Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: स्व.कांशीराम की जयंती पर राष्ट्रीय लोकदल ने किया नमन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) प्रभात तोमर मुजफ्फरनगर ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोकदल पार्टी कार्यालय सर्कुलर रोड मुजफ्फरनगर पर आज सामाजिक परिवर्तन के जन्मदाता मान्यवर स्व.कांशीराम जी की ८८ वीं जयन्ती के अवसर पर उनकी जयंती के अवसर व एकत्र रालोद के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीओ ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला

जिसमें विचार रखते हुये रालोद के निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने कहा बहुजन समाज को जागरूक बनाने के लिए सामाजिक परिवर्तन मूवमेन्ट को नई दिशा और ऊर्जा देने वाले मान्यवर कांशीराम जी का सम्पूर्ण जीवन त्याग, समर्पण और संघर्ष की एक अनूठी मिसाल था ।

उन्होंने कहा कि बहुजन नायक ने अपना सम्पूर्ण जीवन सदियों से अन्याय, शोषण तथा गैरबराबरी वाली सामाजिक व्यवस्था ङोल रहे दलितों, पिछड़ों सहित समाज के समस्त गरीब व कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया था।

मान्यवर कांशीराम जी महान विचारक थे, जिन्होंने दलित चेतना के साथ-साथ सर्वसमाज के सर्वांगीण विकास को भी एक नया आयाम दिया। बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर जी के निधन के बाद कमजोर हो रहे बहुजन समाज मूवमेन्ट को अपनी मंजिल तक पहुँचाने के लिए कांशीराम ने अपना सब कुछ दाँव पर लगा दिया।

उन्होंने कहा कि स्व. कांशीराम जी के सपने को साकार करने के लिए सभी का संकल्पबद्घ होना ही बहुजन नायक के प्रति सच्ची श्रद्घाँजलि होगी। आज रालोद कार्यलय श्रद्धांजलि सभा में रालोद निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, कमल गौतम,माधोराम शास्त्री, रमेश काकड़ा, युधिष्ठिर पहलवान,राजकुमार राजोरिया, सतबीर वर्मा, विकुल राठी आदि रालोद कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × two =