Muzaffarnagar News: भारत तिब्बत सहयोग मंच का तृतीय त्री मासिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित
Muzaffarnagar News: भारत तिब्बत सहयोग मंच मुजफ्फरनगर के द्वारा बारात घर गांधी कॉलोनी पर तृतीय त्रि मासिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्री पंकज जी राष्ट्रीय महामंत्री, श्री प्रमोद जी विभाग कार्यवाह, श्री अनिल जी माननीय संघचालक, श्री संदीप चौधरी जी प्रांत अध्यक्ष, श्री कपिल त्यागी जी, प्रांत मंत्री का स्वागत संदीप दास जिलाअध्यक्ष, विजय वर्मा जिलामहामंत्री, विष्णु स्वरूप जिलामहामंत्री, नितेश बक्शी जिलाकोषाध्यक्ष ने माल्यार्पण एवं पौधा भेंट कर स्वागत किया।
भारत तिब्बत सहयोग मंच द्वारा प्रत्येक तीन माह में एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाता है जिसमें भारत तिब्बत सहयोग मंच के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं सदस्य गणों को भारत तिब्बत सहयोग मंच के बारे में विस्तार से बताया जाता है और उनको प्रशिक्षित किया जाता है कि किस तरह से चीन के विरुद्ध हिंदुस्तान को कार्यवाही कर तिब्बत को चीन से आजाद कराना, हमारे आराध्य भगवान शंकर के निवास स्थान को चीन से मुक्त कराना, चीनी सामान का बहिष्कार कर चीन के आर्थिक रूप से कमर तोड़ना एवं पीओके को अनाधिकृत रूप से पाकिस्तान के कब्जे से मुक्त कराने का आंदोलन किया जाए।
विजय वर्मा जिला महामंत्री ने बताया की प्रशिक्षण शिविर में मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, हापुड़, सहारनपुर, बिजनौर, बड़ोत, शामली, मुरादाबाद जिलों से लगभग 100 लोगों ने इसमें भाग लिया जिन्होंने इस कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की
अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों से भविष्य में तिब्बत को आजाद कराने कराने हेतु आंदोलन को तेज करने हेतु टिप्स लिए और साथ ही यह भी संकल्प लिया कि कैसे हम हमारे महा शिव शंकर भोलेनाथ के निवास स्थान कैलाश मानसरोवर पर्वत को भी अयोध्या आंदोलन की तरह एक बड़ा आंदोलन कर चीन से मुक्त कराएं।

