Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: न्यूजपेपर डिस्ट्रीब्यूशन एसोसिएशन ने मनाया होली मिलन उत्सव

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अंसारी रोड स्थित भौरों के मंदिर में न्यूजपेपर डिस्ट्रीब्यूशन एसोसिएशन द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें प्रमुख समाचार पत्रों के मुख्य वितरक देवेंद्र खरबंदा, अनमोल व प्रमोद आदि मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

समारोह में शामिल एजेंटों व हाकरों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर गीत, कविता गजल और चुटकुलों के साथ सभी ने फिल्मी गीतों पर जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश गर्ग ने तथा संचालन केपी सिंह ने किया।

होली मिलन कार्यक्रम में निर्णय लिया गया कि संगठन की अगली बैठक २९ मार्च दिन मंगलवार को साईं ४ः०० बजे गांधी पार्क में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में धार्मिक यात्रा के टूर, कमीशन व पंपलेट आदि विषयों के साथ संगठन के विस्तार पर भी चर्चा की जाएगी।

होली मिलन समारोह में प्रवीण सैनी, राजेश सैनी, के पी सिंह, रमेश गुप्ता, राकेश शर्मा, मनीष गर्ग, सुरेश ग्रोवर, अंकुर, अनिल, अशोक, अरविंद मित्तल, सुधीर कुमार, मास्टर सुशील कुमार शर्मा, डॉक्टर संजय अग्रवाल, कन्हैया, अरविंद पाल, प्रमोद कुमार, अनिल मित्तल, इंद्रसेन गर्ग, बबलू, गांधी, सुरेंद्र जैन, दुलारा, संजय शर्मा, अंकित बाबू, अनमोल, अशोक हनुमान चौक आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। इस सफल आयोजन हेतु कोषाध्यक्ष प्रवीण सैनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

होली कार्यक्रम में लोकगीत व ढोलक की थाप पर थिरकीं महिलाएं

Newsखतौली।(Muzaffarnagar News) दिगंबर जैन महिला महासमिति ने होली के उपलक्ष्य में वात्सल्य समारोह आयोजित किया। महिलाएं रंग-बिरंगी वेशभूषा में आई। लोकगीतों व ढोलक की थाप पर जमकर थिरकीं। अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

खतौली की राजाराम मंडी में गीता जैन के आवास पर णमोकार महामंत्र व महासमिति प्रार्थना पाठ से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद धार्मिक तंबोला में धार्मिक और सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्न-मंच कराया गया, जिसमें प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

संयोजक डा. ज्योति जैन ने कहा कि होली सामाजिक समरसता व प्रेम का प्रतीक है और राग-द्वेष भूलकर परस्पर मैत्री भाव बढ़ाने का संदेश देती है। त्योहार पर हर्बल रंगों को प्रयोग किया जाए। पर्व संस्कृति के पोषक हैं। सभी ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। संभागीय पदाधिकारियों को उपहार भेंट किए गए।

संभाग संरक्षक राजकुमार जैन ने होली का त्योहार आपसी सौहार्द और भाईचारा के साथ मनाने की अपील की। कार्यक्रम में निर्मल, ललिता, राजबाला, नमिता, रीतिका, सरिता, सीमा, मीनाक्षी, अलका, रजनी, पिकी, गीता, रेणु, शोभा, प्रवक्ता अजय, विनोद, नीरज, दीपक व मनोज आदि मौजूद रहे। अंत में वात्सल्य भोज का आयोजित हुआ।

 

धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

Newsमुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वूमेन पावर का होली मिलन फूलों की वर्षा एवं सम्मान समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल ने कहा कि सचमुच में महिला हितों के लिए कार्य कर रहा है वूमेन पावर। सभी अतिथियों द्वारा संगठन की अध्यक्ष सरिता पराशर एवं संयोजक एस के बिट्टू के की भूरी भूरी प्रशंसा की गई

आज मीनाक्षी चौक स्थित पुराने बर्फ खाने में होली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रुप से जिन लोगों को सम्मानित किया गया है उसमें पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल, एस डी पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती चंचल सक्सेना, ब्यूटी पार्लर श्रीमती रूबी, डॉक्टर तरणी तनेजा, दिल्ली वूमेन पावर की अध्यक्ष श्रीमती संगीता गुप्ता, श्रीमती वैष्णवी सभासद श्रीमती पूनम शर्मा, श्रीमती रोजी सिंह, श्रीमती रानी वरिष्ठ व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल, समाजसेवी श्री देवराज पवार, पंकज जिंदल गुरुजी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन की अध्यक्ष श्रीमती सरिता पराशर, संयोजक एसके बिट्टू, श्रीमती सविता टंक, श्रीमती काव्या, श्रीमती पूजा शर्मा, श्रीमती प्रीति भारद्वाज, श्रीमती कविता, श्रीमती पूनम शर्मा, श्रीमती गीता ठाकुर, श्रीमती पिंकी चौधरी, एसएम म्यूजिकल इवेंट्स ए अहमद एस शारिक उस्ताद एम ए हाशमी एस मलिक एम सागर एवं सैकड़ों की संख्या में शहर के जिम्मेदार लोग उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20988 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + twenty =