Muzaffarnagar News: युक्रेन से लाये गये बच्चों के शिक्षा पूरी कराने की मांग
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) युक्रेन से मिशन गंगा के तहत जीवन सुरक्षा हेतु युक्रेन से लाये गये होनकार बच्चों के भविष्य के सन्दर्भ मे छात्रो के परिजनो ने प्रधानमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा।
कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे अभिभावको ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सम्बोधित ज्ञापन मे अवगत कराया कि यूक्रेन मे चल रहे युद्ध के मध्य भारत सरकार के सराहनीय कदम मिशन गंगा के चलते भारत के होनहार बच्चों को युक्रेन की विषम परिस्थितियों से निकाल कर लाए जाने के चलते भारत के होनहार बच्चो को युक्रेन की विषम परिस्थितियो से निकालल कर लाए जाने के बाद अब इन बच्चो के समक्ष अपने भविष्य को लेकर एक बडा प्रश्न खडा हो गया है
जिसके संदर्भ मे आपको अवगत कराना है कि यूक्रेन मे एमबीबीएस के सभी स्तरों पर पढ रहे बच्चो का भविष्य अब खतरे मे नजर आने लगा है क्योंकि युकेंन मे अभी तक 24 दिन बाद भी युद्ध बन्द होने के आसार नही दिख रहे हैं। अगर यूक्रेन मे युद्ध बन्द भी हो जाता है तो भी युक्रेन की व्यवस्था पटरी पर आने मे सालो का समय लगेगा।
ऐसी परिस्थितियो मे बच्चों को वापस युक्रेन के शिक्षण संस्थानो मे भेजना संभव नही है। फलस्वरूप सभी छात्र-छात्राओं की शिक्षा प्रभावित हो गई है। ऐसी अवस्था मे शिक्षण के 1,2,3,4, वर्ष पूरे कर चुके विद्यार्थियो के समक्ष अपने भविष्य की चिंता होना स्वभावित है।
अतः भारत सरकार से मांग है कि युक्रेन से आए मेडिकल के छात्र-छात्राओ को अग्रेत्तर शिक्षा पूर्ण/प्राप्त करने हेतु भारत के ही मैडिकल कालेजो मे उचित वातावरण मे शिक्षा ग्रहण करने की सुविधा उचित शुल्क पर प्रदान कराने की व्यवस्था का सहयोग किया जाए। ज्ञापन सौपने वालो मे वसलूदीन अन्सारी, भगत सिह, तहसीन,मौ.अहसान, मौ.नौमान, गुलाम हसन, उम्मैद अली,जहीर हसन,मौ.सलीम आदि मौजूद रहे।
कैम्प का आयोजन
पुरकाजी।(Muzaffarnagar News) खंड विकास अधिकारी पुरकाजी के नेतृत्व में विकासखंड पुरकाजी, ग्राम पंचायत तेजल खेड़ा में वृद्धावस्था पेंशन हेतु कैंप का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी पुरकाजी रंजीत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विकासखंड पुरकाजी, ग्राम पंचायत तेजल खेड़ा में पंचायत सहायक द्वारा वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों से आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर इकट्ठा किये गये।

