उत्तर प्रदेश

Meerut News: पोते को शराब पीने से मना करता था दादा, ईंट और सिलेंडर से पीट-पीटकर कर मार डाला

Meerut News: दबथुवा गांव में शराब के नशे में युवक ने अपने बाबा के साथ मारपीट कर दी। कहासुनी होने के बाद पीट-पीटकर अधेड़ की हत्या (murder) कर दी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और मृतक का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से होली की खुशियां मातम में बदल गई।

देर रात हुई इस घटना की जानकारी देते हुए थाना दौराला (Thana Daurala) पुलिस (UP Police) ने आज बताया कि दबथुवा गांव निवासी अशोक वाल्मीकि पुत्र समय सिंह का पोता सागर पुत्र मनोज कल रात को शराब के नशे में धुत होकर घर आया था। दादा-पोते के बीच किसी बात को लेकर आपस में कहासूनी होने लगी।

देखते ही देखते इस कहासूनी ने उस समय खूनी रंग ले लिया जब शराब के नशे में धुत पोते ने अपने बाबा को ईंट और सिलेंडर से पीट-पीटकर कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। घटना को अंजाम देकर पोता मौके से फरार हो गया। परिवार के लोंगो द्वारा पोते की पिटाई से बुरी तरह घायल अशोक वाल्मीकि को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस  ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जांच शुरु कर दी है। हमलावर पोते की तलाश की जा रही है। अभी तक घटना के संबंध में परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नही दी गई है।

उधर गांव के लोंगो का कहना है कि मृतक अपने पोते की शराब पीने की आदत से परेशान था। अक्सर वो अपने पोते को शराब पीने से मना करता था। घटना के दिन भी दादा ने पोते को शराब पीने पर बुरा-भला कहा था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − eight =