Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: छठे दिन भी जारी रहा सफाई अभियान, कूड़ा निस्तारण का कार्य युद्ध स्तर पर

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  पूर्व में पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के द्वारा महीने में 5 दिन का विशेष सफाई अभियान घोषित किया था परंतु आज छठवें दिन भी नई मंडी क्षेत्र में श्रीमती अंजू अग्रवाल जी के नेतृत्व एवं राजीव कुमार जनरल सेनेटरी अधिकारी से प्रभावी पर्यवेक्षण में विशेष सफाई अभियान चला इसमें मैनुअली तली झाड़ नाला सफाई तथा सड़कों पर झाड़ू एवं कूड़ा निस्तारण का कार्य युद्ध स्तर पर किया गया

इसके अलावा अध्यक्ष द्वारा जलकल अभियंता सुनील कुमार एवं उनकी टीम को भी बुलाया गया था जिनके द्वारा गंदे पानी की शिकायत आने पर पालिका की जल नलिकाऔ से होने वाली जलापूर्ति तथा इंडिया हैंड पंप के पानी के सैंपलिंग कराए गए सेंपलिंग पॉजिटिव पाए गए अध्यक्ष द्वारा जलकल अभियंता से जानकारी करने पर की गंदा पानी की शिकायत क्यों आ रही है

तो उनके द्वारा अवगत कराया गया तथा मौके पर दिखाया भी गया की कई जगह से जो घरेलू जल संयोजन उपभोक्ताओं के द्वारा लिए गए हैं तथा वह नाली के करीब है उनमें लीकेज है वह जर्जर अवस्था में है इस कारण गंदे पानी की शिकायत है लेकिन यह कार्य उपभोक्ता का है कि वह अपने वाटर कनेक्शन को ठीक कराएं

अध्यक्ष द्वारा अपने संबोधन में उपभोक्ताओं से अपील की गई की उपभोक्ता अपना पानी की पाइप लाइन से लिया गया कनेक्शन चेक करा ले यदि वह ठीक नहीं कराते हैं तो पालिका अपने स्तर से अभियान के रूप में उन्हें चेक करते हुए ठीक करा आएगी वैसे इस जिम्मेदारी को उपभोक्ता को ही ध्यान देना चाहिए

जो नाली में दो ऐसे वॉटर कनेक्शन मंडी क्षेत्र में चिन्हित हुए हैं जिनसे गंदे पानी की समस्या हो रही है उन्हें अध्यक्ष द्वारा जलकल अभियंता को तुरंत ठीक कराने के निर्देश दिए गए माननीय अध्यक्ष महोदय द्वारा यह भी कहा गया कि मंगलवार को विशेष सफाई अभियान नगरीय क्षेत्र में युद्ध स्तर पर चलेगा क्षेत्रीय सफाई नायकों को भी माननीय अध्यक्ष द्वारा सफाई कार्य अपने अपने क्षेत्र में कराने हेतु हिदायत दी गई

अध्यक्ष के साथ विशेष सफाई अभियान में विशेष रुप से विपुल भटनागर, विकास कुमार सभासद गण के अलावा सुनील कुमार जलकल अभियंता राजीव कुमार जोनल सेनेटरी अधिकारी, अमित कुमार एवं अमरजीत सिंह कार्यवाहक सफाई निरीक्षक गन ड्यूटी पर तैनात किए गए सफाई नायक गण व स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक गण मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × five =