वैश्विक

Ukraine पर केमिकल अटैक कर सकता है रूस, White House USA ने दी चेतावनी

USA ने Ukraine में रूसी केमिकल अटैक को लेकर चेतावनी दी है.White House ने कहा है कि रूस, यूक्रेन में रासायनिक या जैविक हथियार हमले की योजना बना सकता है और “हम सभी को सतर्क रहना चाहिए”. प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि अमेरिका के जैविक हथियार प्रयोगशालाओं और यूक्रेन में रासायनिक हथियारों के विकास के बारे में रूस के दावे बेतुके है.

यह झूठे दावे रूस की आगे पूर्व नियोजित और अकारण हमलों को सही ठहराने की “स्पष्ट चाल” है. जेन साकी ने कहा कि अमेरिका ने यूक्रेन में संभावित रूसी रासायनिक हमले की चेतावनी दी है.

अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य बुधवार को एक द्विदलीय प्रस्ताव के मसौदे पर सहमत हुए, जिसमें यूक्रेन और यूरोपीय सहयोगियों की मदद के लिए 13.6 अरब डॉलर की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान किया गया है. सांसदों ने महामारी से निपटने के लिए घोषित 15 खरब डॉलर के बजट के बाकी हिस्से के रूप में संघीय एजेंसियों को अरबों डॉलर की अतिरिक्त मदद देने पर भी सहमति जताई.

राष्ट्रपति जो बाइडन ने पिछले हफ्ते यूक्रेन को सैन्य, मानवीय और आर्थिक मदद मुहैया कराने के लिए 10 अरब डॉलर के बजट का अनुरोध किया था। हालांकि, डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन सांसदों का पुख्ता समर्थन मिलने से यह राशि बढ़कर 13.6 अरब डॉलर पर पहुंच गई. व्हाइट हाउस में बाइडन ने कहा, “हम अत्याचार, दमन और हिंसक कार्रवाई के खिलाफ यूक्रेन का समर्थन करने जा रहे हैं.”

इसी बीच ब्रिटेन ने बुधवार को कहा कि वह और अधिक हथियार, खासतौर पर टैंक रोधी मिसाइल यूक्रेन भेजेगा, ताकि रूसी हमलों का यह पूर्वी यूरोपीय देश मुकाबला कर सके. रक्षा मंत्री बेन वालेस ने ब्रिटिश संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमंस को बताया कि ब्रिटेन पहले भेजी जा चुकी 2,000 हल्की टैंक मिसाइल के अतिरिक्त 1,615 और अधिक मिसाइल भेजेगा.

लंबी दूरी तक मार करने वाली जावेलिन मिसाइल और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल की एक छोटी खेप भी हथियारों की नयी आपूर्ति में शामिल है.

 रूस ने Ukraine में एक अस्पताल को निशाना बनाया. यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा है कि रूस के हमले में दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर मारियुपोल में बच्चों के अस्पताल एवं प्रसूति केंद्र को निशाना बनाया गया. बुधवार को नगर परिषद के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बयान में कहा गया कि अस्पताल को ‘भारी’ क्षति हुई है.

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने ट्वीट किया, ‘मलबे के नीचे लोग, बच्चे दबे हैं.’ उन्होंने हमले को ‘‘अत्याचार’’ करार दिया. ज़ेलेंस्की के कार्यालय के उप प्रमुख किरिलो ताइमोशेंको ने कहा कि ‘अधिकारी मारे गए या घायल हुए लोगों की संख्या का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं.’

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + eight =