खेल जगत

IPL 2022: चेन्नई और कोलकाता में होगी भिड़ंत

IPL 2022 के 15वें सीज़न का पहला मुकाबला पिछले सीज़न की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और पिछले सीज़न की उप विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेंगी. केकेआर जहां आईपीएल 2021 के फाइनल में मिली हार का बदला लेना चाहेगी. वहीं चेन्नई के सामने अपनी बादशाहत कायम रखने की चुनौती होगी. 

गौरतलब है कि शनिवार को चेन्नई और कोलकाता की टीमें अपने नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरेंगी. केकेआर ने श्रेयस अय्यर को जहां कमान सौंपी है. वहीं एमएस धोनी ने बीते दिन रविंद्र जडेजा को कप्तानी सौंप दी. ऐसे में दोनों ही कप्तान जीत के साथ आगाज़ करना चाहेंगे. 

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला शनिवार, 26 मार्च को खेला जाएगा. चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. CSK और KKR के बीच मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21070 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × four =