खेल जगत

Bangladesh के खिलाफ मैच के दौरान मैदान पर गिरी West Indies की खिलाड़ी

West Indies की तेज गेंदबाज शमिलिया कोनेल शुक्रवार को महिला विश्व कप मैच में Bangladesh की पारी के दौरान मैदान पर गिर गईं और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा. उनके अचानक नीचे गिरने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. बांग्लादेश की पारी के 47वें ओवर के दौरान क्षेत्ररक्षण करते समय जब वह नीचे गिरी तो साथी खिलाड़ी उनकी तरफ दौड़ी. बाद में कोनेल अपने पेट पर हाथ रखकर स्वयं ही एंबुलेंस में चढ़ीं.

अस्पताल ले जाने से पहले मैदान पर ही चिकित्सा दल ने उनकी जांच की जिसके कारण कुछ देर तक खेल भी रुका रहा. हालांकि बाद में वेस्टइंडीज ने यह मैच 4 रनों से जीत लिया. 

West Indies के स्पिनरों ने विषम पलों में अपना धैर्य बनाये रखकर कम स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव करके अपनी टीम को महिला विश्व कप क्रिकेट में बांग्लादेश पर चार रन से रोमांचक जीत दिलायी.

West Indiesकी टीम पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किये जाने पर स्टेफनी कैंपबेल के नाबाद अर्धशतक के बावजूद निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट पर 140 रन ही बना पायी. बांग्लादेश को आखिरी ओवर में जीत के लिये आठ रन चाहिए था लेकिन उसका एक विकेट ही बचा था. आखिर में उसकी टीम 49.3 ओवर में 136 रन पर आउट हो गयी.

West Indies की यह पांच मैचों में तीसरी जीत है जिससे वह भारत को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. बांग्लादेश को चार मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × three =