Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar Live: इस सीट आगे निकली आरएलडी, इन सीटों पर BJP आगे

शामली। जनपद की तीनों सीटों के रुझान सामने आ गए है। जिले में दो विधानसभा सीटों कैराना व शामली पर भाजपा जबकि थानाभवन पर रालोद आगे चल रही है। नीचे विस्तार से देखें तीनों विधानसभाओं में अब तक किसे कितने वोट मिल हैं।

Earlier-

Muzaffarnagar: प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद की बुढाना विधानसभा सीट पर मतगणना में उठापठक शुरु हो गए है। शुरुआती दौर में आगे चल रहे भाजपा के उमेश मलिक अब रालोद के राजपाल बालियान से पिछड गए हैं। बुढाना में अब भाजपा के उमेश मलिक 8558 मत लेकर पीछे चल रहे हैं, जबकि गठबंधन से रालोद प्रत्याशी राजपाल बालियान 15282 मत लेकर पीछे चल रहे हैं। बसपा प्रत्याशी को सिर्फ 937 मत मिले हैं।

मुजफ्फरनगर शहर सीट पर भाजपा के कपिल देव अग्रवाल बढत लेकर चल रहे र्हैं। कपिल देव अग्रवाल को अब तक , रालोद प्रत्याशी सौरभ स्वरूप बंटी को तथा बसपा के पुष्पांकर पाल को मत मिले हैं।

चरथावल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की सपना कश्यप आगे हैं। यहां सपा के पंकज कुमार मलिक को अब तक 3794, कांग्रेस की यासमीन राव को 97, भाजपा की सपना कश्यप को 16163, बसपा के सलमान सईद को 2911 मत मिले हैं।

मीरापुर विधानसभा सीट पर भी भाजपा आगे है। यहां गठबंधन से रालोद प्रत्याशी चंदन चौहान को अब तक 9319, कांग्रेस के जमील अहमद को 102, भाजपा के प्रशान्‍त चौधरी को 10333 तथा बसपा के मौ0 सालिम बहुजन समाज पार्टी 3657 मत मिले हैं।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − fourteen =