उत्तर प्रदेश

Ikana में भव्य शपथ ग्रहण, स्टेडियम के अंदर और बाहर चल रहा काम

Yogi Adityanath के नेतृत्व में बनने वाली भाजपा (BJP) की लगातार दूसरी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह (Oath taking ceremony) को भव्य बनाने को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं । Ikana Stadium में होने वाले इस समारोह में 200 से अधिक वीवीआईपी मेहमानों (VVIP guests) के आने की संभावना है।

जिसमें भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री एवं उप मुख्य मुख्यमंत्री शामिल है । कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा नितिन गडकरी समेत अन्य कई मंत्री कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए लखनऊ पहुंचेंगे । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड अरुणाचल प्रदेश मध्य प्रदेश गोवा गुजरात त्रिपुरा मणिपुर नागालैंड और असम के मुख्यमंत्री को आमंत्रण पत्र भेजा जाएगा। इसके अलावा बिहार के उपमुख्यमंत्री भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे ।

भाजपा की तरफ से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती को भी न्योता दिया जाएगा।इकाना स्टेडियम में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर अधिकारियों की टीम इन दिनों तैयारियों में जुटी हुई है कि किस गेट से कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में प्रवेश देना है और कार्यक्रम खत्म होने के बाद किस गेट से उन्हें बाहर आना है।

इसके अलावा वीआईपी की एंट्री को लेकर भी अधिकारी इन दिनों माथापच्ची कर रहे हैं ।साथ ही गाड़ियों की पार्किंग से लेकर अन्य जरूरी दिक्कतों एवं तैयारियों को लेकर दिन-रात इकाना स्टेडियम के अंदर और बाहर काम चल रहा है।

अधिकारी इस बात को लेकर भी तैयार है यदि किसी वीआईपी को अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जाना है तो उसके लिए भी लखनऊ से लेकर अयोध्या तक उनकी सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद पहले से ही कर लिया जाए ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − ten =