वैश्विक

Chicago: खेल-खेल में 3 साल के बच्चे ने मां को गर्दन पर मारी गोली

Chicago: अमेरिका के शिकागो के उपनगरीय इलाके में एक तीन साल के बच्चे ने बंदूक से खेलते वक्त गलती से अपनी मां को गोली मार दी, जिसके बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई. यूएस पुलिस ने बताया कि बच्चे ने मां की गर्दन पर पीछे की ओर से गोली मारी. घटना शिकागो के मिडवेस्टर्न शहर के डोल्टन की एक सुपरमार्केट की पार्किंग में हुई.

इस दर्दनाक घटना के बाद पुलिस ने बताया कि तीन साल का बच्चा कार की पिछली सीट पर बैठा हुआ था. जबकि आगे की दोनों सीटों पर उसके माता-पिता बैठे थे. इस दौरान बच्चे के हाथ में उसके पिता की पिस्तौल आ गई. बच्चा पिस्तौल से खेलने लगा और उसका ट्रिगर खींच लिया. इसके बाद उसने पीछे से अपनी मां की गर्दन पर गोली चला दी. बच्चे की मां डेजाह बेनेट की उम्र सिर्फ 22 साल थी.

पुलिस ने बताया कि महिला को गोली लगने के बाद उसे शिकागो के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने बच्चे के पिता को गिरफ्तार कर लिया. अब पुलिस जांच कर रही है कि क्या उनके पास बंदूल रखने का लाइसेंस था या नहीं. 

एवरीटाउन फॉर गन की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, “अमेरिका में हर साल सैकड़ों बच्चे अलमारी और नाइटस्टैंड दराज में असुरक्षित भरी हुई बंदूकों के साथ छोड़ दिए जाते हैं, जिसके बाद बच्चे गलती से शूट भी कर लेते हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका में नाबालिगों की ओर से अनजाने में की गई गोलीबारी की वजह से हर साल औसतन 350 लोगों की मौत हो जाती है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four − one =