Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: हॉस्पिटल में गर्भवती की मौत के बाद जमकर हंगामा, पहुंची पुलिस

Muzaffarnagar: आपरेशन के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। स्वजन ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हास्पिटल में हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी चिकित्सक पर कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के रुड़की रोड स्थित मैट्रो हास्पिटल में पचेंडा खुर्द निवासी पूनम पत्नी रोहित कुमार का उपचार चल रहा था। स्वजन के अनुसार चिकित्सक डा. जमीर हसन ने डिलीवरी के लिए शुक्रवार की डेट दी थी। रोहित ने बताया कि वह चिकित्सक के कहे अनुसार अपनी गर्भवती पत्नी पूनम को लेकर शुक्रवार को ही हास्पिटल पहुंच गया था। बताया कि आपरेशन से पहले पूनम के शरीर में हीमाग्लोबिन की मात्रा कम बताई गई थी।

जिस पर उन्होंने उसे अन्य हास्पिटल में ले जाने की बात कही थी। लेकिन चिकित्सक ने इससे इंकार करते हुए आश्वस्त किया था कि वह डिलीवरी करा देगा। बताया कि दो बार उन्होंने ऐंबुलेंस बुलाने की कोशिश की। लेकिन अस्पताल स्टाफ ने उनके पेशेंट को रैफर नहीं किया। जिसके बाद उन्होंने डिलीवरी के लिए पूनम के आपरेशन की लिखित इजाजत चिकित्सक को दे दी।

बताया कि आपरेशन के दौरान चिकित्सक की लापरवाही के चलते पूनम की मौत हो गई।जिसके बाद हास्पिटल में जमकर हंगामा हुआ। चिकित्सक से पूनम की मौत का कारण जानने के लिए स्वजन ने खींचतान की। कुछ ही देर में अस्पताल स्टाफ मौके से गायब हो गया।

थाना सिविल पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइन बिजेन्द्र रावत का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + 8 =