उत्तर प्रदेश

Lucknow News: विश्व हिंदू महासंघ के स्थापना दिवस पर भव्य शोभा यात्रा लखनऊ में 12 अप्रैल को

Lucknow News: विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री प्रमोद त्यागी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय हिंदू संगठन विश्व हिंदू महासंघ के 41 वें स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश इकाई 12 अप्रैल को लखनऊ में विशाल शोभायात्रा निकालेगी, जिसका उद्देश्य समस्त हिंदू समाज को एकजुट करना हैं।

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने प्रदेश कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व हिंदू महासंघ की स्थापना 12 अप्रैल 1981 को काठमांडू नेपाल में तत्कालीन नेपाल नरेश वीरेंद्र विक्रम शाहदेव, गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत अवैद्यनाथ जी, मा. अशोक सिंघल व शंकराचार्यो की उपस्थिति में हुई थी, प्रजापति ने आगे कहा कि सभी जिला इकाइयां विजय जुलूस निकालकर विधानसभा चुनाव में प्रचण्ड बहुमत से विजयी हुए योगी आदित्यनाथ जी को बधाई दें।

धर्माचार्य प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ हरिओम पाठक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा मान्यता प्राप्त विश्व हिंदू महासंघ, विश्व का एकमात्र हिंदू संगठन है, जिससे भारत, नेपाल सहित दुनिया के 970 छोटे बड़े संगठन सम्बद्ध हैं।प्रदेश उपाध्यक्ष जयशंकर केसरी ने कहा कि महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जी के आशीर्वाद से निकलने वाली शोभायात्रा योगी जी के हिंदुत्व पुनर्जागरण महा अभियान को एक नई ऊर्जा प्रदान करेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम बिहारी अवस्थी ने कहा कि, शोभायात्रा में सिख,जैन, बौद्ध, रागी, वैरागी, साधु, संत ,धर्माचार्य अर्थात ओम में आस्था रखने वाले सभी लोग भाग लेंगे।

मातृशक्ति प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गंगा धाकड़ ने कहा कि भारत माता, महायोगी गुरु गोरखनाथ, भगवान पशुपतिनाथ, भगवान शिव, श्री कृष्ण, प्रभु श्रीराम, नव दुर्गा से संबंधित झांकियां निकाली जाएं, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रुद्रकुमार पाठक ने कहा कि शोभायात्रा में उक्त के अतिरिक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ, जगतगुरु शंकराचार्य, रानी लक्ष्मीबाई इत्यादि की भी झांकियां सम्मिलित की जाएं।

प्रदेश मंत्री ओमप्रकाश सिंह, प्रमोद त्यागी, अवधेश गुप्ता ,चंद्र प्रकाश गुप्त ने कहा कि मंडल स्तर सब की जिम्मेदारियां तय कर दी जाएं, सर्वसम्मति से झांकियों व व्यवस्था की जिम्मेदारी मंडल प्रभारियों को सौंपी गई, जिसमें मंडल प्रभारी गोरखपुर दिग्विजय किशोर शाही, महायोगी गुरु गोरखनाथ की झांकी, मंडल प्रभारी अयोध्या अमित सिंह श्री राम दरबार, मंडल प्रभारी वाराणसी दिनेश चंद्र पांडे भगवान शिव, मंडल प्रभारी आगरा शरद परमार, श्री राधाकृष्ण, मेरठ मंडल प्रभारी प्रमोद त्यागी, विश्व हिंदू महासंघ के अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष कालिका मन्दिर पीठाधीश्वर महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत की झांकी, मंडल प्रभारी झांसी वीरेंद्र सिंह ठाकुर, रानी लक्ष्मीबाई की झांकी, मंडल प्रभारी प्रयागराज रामप्रसाद यादव, जगतगुरु शंकराचार्य, मंडल प्रभारी कानपुर उमेश हिंदू, राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ, मंडल प्रभारी आजमगढ़ मनोज श्रीवास्तव, गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ, धर्माचार्य प्रकोष्ठ जगतगुरु शंकराचार्य, भगवान पशुपतिनाथ, गोसेवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह गो माता की झांकी, व्यवस्था संबंधी कार्य मंडल प्रभारी देवीपाटन अजय कुमार शुक्ला, केसरिया ध्वज मंडल प्रभारी लखनऊ संजय कुमार शुक्ल, जलपान मंडल प्रभारी चित्रकूट शिवविलास शर्मा, शोभायात्रा के मार्गों की सजावट मंडल प्रभारी विंध्यांचल शंभू सिंह, शोभायात्रा के चौराहों की सजावट मंडल प्रभारी हरीगढ़ अलीगढ़ संदीप कुशवाहा, कट आउट की व्यवस्था मंडल प्रभारी बरेली पप्पू पहलवान होर्डिंग, बैनर मंडल प्रभारी मुरादाबाद विनोद कुमार सक्सेना व सहारनपुर मंडल प्रभारी श्रीकांत शर्मा तथा अधिवक्ता प्रकोष्ठ तीनों लोग मिलकर भोजन की व्यवस्था करेंगे।

सम्पूर्ण कार्यक्रम की देखरेख संचालन समिति करेगी जिसमें, श्यामबिहारी अवस्थी ,विष्णुकांत चौबे ,संजय कुमार शुक्ल, शैलेंद्र प्रताप सिंह ,श्रीमती संतोष मिश्र, ओमप्रकाश सिंह रहेंगे।

झांकी समिति महंत हरिओम पाठक, श्रीमती गंगा धाकड़, चौधरी योगेंद्र सिंह, रुद्र कुमार पाठक, शरद प्रजापति व कामेश आर्य, व्यवस्था समिति ओम प्रकाश यादव, जयशंकर केसरी, श्रीमती विनोद जैन, चंद्र प्रकाश गुप्ता, वीपी सिंह एडवोकेट, मीडिया समिति आनंद टंडन, विशाल सिंह, दिनेश चंद्र पांडे, श्रीमती गायत्री सिंह, गंगा शर्मा, प्रमोद त्यागी।

सभी झांकियां लखनऊ में ही कलाकारों द्वारा सजाई जाएंगी वाहन, बैनर, फूल, माला सजावट का खर्च मंडल उठाएंगे, प्रदेश पदाधिकारी अपने मंडल का सहयोग करेंगे, बैठक का संचालन आगरा मंडल प्रभारी शरद परमार ने किया। बैठक में उक्त के अतिरिक्त मीडिया प्रदेश अध्यक्ष आनंद टंडन, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष ई. राजेश्वरी प्रसाद विश्वकर्मा, मंडल प्रभारी गण हरि नारायण सिंह, पवन जैन शिवाजी , राम प्रसाद यादव ,अजय कुमार शुक्ल, दिग्विजय किशोर शाही, संजय कुमार शुक्ल,अमित कुमार सिंह, विनोद कुमार सक्सेना, श्रीकांत शर्मा, मातृशक्ति से श्रीमती गायत्री सिंह, श्रीमती सुमन सिंह पटेल, कुमारी प्रतिज्ञा, श्रीमती रोशनी अग्रवाल, निर्मला जी, श्रद्धा तिवारी, मंजू श्रीवास्तव, राजकुमारी देवी, संध्या गोंड, श्वेता सक्सैना, अध्यक्ष व सदस्य गण गंगा शर्मा, राम कुमार जायसवाल, सच्चिदानंद सिंह, ओंकार सिंह सेंगर, आशुतोष त्रिपाठी, आलोक वर्मा, योगेश शुक्ला, किशोर राठौर, गुरदीप सिंह, विनीत सिंह, उदय प्रकाश पांडे, जगदीप केसरवानी, सरयू प्रसाद शुक्ला, वेद प्रकाश मिश्र, संतोष श्रीवास्तव, गौरव अग्रवाल, सचिन, शिवकुमार भटनागर, चंद्रभान तिवारी, आनंद वैश्य, सुदर्शन, एलडी त्रिपाठी, अर्जुन सिंह, आलोक चौधरी, नागेश्वर प्रसाद मिश्र, नरेंद्र, अजय श्रीवास्तव, किरण कुमार जायसवाल, संजय श्रीवास्तव, नवनीत सिंह, राघवेंद्र नाथ सिंह, राज कुमार पाठक, राम कुमार शास्त्री, सुरेंद्र सिंह, विनीत सिंह, सुशील कुमार पांडे, नितिन जैन, अरुण लोहिया, रूद्र शर्मा अमन केसरी, अंकित उपाध्याय, अंकित श्रीवास्तव, अक्षय, आलया अरविंद वर्मा, आशीष आर्य, आजाद एडवोकेट, ऋतुराज शुक्ल, गौरव अग्रवाल, अमरदीप रावत, उमेश कुमार ओझा, ओमवीर सिंह राठौर, तुलसीदास खंगार, संदीप कुमार शर्मा, प्रमोद कुमार मिश्र, मुकेश शिवहरे, राम सिंह यादव, अनुराग मिश्र, अंकित कुमार गर्ग, अश्विनी कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह, दिनेश कुमार मधुकर, हरि किशोर नरवरिया, इलू राठौर, किशोर राठौर, जगदीश केसरवानी, राकेश कुमार दुबे, एसके द्विवेदी, संदीप कुशवाहा, विनय सिंघल, वर्ण, तरुण आहूजा, वेद प्रकाश मिश्र, प्रवीण मिश्र, विजय विक्रम, रोहताश सिंह चौहान, रामनाथ मित्र, तपेश्वर चौधरी, मनोज कुमार गुप्त, प्रभु विनोद सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह, विद्यासागर पांडे, राजेश रस्तोगी, राजेंद्र पांडे, दीपक शुक्ला, गैलेक्सी डीटीटी अमित शर्मा, अवधेश कुमार श्रीवास्तव, गौरव अग्रवाल, बृजमोहन शर्मा, रोमेश अग्रवाल, एडवोकेट प्रमोद प्रजापति, तरुण आहूजा, उदय शर्मा, बृजेश सिंह, राजीव मिश्र, विजय राणा, राकेश कुमार सिंह, अजीत कुमार प्रजापति एडवोकेट इत्यादि काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

सरजू प्रसाद शुक्ला को बस्ती मंडल प्रभारी तथा लखनऊ मंडल के प्रभारी श्री संजय कुमार शुक्ला के प्रस्ताव पर चंद्र मोहन श्रीवास्तव को लखनऊ महानगर प्रभारी, रामनाथ मिश्र को महानगर संयोजक व श्रीवंत तिवारी को लखनऊ महानगर अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया जाता है, सभी जिलाध्यक्ष अपने मंडल प्रभारी के निर्देश पर कार्य करें बिना मंडल प्रभारी की अनुमति के कोई भी जिलाध्यक्ष अपने महामंत्री व उपाध्यक्ष जैसे पदाधिकारियों को न हटाएँ, अनुशासन के नाम पर बेवजह किसी पदाधिकारी को परेशान न किया जाए, सभी लोग मिलजुल कर कार्य करें, अध्यक्षों को काम करने दें। स्थापना दिवस लखनऊ का कार्यक्रम भव्य बनाने हेतु आप सब लोग सहयोग दें।

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- panwar@poojanews.com

Shyama Charan Panwar has 358 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 − two =