़कर वन संरक्षण केंद्र ले जाया जाएगा।

गांव में बाघ के आ जाने की सूचना से क्षेत्रीय लोगों का उसे देखने के लिए तांता लगा हुआ है, लेकिन धूप में छत पर आराम से बैठा है। अब सभी को बाघ पकडने के लिए बन विभाग की टीमों के आने का इंतजार है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − nine =