खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील होने से किसान परेशानMuzaffarnagar News
रोहाना। रोहाना आईपीएल चीनी मिल का गन्ना पेराई सत्र शुरू होने वाला है, लेकिन मिल को जोड़ने वाला रोहाना खुर्द और रोहाना कला का मुख्य मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर गड्ढों में तब्दील हो गया है। सड़क की बदहाली के कारण किसानों को गन्ना आपूर्ति में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
किसानों ने बताया कि यही वह मुख्य मार्ग है जिससे सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉली और गन्ने से भरे वाहन प्रतिदिन मिल में जाते हैं। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से गन्ने से लदी ट्रॉलियों के पलटने का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा हालही में हुई बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भी खराब हो गई है। ग्रामीण अश्वनी त्यागी, नित्यानंद त्यागी, सतवीर मास्टर, सतीश नेता जी, सुबोध दिवान जी, संजीव त्यागी, राजकुमार त्यागी, रुबी त्यागी, सोराज त्यागी, विनय त्यागी जसवीर नायक, संजय नायक, कंवरपाल नायक, लाखन प्रजापति आदि ने कहा कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो पेराई सत्र के दौरान जाम और हादसों की स्थिति बनी रहेगी। जिससे किसानों को गन्ना मिल तक पहुंचाने में घंटों लग जाएंगे और डीजल का खर्च भी बढ़ेगा।
ग्रामीणों और किसानों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि पेराई सत्र शुरू होने से पहले ही इस मुख्य मार्ग को दुरुस्त कराया जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके।

 

 चरथावल क्षेत्र का एसपी सिटी ने किया रात्रि भ्रमणः दिये दिशा निर्देश
चरथावल। पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा रात्रि में भ्रमणशील रहकर थाना चरथावल क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा। ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश। देर रात्रि पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर अमृत जैन द्वारा भ्रमणशील रहकर थाना चरथावल क्षेत्रान्तर्गत सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान द्वारा क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु की गई पुलिस व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए एल्फा, बीटा, गामा व अन्य ड्यूटीयों पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस चेक पोस्ट/चैकी क्षेत्र व अन्य संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर ड्यूटीयां चेक करते हुए पुलिसकर्मियों को रात्रि के समय विशेष सतर्कता बरतने, अपने-अपने ड्यूटी पॉइंट पर मुस्तैदी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की प्रभावी चेकिंग करने तथा क्षेत्र में नियमित गश्त सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही किसी भी आपात स्थिति अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

 

विधि विधान से अहोई अष्टमी का व्रत रखा
जानसठ। क्षेत्र में रविवार को अहोई अष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। माताओं ने अपनी संतान की सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना के साथ व्रत रखा। दिनभर उपवास रखने के बाद दोपहर को कथा सुनी शाम को अहोई माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की बुजुर्ग महिलाओं को बायना देकर व्रत खोला।
अहोई अष्टमी के पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह स्नान के बाद महिलाओं ने व्रत का संकल्प लिया। इसके बाद आस-पड़ोस की महिलाओं के साथ एकत्र होकर दोपहर बाद अहोई माता की कथा सुनी और संतान की सलामती की कामना की। पर्व को लेकर बाजार में भी काफी रौनक रही। महिलाओं ने पूजा सामग्री, करवा, अहोई माता के कैलेंडर और अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी की। वहीं, सर्राफा बाजार में साऊ माता की चांदी की मालाओं की विशेष मांग रही। महिलाओं ने अपने पुत्रों के लिए इन मालाओं की खरीदारी की। इसके अलावा कपड़ों, रेडीमेड गारमेंट और साड़ी की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ नजर आई। दुकानदारों ने पर्व को देखते हुए पूजा सामग्री, दीपक, अहोई माता की तस्वीरें, नई साड़ियां और सजावट का सामान दुकानों पर सजा रखा था। शाम को महिलाओं ने अहोई माता की पूजा कर बुजुर्ग महिलाओं को बायना देकर व्रत खोला।

 

हादसे में छात्रा गंभीर घायलMuzaffarnagar News
जानसठ। पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव वाजिदपुर कवाली कट के पास रविवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्यूशन पढ़कर साइकिल से घर लौट रही 13 वर्षीय छात्रा को तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बस छात्रा को साइकिल समेत काफी दूर तक घसीटती ले गई। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई और उसका एक हाथ बुरी तरह कुचल गया। घायल छात्रा का मुजफ्फरनगर के आनंद अस्पताल में उपचार चल रहा है।
गांव वाजिदपुर कवाली निवासी श्यामलाल सैनी की 13 वर्षीय पुत्री कनीका सैनी कक्षा नौ की छात्रा है। वह भाकियू (अराजनैतिक) सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष महक सिंह सैनी की भतीजी है। रविवार की सुबह कनीका जानसठ से ट्यूशन पढ़कर साइकिल से अपने गांव लौट रही थी। जैसे ही वह पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव जाने वाले कट के पास पहुंची, तभी मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही प्राइवेट बस ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बस छात्रा को साइकिल सहित काफी दूर तक घसीटती चली गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्वजन के अनुसार, हादसे में कनीका का एक हाथ बुरी तरह कुचल गया है। बाद में स्वजन ने उसे मुजफ्फरनगर के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन
जानसठ। क्षेत्र के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। सीएचसी प्रभारी डा अर्जुन सिंह की देखरेख में आयोजित स्वास्थ्य मेले में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने 136 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयां वितरित कीं। इस दौरान मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया।
रामराज, मीरापुर, राजपुर कलां और सिखेड़ा में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित स्वास्थ्य मेले में सुबह से ही मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मेले में निमोनिया, एलर्जी, गले में खराश, दमा, खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें बीमारी के अनुसार उपचार और दवाइयां दीं। स्वास्थ्य मेले में महिलाओं को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने बच्चों का वजन किया, जबकि एएनएम ने गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण किया। इसके अलावा 26 मरीजों की ब्लड प्रेशर, शुगर और खून संबंधी जांच भी की गई। सीएचसी प्रभारी डा अर्जुन सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। मेले के आयोजन में डा सुषमा शर्मा, डा नदीम, डा मोहित कुमार, फार्मेसिस्ट मरदान, अब्दुल कलीम सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने सहयोग किया।

 

पुलिस की बड़ी कार्रवाईः 2 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।जनपद में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे श्ऑपरेशन सवेराश् अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने दो शातिर नशा तस्करों को 5 किलो 550 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में यह कार्रवाई अमल में लाई गई।दिनांक 31.10.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान चरथावल-न्याज़ूपुरा काली नदी पुल के पास से न्याज़ूपुरा की तरफ आते हुए दो संदिग्धों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 5 किलो 550 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद दोनों को हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त अब्दुल मन्नान (उम्र 29 वर्ष) पुत्र सरफराज, निवासी मकान नंबर 288, खादरवाला, थाना खालापार, मुजफ्फरनगर। (बरामदगी 2 किलो 50 ग्राम अवैध गांजा) जावेद उर्फ अल्लू (उम्र 25 वर्ष) पुत्र इकराम, निवासी मकान नंबर 72, कस्सावान, थाना खालापार, मुजफ्फरनगर। (बरामदगी 3 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा)। जावेद उर्फ अल्लू का पहले से ही आपराधिक इतिहास रहा है। इसके खिलाफ थाना कोतवाली नगर और थाना जानसठ में आबकारी अधिनियम और आम्र्स एक्ट (अवैध चाकू/शस्त्र) के 4 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना कोतवाली नगर में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शशि कपूर, कांस्टेबल नवीन सैनी, कांस्टेबल सुल्तान सिंह और कांस्टेबल अश्विन आर्य शामिल रहे। मामले की अग्रिम विवेचना उपनिरीक्षक देवपाल सिंह द्वारा की जा रही है।

 

मुठभेड़ में शातिर गौकश व हिस्ट्रीशीटर घायलMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना नई मंडी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस और शातिर गौकश के बीच हुई मुठभेड़ में 13 वर्षों से माननीय न्यायालय से मफरूर (फरार) चल रहा एक शातिर अपराधी एवं हिस्ट्रीशीटर पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन व क्षेत्राधिकारी नई मंडी राजू कुमार साव के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना नई मंडी आनन्द देव मिश्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गत रात्रि को थाना नई मंडी पुलिस रथेड़ी कट पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक शातिर गौकश मोटरसाइकिल पर सवार होकर गौकशी की घटना को अंजाम देने आ रहा है। सूचना पर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी। कुछ समय बाद नसीरपुर की तरफ से एक बाइक आती दिखाई दी, जिसे रुकने का इशारा किया गया तो चालक मोटरसाइकिल को वापस मोड़कर भागने लगा। तेज मोड़ के कारण उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बदमाश बाइक वहीं छोड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करता हुआ ईख के खेत में घुस गया। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश मुकीम उर्फ भूरा घायल हो गया। पुलिस ने उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जिसके कब्जे से 01 तमंचा (315 बोर) मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस, 01 एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट, घटना में प्रयुक्त)। गिरफ्तार अभियुक्त मुकीम उर्फ भूरा वर्ष 2013 से माननीय न्यायालय से जारी वारंट में मफरूर (फरार) चल रहा था। यह अभियुक्त थाना सिखेड़ा का शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी (एचएस नंबर- 16ए) है। इसके खिलाफ थाना सिखेड़ा में गौकशी, पशु क्रूरता, गैंगेस्टर एक्ट, आम्र्स एक्ट और हत्या के प्रयास (धारा 307 भादवि) जैसे गंभीर मामलों के लगभग 7 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक आनन्द देव मिश्र, उपनिरीक्षक संदीप चैधरी, उपनिरीक्षक संदीप कुमार, उपनिरीक्षक शेखर कण्डपाल, हेड कांस्टेबल सौरभ कुमार, हेड कांस्टेबल अनुज कुमार, और कांस्टेबल हिमांशु, सुमित, दिनेश बाना व मुनेश शामिल रहे।

 

संगठन में ही शक्ति निहित
शाहपुर। कस्बा स्थित नीलकमल बैंक्विट हाॅल मे अयोजित राष्ट्रीय लोकल के ब्लाॅक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ।    रालोद हाईकमान के निर्देशो के चलते पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कस्बा स्थित बैंक्विट हाूॅल मे आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन मे बडी संख्या मे पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे रालोद विधायक दल के नेता एवं बुुढाना विधायक राजपाल बालियान तथा जिलाध्यक्ष संजय राठी उपस्थित रहे। कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए रालोद विधायक दल के नेता राजपाल सिंह बालियान ने कहा कि संगठन में ही शक्ति निहित है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी तथा संगठन हित में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करे तथा क्षेत्र ही नहीं बल्कि बूथ स्तर तक अपनी एकजुटता का परिचय दे। कार्यक्रम मे भारी संख्या मे ब्लाॅक क्षेत्र से पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी तथा ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यकर्ताओ मे भारी उत्साह से आयोजन स्थल पर चहल-पहल बनी रही। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी, पूर्व रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, आदि ने भी सम्बोधित किया।

 

भव्य दीपावली मिलन समारोह आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, मुज़फ्फरनगर चैप्टर द्वारा दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन होटल मूलचंद रिसॉट्र्स, मुज़फ्फरनगर में किया गया। समारोह में आईआईए के सदस्यों एवं उनके परिवारों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूरा आयोजन पारिवारिक सौहार्द, मनोरंजन और आपसी मेल-मिलाप का सुंदर संगम रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एमडीए की वाइस चेयरमैन श्रीमती प्रणता ऐश्वर्या, एडीएम एफ गंभीर सिंह, चीफ इंजीनियर श्री विनोद कुमार गुप्ता एवं चीफ फायर ऑफिसर अनुराग कुमार रहे। सभी अतिथियों ने कार्यक्रम की भव्यता एवं आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम का शुभारंभ चैप्टर चेयरमैन अमित जैन एवं सेक्रेटरी राहुल मित्तल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर चैप्टर के सभी पूर्व चेयरमैन भी उपस्थित रहे और उन्होंने दीप प्रज्वलन में सहभागिता करते हुए समारोह की गरिमा बढ़ाई। उनकी उपस्थिति ने संगठन की एकजुटता एवं आपसी सौहार्द का संदेश दिया। समारोह का मुख्य आकर्षण ‘चार युग’ की अनूठी गाथा रही, जिसके अंतर्गत भारतीय संस्कृति एवं पौराणिक विरासत के चारों युगों सतयुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग एवं कलियुग को बेहद खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया। चारों युगों के पात्रों, पारंपरिक वेशभूषा और प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने उपस्थित सदस्यों का मन मोह लिया। चार युगों की इस विशेष गाथा की परिकल्पना एवं संपूर्ण आयोजन की रूपरेखा तैयार करने में चेयरमैन अमित जैन की धर्मपत्नी श्रीमती स्मिता जैन का विशेष योगदान रहा। उनकी रचनात्मक सोच, कल्पनाशीलता और अथक मेहनत के परिणामस्वरूप इस अनूठी अवधारणा को भव्य एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान किया गया। इस विशेष प्रस्तुति में मुख्य कलाकारों के रूप में राजवी जैन, स्मिता जैन, नीतू सिंघल, वंदना सिंघल, नेहा गुप्ता, शालिनी अग्रवाल, स्पर्श अग्रवाल, पलक अग्रवाल, सूरज तनेजा, ट्विंकल तनेजा, प्राचीर अरोड़ा, सौम्या अरोड़ा, आर्यन सिंघल, कार्तिक जलोत्रा, नमन जैन तथा सीए अतुल अग्रवाल ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशेष रूप से सीए अतुल अग्रवाल ने भगवान कल्कि का रूप अत्यंत खूबसूरती एवं प्रभावशाली ढंग से निभाया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी सभी का मन मोह लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने शानदार नृत्य प्रस्तुतियों एवं सुरीले गीतों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी मनमोहक प्रस्तुतियों को उपस्थित सदस्यों एवं परिवारजनों ने खूब सराहा। वहीं आईआईए सदस्य मृदुल भाटिया ने भी अपनी शानदार गायन प्रस्तुति से समारोह में चार चांद लगा दिए। उनकी मधुर आवाज और शानदार प्रस्तुति ने पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया। कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाने में प्प्। की कोर टीम का विशेष योगदान रहा। राहुल मित्तल (सेक्रेटरी), सुधीर अग्रवाल (ट्रेजरर), राज शाह, दीपक सिंघल (वाइस चेयरमैन), अनमोल अग्रवाल (युवा कप्तान), अमन गुप्ता (जॉइंट सेक्रेटरी) एवं समर्थ जैन (वाइस युवा कप्तान) ने आयोजन की तैयारियों से लेकर कार्यक्रम के सफल संचालन तक पूरी लगन, समर्पण एवं कड़ी मेहनत के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी के आपसी समन्वय और टीमवर्क के परिणामस्वरूप समारोह को भव्य एवं व्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया गया। समारोह का एक अन्य प्रमुख आकर्षण ग्रैंड गोल्ड, सिल्वर एवं डायमंड तंबोला रहा। सदस्यों ने इस रोमांचक आयोजन का भरपूर आनंद लिया। इसके अतिरिक्त समय की पाबंदी एवं सदस्यों के उत्साहवर्धन के लिए लकी ड्रॉ जैसे विशेष पुरस्कार भी रखे गए। इन सभी श्रेणियों के आकर्षक उपहार तनिष्क ज्वेलर्स, नई मंडी, मुज़फ्फरनगर के स्वामी श्री अभिषेक तायल द्वारा प्रदान किए गए। इन पुरस्कारों ने समारोह में उत्साह और उमंग को और बढ़ाया।
कार्यक्रम का उद्देश्य औद्योगिक परिवारों के बीच आपसी सौहार्द, पारिवारिक एकता एवं संगठनात्मक संबंधों को और अधिक मजबूत करना रहा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजन, तंबोला एवं आकर्षक पुरस्कारों के बीच सभी सदस्यों ने दीपावली के उत्सव का भरपूर आनंद लिया। डिविजनल चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने सभी सदस्यों एवं उनके परिवारों की सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया तथा सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में आईआईए के सदस्यगण अपने परिवारों सहित उपस्थित रहे। साथ ही विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई। समारोह ने संगठन के सदस्यों के बीच पारिवारिक जुड़ाव, आपसी प्रेम, सहयोग और एकता का सुंदर संदेश देते हुए एक यादगार शाम के रूप में अपनी छाप छोड़ी।

 

सेवानिवृत्ति पर दी विदाई
रोहाना कलां। सहकारी गन्ना विकास समिति रोहाना कलां में तैनात बड़े बाबू पुष्पेंद्र सिंह निवासी जटनगला के सेवानिवृत्त होने पर समिति कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति सचिव, डिप्टी गन्ना परिषद के अधिकारी तथा समिति के समस्त कर्मचारियों ने समारोह में शामिल होकर उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दीं।  समारोह में सहकारी गन्ना विकास समिति के चेयरमैन अनिल त्यागी ने पुष्पेंद्र सिंह के सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। विभागीय कार्यों के प्रति उनका समर्पण और कर्मचारियों के साथ उनका व्यवहार सराहनीय रहा। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति सरकारी सेवा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, लेकिन व्यक्ति की कार्यशैली और उसके द्वारा किए गए अच्छे कार्य हमेशा याद किए जाते हैं। इस अवसर पर समिति सचिव, डिप्टी गन्ना परिषद के अधिकारी और समस्त स्टाफ ने पुष्पेंद्र सिंह के साथ बिताए कार्यकाल के अनुभव साझा किए। सहकर्मियों ने उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनका सेवाकाल सभी के लिए यादगार रहेगा। कार्यक्रम के अंत में पुष्पेंद्र सिंह को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

 

दो वांछितों को दबोचाMuzaffarnagar News
शाहपुर। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा जानलेवा हमले के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार।  जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर वांछित/वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री सूरज कुमार राय के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्रपाल सिंह एवं थानाध्यक्ष शाहपुर गजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने के अभियोग मु0अ0सं0- 286/2026 धारा 115(2),352,351(2),109(1) बीएनएस में वांछित 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त शमीम उर्फ सुक्का पुत्र सलीम निवासी स्विमिंग पूल के पास मंसूरपुर रोड, मौ0 कस्सावान कस्बा व थाना शाहपुर, हसन पुत्र रहीश निवासी स्विमिंग पूल के पास मंसूरपुर रोड, मौ0 कस्सावान कस्बा व थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में  उ0नि0 राहुल कुमार, का. पवन कुमार, किताब सिंह थाना शाहपुर शामिल रहे।

 

राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति की जिला कार्यकारिणी घोषित
विदित त्यागी ने 21 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति (रजि.) की मुजफ्फरनगर जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जिला अध्यक्ष विदित त्यागी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी की सहमति से जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए 21 पदाधिकारियों की सूची जारी की है। नई कार्यकारिणी में समाज के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोगों को संगठन में जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला अध्यक्ष विदित त्यागी ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज को एकजुट करना, आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करना तथा सामाजिक, शैक्षिक और रचनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक ताकत उसकी एकता, संगठन और आपसी सहयोग में होती है। समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर उनकी समस्याओं को समझना और समाज के हित में सामूहिक रूप से कार्य करना संगठन की प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि नई जिला कार्यकारिणी में सभी पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी के अनुरूप संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाना होगा। गांव-गांव और क्षेत्र-क्षेत्र तक संगठन की पहुंच बनाने के साथ ही अधिक से अधिक लोगों को समिति से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। युवाओं को संगठनात्मक गतिविधियों में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि समाज की नई पीढ़ी भी सामाजिक जिम्मेदारियों को समझे और सकारात्मक भूमिका निभाए। विदित त्यागी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे पद को केवल सम्मान नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी मानकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन में सभी का सम्मान और सभी की भागीदारी महत्वपूर्ण है। आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर समाज के हित में मिलकर काम करना ही संगठन की मजबूती का आधार बनेगा।
नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी
जारी सूची के अनुसार, नरेंद्र त्यागी (मुबारिकपुर), टिक्कू त्यागी (रई), बॉबी त्यागी (बड़कली), अभिषेक शर्मा (महारायपुर) और डॉ. योगेश शर्मा (सैदपुर) को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वंस त्यागी (रोहाना) को संगठन मंत्री, रितिक त्यागी (खाईखेड़ी) और हर्ष त्यागी (फलौदा) को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। अभिषेक त्यागी (डंघेड़ा) को कोषाध्यक्ष तथा अभिषेक त्यागी (भैसानी) को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। दिनेश आर्य (नावला) को जिला प्रवक्ता, सन्नी त्यागी (भैसानी) को जिला संयोजक और कपिल त्यागी (नावला) को जिला आईटी प्रभारी बनाया गया है। अभिषेक त्यागी (फलौदा) को जिला सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा रवि शर्मा (मुजफ्फरनगर) और बृजमोहन त्यागी (अंबरपुर) को जिला मंत्री बनाया गया है। आशु त्यागी (मलीरा), राजू त्यागी (चरथावल), विभोर त्यागी (फलौदा), विपुल त्यागी (बरला) और पुलकित त्यागी (खुब्बापुर) को जिला सचिव नियुक्त किया गया है। जिला अध्यक्ष विदित त्यागी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि पूरी टीम एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देगी। उन्होंने समाज के लोगों से भी संगठनात्मक गतिविधियों में सहयोग करने और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने की अपील की।

 

मुजफ्फरनगर से कांगे्रस व सपा के दिग्गजों ने बड़े काफिले के साथ भरी हुंकार
राहुल गांधी के आह्वान पर रामलीला मैदान में हुए शामिल
मुजफ्फरनगर। इंडिया गठबंधन की महारैली मे मुजफ्फरनगर से भी सैकड़ों नेता बसोें व गाड़ियों के काफिले से रैली मे सम्मलित होने के लिए आज सुबह दिल्ली महारैली में पहुचंकर शामिल हुए।
  कंाग्रेस नेता राहुल गाॅधी के आहवान पर नई दिल्ली रामलीला मैदान मे आयोजित महारैली मे सभी विपक्षी दलो के नेता सम्मलित होंगे। मुजफ्फरनगर से भी सपा काॅग्रेस के कई नेता महारैली मे शामिल हुए। इन नेताओं मे प्रमुख रूप से वरिष्ठ सपा नेता प्रमोद त्यागी, वरिष्ठ काॅग्रेस नेता नरेन्द्र पाल सिंह वर्मा, चरथावल विधायक पंकज मलिक, सपा जिलाध्यक्ष जिया चैधरी, वरिष्ठ काॅग्रेस नेता बी.बी.गर्ग, काॅग्रेस नेता एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, कांगे्रस नेता कमल मित्तल, सपा नेता पुष्पेन्द्र त्यागी उर्फ बोबी त्यागी, सपा नेता गौरव जैन आदि नेता बडे काफिले के साथ बसों व कार आदि वाहनो रविवार की सुबह दिल्ली मे आयोजित होने वाली महारैली मे सम्मलित हुए।

 

बाइक सवार हुआ घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
  मिली जानकारी के अनुसार मंसूरपुर के गंाव जौहरा निवासी मुकेश पुत्र प्रेमनारायण शर्मा अपने चचेरे भाई रोहित के साथ बाईक द्वारा मिल मन्सूरपुर बाजार मे बीमार पशुओ के लिए दवाई लेने जाते वक्त पीछे की और से तेजगति से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। आसपास के दुकानदारो ने घायल युवक को उपचार के लिए बेगराजपुर मैडिकल काॅलेज भिजवाया तथा परिजनो को इसकी सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

 

किसान समिति की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। काली नदी किसान समिति की एक बैठक काली नदी घाट पर आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता दुर्गेश कश्यप ने की तथा संचालन सुभाष सैनी व नितिन वर्मा ने किया।
  बैठक के माध्यम से काली नदी किसान समिति के अध्यक्ष विजय कश्यप ने पिछडा वर्ग राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप से काली नदी पर पुल बनवाने की मांग की। बैठक मे विधान गर्ग, रामकुमार कश्यप, शिवकुमार कश्यप  एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 23229 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × three =