Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: रविवार को लगाया जा रहा हड्डियों मे कैल्शियम की जांच हेतु निःशुल्क चिकित्सा शिविर

Muzaffarnagar News: रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर व इन्हरव्हील क्लब एरा के संयुक्त तत्वाधान मे 27 मार्च 2022 दिन रविवार को दंत रोगों व हड्डियों मे कैल्शियम की जांच हेतु निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जा रहा है।

 रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर  के निदेशक सामाजिक सेवा एवं आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डा.एम.एल.गर्ग ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया है कि जनसेवा के उददेश्य से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 मार्च को अंसारी रोड स्थित ईरविन हाॅस्पिटल मे दाॅतो के रोग एवं हड्डियो मे कैल्शियम की जंाच के लिए प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जायेगा।

जिसमे मरीजो की जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया जायेगा। डा.एम.एल.गर्ग ने बताया कि डा.प्रतीक ईरविन गर्ग द्वारा मरीजांे का चिकित्सकीय परीक्षण किया जायेगा।

रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष रो. सुभाष भारद्वाज एड., सचिव रो. आशुतोष बंसल आदि संस्था के समस्त पदाधिकारी चिकित्सा शिविर की सफलता के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने मे जुटे हैं।

वरिष्ठ चिकित्सक रो.डा.एम.एल.गर्ग ने विज्ञप्ति के माध्यम से सभी मरीजों से अधिकाधिक संख्या मे पहंुच कर चिकित्सा शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 1 =