Muzaffarnagar News: रोडवेज ने स्कूटी में टक्कर मार दी, स्कूटी सवार तीन छात्र घायल
मुजफ्फरनगर । (Muzaffarnagar News) सड़क हादसों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है रोजाना सड़क हादसों में किसी न किसी की या तो जान जा रही है या फिर वह घायल हो रहा है। अभी पिछले दिनों दो स्कूली वाहनों की जबरदस्त टक्कर में दो स्कूली बच्चों की मौत हो गयी जबकि कई गम्भीर रूप से घायल हो गये।
इसके बाद स्कूलों की गाडियों की फिटनेस आदि के प्रति अभियान भी चला। वहीं आज मुजफ्फरनगर में सोमवार सुबह रोडवेज बस ने स्कूटी सवार तीन भाई-बहनों को रौंद दिया। दर्दनाक हादसे में १२ साल की एक बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई।
#मुजफ्फरनगर रोडवेज बस ने स्कूटी में मारी टक्कर,हादसे में 3 स्कूली बच्चे चोट लगने से घायल,स्कूटी से स्कूल जा रहे थे तीनों घायल बच्चे, परिजनों ने जमकर किया हंगामा,
स्कूल गेट के सामने बस की तेज गति से हादसा,पुरकाजी के न्यू स्टेपिग के सामने का मामला। pic.twitter.com/8uFYvFyegS— News & Features Network (@mzn_news) March 14, 2022
जबकि उसकी ५ साल की बहन और १४ साल के भाई को भी चोटें आई हैं। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका इलाज जारी है। शहर के पुरकाजी कस्बे के मोहल्ला मुस्तफा कालोनी के रहने वाले शहजाद का बेटा शावेज (१४) स्कूटी पर सवार होकर अपनी दो छोटी बहनों सफिया (१२) और अफिया (५) को स्कूल छोड़ने के लिए जा रहा था।
जैसे ही वह लोग हाईवे पर स्कूल के सामने पहुंचे तो मुजफ्फरनगर से रुड़की की ओर जा रही एक रोडवेज ने स्कूटी में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रोडवेज बस यात्रियों से भरी हुई थी।
स्कूटी को काफी दूर तक घसीट कर ले गई। इसके चलते तीनों भाई बहन घायल हो गए । उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। वहां पर गंभीर हालत को देखते हुए तीनों को जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया।
वहां से तीनों घायलों को भोपा रोड स्थित आनंद हास्पिटल भर्ती कराया गया। तीनों बच्चों का इलाज चल रहा है। उधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सनातन धर्म इंटर कॉलेज मु०नगर में एक भारत श्रेष्ठ भारत विषय- अरुणाचल प्रदेश और मेघालय राज्य की वेशभूषा और उत्सव पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मेघालय राज्य वेशभूषा फैशन शो प्रतियोगिता मैं प्रथम स्थान सानिया प्रवीण द्वितीय स्थान रमन तृतीय स्थान एहतेशाम उल हक जबकि अरुणाचल प्रदेश राज्य वेशभूषा फैशन शो उत्सव प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रहनुमा राव द्वितीय स्थान तौफीक तृतीय स्थान अंतिमा ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन श्री अनिल कुमार द्वारा विशेष वक्ता – डॉ रश्मि चौधरी य श्री राहुल कुमार! निर्णायक मंडल मैं -श्री राजबल सैनी य श्रीमतीअंजली सिंह और श्रीमती मीना जी रहे।
विशेष सहयोग- श्री संजय सिंह यश्री जयप्रकाश सिंह वअन्य का रहा। कार्यक्रम में विशेष बाल कलाकार श्री ओम द्वारा मेघालय राज्य के लोकगीत को गिटार पर प्रस्तुत किया गया व डॉ रश्मि चौधरी जी ने इस बाल कलाकार को प्रशस्ति पत्र और सम्मान राशि द्वारा सम्मानित किया।

