उत्तर प्रदेश

Meerut News: गांव कलंजरी में में फावड़े से काट डाला किसान

Meerut News: गांव कलंजरी में  जमीन के विवाद को लेकर एक किसान की फावड़े से गला काटकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी और उसका साथी मौके से फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस  मौके से खून से सना फावड़ा बरामद किया है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरु कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतक किसान का नाम कलंजरी गांव निवासी इन्द्रवीर सिंह (58) पुत्र भोपाल सिंह है। घटना आज सुबह उस समय हुई जब इंद्रवीर सिंह अपने खेत से घर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में गांव से थोडा पहले मिले तीन व्यक्तियों ने उसे रोक लिया। गाली-गलौज करने के बाद आरोपियों ने इंद्रवीर पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार किए।

जान बचाकर भागने में सफल नहीं हो पाया इंद्रवीर सिंह

इंद्रवीर सिंह ने हमलावरों से बचने के लिए भागने की कोशिश भी कि लेकिन इसमें सफल नही हो सका। यही नहीं हमलावरों ने फावड़े से वार कर इंद्रवीर की गर्दन भी अलग कर दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गये।

घटनास्थल जानी थाना प्रभारी संजय वर्मा ने घटना का कारण जमीनी विवाद बताया है। थाना प्रभारी के अनुसार गांव निवासी ओमवती पत्नी स्व.सुन्दर कि कुछ जमीन इंद्रवीर ने कुछ समय पहले मेरठ निवासी मेघराज को बिकवाई थी।

इसी बात को लेकर महिला के देवर नौराज से इंद्रवीर का विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में शुक्रवार की सुबह नवराज ने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव के बाहर इंद्रवीर को फावड़े से काट कर मार डाला। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।

पुलिस ने शुरु की हमलावरों की तलाश

थाना प्रभारी के अनुसार अभी तक घटना के संबंध में मृतक के परिवार की तरफ से कोई तहरीर नही दी गई है। फिलहाल, पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आरोपी हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है। हमलावर और उनके परिवार के लोग घर बंद करके फरार हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 2 =