News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

अलग अलग मामलों में कई पकडे
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  अलग-अलग स्थानों से कई को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 ललित कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त विनोद धीमा पुत्र सुक्खन सिंह निवासी सथुरासाही कुंदनपुरा थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को सथुरा साही कुंदनपुरा से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 जोगेन्रद्रपाल सिंह द्वारा विद्युत अधिनियम के वारण्टी अभियुक्त इसरार पुत्र इस्लाम नि0 रहमानिया कॉलोनी न्याजुपुरा थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को रहमानिया कॉलोनी न्याजुपुरा से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 संजय कुमार आर्य द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वाछित अभियुक्त शाह आलम पुत्र सिराजू नि0 खालसा पट्टी सूजडू थाना को0नगर जनपद मु0नगर को सुजडू से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 ज्ञानेन्द्र सिरोही द्वारा वांछित अभ्यिक्त अमित पुत्र अरुण कुमार निवासी खेडी मनिहार थाना मवाना जनपद मेरठ को अभियुक्त के खेत से गिरफ्तार किया गया तथा वांछित अभियुक्त सैय्यद पुत्र तालिब निवासी बागोवाली थाना नई मण्डी को गिरफ्तार किया । वहीं थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 संजय सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त बबलू पुत्र तिलका निवासी ग्राम निरधना थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 सतवीर सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त जुनैद पुत्र इलियास निवासी बरवाला थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर को बसधाडा बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना भौराकलां पर नियुक्त उ0नि0 राहुल कुमार द्वारा विद्युत अधिनियम के वारण्टी अभियुक्त रामा पुत्र बारुमल निवासी अलावल पुर थाना भौराकलां को गिरफ्तार किया।

शस्त्र सहित कई को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 पवनदीप शर्मा द्वारा अभियुक्त कलीम पुत्र इमामुद्दीन निवासी एकता विहार थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को सिटी सेन्टर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया। इसके अलावा थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 सन्दीप कुमार द्वारा अभियुक्त समीम पुत्र बाबू निवासी मौ0 हाजीपुरा थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर को कम्पनी बाग गेट नं0 01 से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया।

चला चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  कचहरी परिसर की सुरक्षा के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी नई मण्डी महोदय द्वारा जनपदीय पुलिस बल, डॉग स्क्वायड, एएस चैक टीम के साथ जनपद में स्थित कचहरी परिसर में सघन चौकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत लगे सीसीटीवी कैमरों, अभिलेखों आदि को चौक किया तथा डयूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। डॉग स्क्वॉड व एएस चौक टीम द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ कचहरी परिसर में खडे वाहनों एवं संदिग्ध वस्तुओं की जांच की साथ ही परिसर के आसपास घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा वहां मौजूद व्यक्तियों से अपील की गयी कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दे।

 

समस्याओं को सुन किया निस्तारण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  रोजाना की भांति मंगलवार को भी डीएम चन्द्रभूषण सिंह ने कलैक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में जनसुनवाई के अंतर्गत फरयादियों की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, कृषि,राशन, जलभराव आदि से सम्बंधित शिकायते प्राप्त हुई। जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्बन्धित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये।
जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि सम्बन्धित शिकायतो का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

 

विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय पिछडा वर्ग मोर्चा ने दिया धरना
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  राष्ट्रीय पिछडा वर्ग मोर्चा ने विभिन्न मांगो को लेकर कचहरी परिसर मे धरना दिया एवं राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा।
राष्ट्रीय पिछडा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी बोविन्द्र सिह के नेतृत्व मे कचहरी पहुंचे पार्टी पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ ने कचहरी मे धरना दिया तथा राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन भी सौपा। जिसमे जाति आधारित जनगणना कराने,तीन कृषि कानननू वापस लेने,ईवीएम के साथ लगी पेपर ट्रेल मशीन से निकलने वाली पर्चियों का 100 प्रतिशत मिलान करने या फिर बैलेट पेपर से ही चुनाव कराने, निजी क्षेत्रो मे एससी,एसटी,ओबीसी को आरक्षण लागू कराने,एमएसपी की गारंटी कानून बनाकर किसानो को दिए जाने,एनआरसी/एनआरपी/सीएए का विरोध,पुरानी पेंशन स्कीम बहाल किए जाने आदि विभिन्न मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया।

समाचार (Muzaffarnagar News)

आरोपी को दबोचाMuzaffarnagar News
चरथावल।(Muzaffarnagar News)  बस में सवार होकर अपने मायके आ रही एक महिला ने एक व्यक्ति पर बस में छेड़छाड़ का आरोप लगाया। पुलिस महिला की शिकायत पर तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
चरथावल थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शादी थाना कोतवाली क्षेत्र के रोहाना में हुई थी महिला देर शाम बस मे सवार होकर अपने मायके कुटेसरा आ रही थी आरोप है कि बस में सवार दूसरे एक व्यक्ति ने उसके साथ छेडछाड़ कर दी महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के मुकदमा दर्ज कर लिया। चरथावल थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर बौद्ध के नेतृत्व में कुटेसरा चौकी इंचार्ज ओमेंद्र सिंह ने आरोपी शहजाद उर्फ भूरा पुत्र समेदीन निवासी कुटेसरा को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया।

 

शिक्षा पूरी कराने की मांगMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  युक्रेन से मिशन गंगा के तहत जीवन सुरक्षा हेतु युक्रेन से लाये गये होनकार बच्चों के भविष्य के सन्दर्भ मे छात्रो के परिजनो ने प्रधानमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा।
कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे अभिभावको ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सम्बोधित ज्ञापन मे अवगत कराया कि यूक्रेन मे चल रहे युद्ध के मध्य भारत सरकार के सराहनीय कदम मिशन गंगा के चलते भारत के होनहार बच्चों को युक्रेन की विषम परिस्थितियों से निकाल कर लाए जाने के चलते भारत के होनहार बच्चो को युक्रेन की विषम परिस्थितियो से निकालल कर लाए जाने के बाद अब इन बच्चो के समक्ष अपने भविष्य को लेकर एक बडा प्रश्न खडा हो गया है। जिसके संदर्भ मे आपको अवगत कराना है कि यूक्रेन मे एमबीबीएस के सभी स्तरों पर पढ रहे बच्चो का भविष्य अब खतरे मे नजर आने लगा है क्योंकि युकेंन मे अभी तक 24 दिन बाद भी युद्ध बन्द होने के आसार नही दिख रहे हैं। अगर यूक्रेन मे युद्ध बन्द भी हो जाता है तो भी युक्रेन की व्यवस्था पटरी पर आने मे सालो का समय लगेगा। ऐसी परिस्थितियो मे बच्चों को वापस युक्रेन के शिक्षण संस्थानो मे भेजना संभव नही है। फलस्वरूप सभी छात्र-छात्राओं की शिक्षा प्रभावित हो गई है। ऐसी अवस्था मे शिक्षण के 1,2,3,4, वर्ष पूरे कर चुके विद्यार्थियो के समक्ष अपने भविष्य की चिंता होना स्वभावित है। अतः भारत सरकार से मांग है कि युक्रेन से आए मेडिकल के छात्र-छात्राओ को अग्रेत्तर शिक्षा पूर्ण/प्राप्त करने हेतु भारत के ही मैडिकल कालेजो मे उचित वातावरण मे शिक्षा ग्रहण करने की सुविधा उचित शुल्क पर प्रदान कराने की व्यवस्था का सहयोग किया जाए। ज्ञापन सौपने वालो मे वसलूदीन अन्सारी, भगत सिह, तहसीन,मौ.अहसान, मौ.नौमान, गुलाम हसन, उम्मैद अली,जहीर हसन,मौ.सलीम आदि मौजूद रहे।

कैम्प का आयोजन
पुरकाजी।(Muzaffarnagar News)  खंड विकास अधिकारी पुरकाजी के नेतृत्व में विकासखंड पुरकाजी, ग्राम पंचायत तेजल खेड़ा में वृद्धावस्था पेंशन हेतु कैंप का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी पुरकाजी रंजीत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विकासखंड पुरकाजी, ग्राम पंचायत तेजल खेड़ा में पंचायत सहायक द्वारा वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों से आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर इकट्ठा किये गये।

 

साफ सफाई हेतु चला अभियानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त विकास खण्डों में साफ-सफाई एवं सेनेटाईजेशन का कार्य कराया गया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त ०९ विकास खण्डों की चिन्हित ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिवों की उपस्थिति में रोस्टर के अनुसार कोविड-१९ एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम हेतु ग्राम पंचायत की समस्त सार्वजनिक सम्पत्तियों विद्यालयों, ग्राम पंचायत सचिवालय में साफ-सफाई, नाली में रूके पानी का उचित निपटान एवं कूडे का निस्तारण, एंटी लार्वा का छिड़काव, फोगिंग एवं सैनीटाईजेशन का कार्य सम्पादित कराया जा रहा है। उक्त कार्य का पर्यवेक्षण विकास खण्ड के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं खण्ड विकास अधिकारी द्वारा किया जा रहा है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत विकास खण्ड-बघरा की ग्राम पंचायत-ढिंढावली, नूनाखेडा, विकास खण्ड-सदर की ग्राम पंचायत-धन्धेडा, विकास खण्ड-शाहपुर की ग्राम पंचायत-कसेरवां, विकास खण्ड-बुढ़ाना की ग्राम पंचायत-दुर्गनपुर एवं विकास खण्ड-जानसठ की ग्राम पंचायत-मेहलकी में विशेष स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत संचालित गतिविधियो के फोटोग्राफ संलग्न है।

 

 

फेयरवेल पार्टी आयोजितMuzaffarnagar News
चरथावल। (Muzaffarnagar News)  कस्बे में स्थित रेनबो एकेडमी में कक्षा ८ के बच्चों की फेयरवेल पार्टी हुई।इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए तथा खेल प्रतियोगिताओं में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम में मुख्य अथिति के तौर पर चरथावल कस्बा इंचार्ज आशुतोष व प्रबन्धक अभिषेक बंसल ने शिरकत की।
चरथावल कस्बे में स्थित रेनबो एकेडमी में कक्षा ८ के बच्चों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें कक्षा ८ की छात्रा वेदांशी मिस फेयरवेल तथा कक्षा ८ के ही आर्यन को मिस्टर फेयरवेल के खिताब से नवाजा गया। सभी बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्कूल के शिक्षकों ने बच्चों को अच्छे अंक प्राप्त करने तथा सफलता के अनेक मंत्र दिए।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रिंसिपल रचना जैन,प्रबंधक अभिषेक बंसल एवं चरथावल कस्बा इंचार्ज आशुतोष के द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अथिति के तौर पर चरथावल कस्बा इंचार्ज आशुतोष,एसआई शिव सिंह नागर, हैंड कांस्टेबल महेंद्र, गौरव पुनिया,नितिन मांगेराम आदि ने शिरकत की प्रधानाचार्या रचना जैन, प्रबंधक अभिषेक बंसल ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

शिविर का हुआ आयोजन
मुजफ्फररनगर।(Muzaffarnagar News)  वैदिक विद्या जूनियर हाई स्कूल गांव बहादुरपुर जनपद मुजफ्फरनगर में तीन दिवसीय योग एवं संस्कार शिविर का उद्घाटन भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जनपद मुजफ्फरनगर प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य और जिला कार्यकारिणी सदस्य वीर सिंह के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने ओम ध्वनि व गायत्री मंत्र से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों को ताड़ासन तिर्यक ताड़ासन कटिचक्रासन पश्चिमोत्तानासन कोणासन उष्ट्रासन मंडूकासन और अनुलोम विलोम कपालभाति तथा भ्रामरी प्राणायाम कराएं। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को यम नियम के बारे में भी विस्तार से बताया। अहिंसा, सत्य , अस्तेय, ब्रह्मचर्य ,अपरिग्रह यह पांच यम हैं। शौच, संतोष तप, स्वाध्याय और ईश्वर प्रणिधान् यह पांच नियम है। इनका पालन किए बिना योग में सफलता मिलना असंभव है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार आर्य आर्य समाज बहादुरपुर के मंत्री श्री नरेंद्र कुमार आर्य हर्ष कुमार आर्य हर्षित कुमार आर्य कुमारी सानू ईशा छवि आदि का विशेष सहयोग रहा।

 

आरोपी गिरफ्तार
चरथावल। (Muzaffarnagar News)   नाबालिग से दुष्कर्म प्रकरण मे फरार चल रहे मुख्य आरोपी गुलफाम को पुलिस ने चैकिंग/तलाशी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबडतोड दबिशें दे रही है।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते अपराधो पर रोकथाम एवं विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत सीओ सदर हेमन्त कुमार के निर्देशन मे एवं इंस्पैक्टर चरथावल ज्ञानेश्वर बौद्ध की मौजूदगी मे चल रही चैकिंग/तलाशी के दौरान पुलिस ने मुखबीर खास की सूचना पर आरोपी गुलफाम को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू की।

 

रामकथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  20 मार्च से 26 मार्च तक भोपा रोड स्थित वृंदावन गार्डन मे संत श्री विजय कौशल जी महाराज द्वारा भगवान श्री राम की कथा चल रही है। कथा के आज दूसरे दिन श्री राम जन्मोत्सव पर संत श्री विजय कौशल महाराज ने कहा कि रामायण अनेको शंकाओ का सम्पूर्ण समाधान है।
प्रसिद्ध समाजसेवी भीमसैन कंसल के परिवार द्वारा आयोजित श्री राम कथा संत वाणी,शिक्षा का सम्पूर्ण विद्यालय बताते हुए कथावाचक ने रामायण को डर भगाने का मूल मंत्र भी बताया। 24 घंटे सबके मनोभाव में भगवत रूप बनने से हमारे अनेको संकट दूर होते हैं एवं मन मे सदैव प्रसन्नता का भाव बनने से चहुमुखी विकास सम्भव होता है। विजय कौशल महाराज ने रामायण को सबके परिवार की कहानी बताते हुए भगवान की महिमा का राजा और रंक के रूप मे वर्णन किया। साथ ही मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है, भजन की पंक्तियां गाते हुए राजा दशरथ के यहां भगवान श्री राम का जन्मोत्सव सुनाया।
परिवार और रामायण को धर्म से जोडते हुए कथा व्यास ने कहा कि हमे तन से ही नही मन से काम करने पर सफलता मिलती है। उन्ही सफलताओं से हम राम और कृष्ण स्वरूप बन पाते हैं,अहंकार से दूर रहते हैं,ध्यान,पूजा से बडी-बडी सफलताएें प्राप्त कर लेते हैं। साधु और सन्यासी का धर्म आश्रमो मे रहकर गृहस्थीयो का मार्ग दर्शन करना है। जो अनेको संतो ने रामायण एवं महाभारत मे भी किया है।
द्रोपदी द्वारा भीष्म पितामह से सौभाग्यशाली का आर्शीवाद प्राप्त करना,स्त्री पुरूष के मिलन से मानव शरीर का बनना व बच्चे के रूप मे पृथ्वी पर जन्म लेना,जन्म के उत्सव पर अनेक प्रकार के उत्सव व खुशियां मनाना श्री राम कथा मे राम जन्म उत्सव पर भी दर्शाया गया है। संत श्री ने गुरूद्वार को गुरूद्वारा बताते हुए कहा कि रामायण,महाभारत,शिव पुराण पूर्णतः परिवार पर आधारित महान ग्रन्थ हैं। इस अवसर पर व्यापारी नेता अनिल कंसल,समाजसेवी भीमसैन कंसल,सत्यप्रकाश रेशू,भाजपा नेता डा.सुभाष शर्मा,सुरेन्द्र अग्रवाल, विधायक कपिलदेव अग्र्रवाल, सतीश गोयल टिहरी सहित शहर के कई गणमान्य लोगो सहित हजारो श्रृद्धालुगण मौजूद रहे। राजा दशरथ के रूप मे कंसल परिवार ने सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया।

सीएम योगी को भेंट की हनुमान जी की प्रतिमा
मुजफ्फरनगर/लखनऊ।(Muzaffarnagar News)  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से भेट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया शुकतीर्थ(हनुमतधाम) में स्थित ७७ फिट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा का चित्र भेट किया।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 5 =