उत्तर प्रदेश

Hamirpur News: घर में घुस कर पीड़िता के साथ जबरन रेप करने का किया प्रयास

Hamirpur News: बिवांर थाना क्षेत्रके एक गांव में 12 क्लास की छात्रा के साथ उसी गांव के प्रधान के पुत्र ने दुष्कर्म का असफल प्रयास किया। पीड़ित परिजनों द्वारा जब पुलिस को सूचना दी गई तो स्थानीय पुलिस द्वारा कोई उचित कार्रवाई न किए जाने आहत हो परिजन पीड़ित सहित न्याय की आस लगा कलेक्ट्रेट स्थित गोल चबूतरे पर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए है।

पीड़ित द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र के माध्यम से बताया कि उसी के गांव के उत्कर्षराज उर्फ नीलू पुत्र कामता प्रसाद व लोकेश पुत्र दयाराम कक्षा 12 की छात्रा के साथ अक्सर छेड़खानी करते थे। पीड़ित छात्रा द्वारा भयवश किसी को यह बात न बता पाने से दोनों के हौसले और बुलंद हो गए।

बीते माह 8 फरवरी को रात्रि में दोनों ही पीड़ित लड़की के घर घुस गए और पीड़िता के साथ जबरन रेप करने लगे, तभी पीड़िता द्वारा चिल्लाने पर पिता बाहर आए तो दोनों युवक जानमाल की धमकी देकर मौके से भाग गए। इस दौरान दोनों युवक की पहचान के लिए चप्पल व जैकेट छूट गए, जिसे पीड़ित परिजनों ने स्थानीय पुलिस को दिखा कर न्याय की गुहार लगाई।

पीड़ित ने बताया कि पुलिस दोनों युवकों को पकड़ लाई थी, किन्तु एक युवक उसी गांव के प्रधान का पुत्र होने की वजह से पुलिस की ओर से दोनों युवकों को छोड़ दिया गया।

स्थानीय पुलिस द्वारा उचित न्याय न मिलने पीड़ित परिजन सोमवार को न्याय की आस लगाए मुख्यालय के कलेक्ट्रेट स्थित गोल चबूतरे में अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 15 =