वैश्विक

Afghanistan: अगले हफ्ते से देश में महिलाओं के लिये स्कूल-कॉलेज खुलेंगे- Taliban सरकार

Afghanistan में पिछले वर्ष अगस्त में सैन्य माध्यम से सत्ता हस्तांतरण करने वाले तालिबान ने लड़कियों की शिक्षा के लिये आखिरकार एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है. Talibanसरकार ने ऐलान किया है कि अगले हफ्ते से देश में महिलाओं के लिये स्कूल-कॉलेज खुलेंगे. 

Taliban सरकार में शिक्षा मंत्री अजीज अहमद रयान ने कहा कि अगले हफअत से लड़के-लड़कियों दोनों के लिये स्कूल खुलेंगे. हालांकि इसके साथ ही तालिबान ने अजीबोगरीब शर्त रखी है. उन्होंने कहा है कि लड़के-लड़कियां अलग-अलग स्कूलों में पढ़ाई करेंगे. लड़कियों के स्कूल में सिर्फ लेडीज टीचर ही पढ़ा सकेंगी. कोई भी महिला बिना बुर्के के घर से बाहर नहीं निकलेगी.  

दूर-दराज इलाकों में जहां टीचरों की कमी है वहां बुजुर्ग पुरुष टीचर भी लड़कियों को पढ़ा सकते हैं. अहमद ने कहा कि इस साल कोई स्कूल बंद नहीं होंगे. तालिबान सरकार की इस ऐलान को अंतरराष्ट्रीय पटल पर अपनी छवि सुधारने के रूप में देखा जा रहा है.

सरकार के गठन के बाद से ही Taliban को दुनिया के कई देश सरकार का दर्जा नहीं देते हैं और उसे आतंकी संगठन मानते हैं. आपको बता दें कि तालिबान ने अफगानिस्तान में इस्लामी कानून लागू कर रखा है. यही नहीं, उनका फरमान है कि कोई महिला अकेले बाहर नहीं निकलेगी. अगर किसी महिला को अकेले घर से बाहर निकलने की जरूरत भी पड़े तो उसके साथ किसी पुरुष का होना बहुत जरूरी है. 

Taliban राज में कुछ प्रातों में महिलाओं को काम करने की इजाजत नहीं दी जा रही है. सिर्फ स्वास्थ्य विभाग में महिलाओं को काम करने की आजादी दी गई है. आपको बता दें कि अफगानिस्तान में महिलाओं की स्थिति पर पीएम मोदी भी चिंता व्यक्त कर चुके हैं. उन्होंने शंघाई समिट में अफगान महिलाओं के अधिकारों के लिये दुनियों के देशों को आगाह किया था. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 14 =