Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: तमंचे, कारतूस सहित अभियुक्त नवेद पुत्र इकबाल दबोचा

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  एसएसपी अभिषेक यादव के कुशल मार्गदर्शन में लगातार अपराधियों पर अंकुश लगाने में कामयाब हो रहें है नगर कोतवाल आनंद देश मिश्र व रामलीला टिल्ला चौकी इंचार्ज जोगेंद्रपाल सिंह के द्वारा लगातार सराहनीय गुड वर्क जारी है।

शहर कोतवाल आनंद देव मिश्र के निर्देश पर रामलीला टिल्ला चौकी इंचार्ज जोगिंद्र पाल सिंह अपने चौकी क्षेत्र के सरकारी स्कूल वाली गली न्याजुपुरा थाना कोतवाली में चेकिंग अभियान चलाए हुए थे तभी सामने से आते हुए एक संदिग्ध युवक को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा

लेकिन चौकी इंचार्ज सिंह व उनके अधीनस्थों ने भाग रहे युवक को गिरफ्तार कर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक तमंचा ३१५ बोर व दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

पकड़े गए अभियुक्त का नाम नवेद पुत्र इकबाल निवासी न्याजुपुरा थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर बताया जा रहा है तो वही शहर कोतवाली पुलिस की माने तो पकड़ा गया अभियुक्त पहले भी कई मर्तबा जेल जा चुका है।

पकड़े गये अभियुक्त के खिलाफ शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया हैं।

 

पुलिस को मिली सफलताः चोरी का खुलासा

मन्सूरपुर। (Muzaffarnagar News)  थाना क्षेत्र मन्सूरपुर के जंगल ग्राम घासीपुरा में अज्ञात चोरों द्वारा ०१ जनरेटर व ०१ इनवर्टर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना मन्सूरपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग का अनारण करते हुए ०३ शातिर चोर अभियुक्तगण को जंगल ग्राम घासीपुरा, देव पब्लिक स्कूल के पीछे से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने रोबिन पुत्र नरेश निवासी ग्राम घासीपुरा थाना मन्सूरपुर, मुजफ्फरनगर, अनुज पुत्र भूषण निवासी ग्राम घासीपुरा थाना मन्सूरपुर, मुजफ्फरनगर, नवीन उर्फ प्रधान पुत्र श्यामवीर निवासी ग्राम घासीपुरा थाना मन्सूरपुर, मुजफ्फरनगर।जिनके कब्जे से ०१ हरे रंग का जनरेटर, ०१ सफेद रंग का इन्वर्टर बरामद किया।

 

ट्रेन की चपेट में आकर मौत

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  टै्रन की चपेट मे आकर एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे पर मौके पर एकत्रित भीड ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। मिली जानकारी के अनुसार जानसठ रोड फ्लाई ओवर के समीप आज सुबह टै्रन की चपेट मे आ जाने से एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे पर दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए।

नागरिको ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची थाना जीआरपी पुलिस ने जब शव की शिनाख्त का प्रयास किया तो मृतक की पहचान नई मन्डी थाना क्षेत्र के गांव अलमासपुर निवासी युवक अमन के रूप मे हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनो को इसकी सूचना दी।

युवक की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजन तथा पडौसी कुछ ही देर मे घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 7 =