उत्तर प्रदेश

Pratapgarh News:महिला की गुमटी गिराकर की पिटाई, उड़ाया जा रहा है कानून का मखौल

Pratapgarh News:  मिलीभगत से दबंगों द्वारा सरेआम कानून को हाथ में लेकर कानून का मखौल उड़ाया जा रहा है. बेखौफ दबंग लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं. पुलिस का रवैया भी सवालों के घेरे में है. जहां तमाम जनपदों में अपराधी खौफ में हैं और पुलिस के सामने नतमस्तक होकर सरेंडर कर रहे हैं, वहीं प्रतापगढ़ इससे अलग नजर आ रही है.

मान्धाता थाने से चंद कदम की दूर भरे बाजार में दर्जन भर बेखौफ दबंग लाठी डंडों से लैस होकर एक महिला की गुमटी गिराने लगते हैं. महिला की रोजीरोटी का सहारा यह दुकान जिस पर दबंगों ने धावा बोला तो महिला से रहा नहीं गया.

महिला गुमटी को गिरने से बचाने को दबंगों के बीच संघर्ष करने लगती है. इस कार्य में महिला की छोटी सी बेटी भी दुकान बचाने को पहुचती है. लेकिन दर्जन भर दबंगों के सामने मां बेटी टिक नहीं पाते दबंग उन्हें घसीट कर सड़क पर गिरा कर ऊपर चढ़ जाते हैं और पीटने लगते हैं. मां को बचाने की जद्दोजहद में मासूम को भी डंडों से जमकर पीटा जा रहा है.

काफी देर तक चले तांडव में महिला अर्धनग्न हो जाती है. गुमटी भी तोड़कर गिरा दी जाती है. दबंग जी भर कर मनमानी करते हैं और आराम से चले जाते हैं. लेकिन घटना स्थल से चंद कदम की दूरी पर थाने में मौजूद पुलिस वाले किन्ही कारणों से हरकत में नहीं आते. सुबह आठ बजे हुई इस घटना की बाबत पुलिस अफसर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं होते.

लगातार मीडिया का दबाव देखकर सीओ रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी से सोशल मीडिया में बयान जारी करवा दिया जाता है. जिसमें आबादी की जमीन पर गुमटी रखने को विवाद की बात कर रहे हैं और कार्रवाई की बात कर रहे हैं. बयान से ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे कुछ हुआ ही नहीं.

अतुल अंजान त्रिपाठी सीओ रानीगंज का कहना है कि बुधवार सुबह कस्बा मान्धाता में दो पक्षों में जिसमें एक पक्ष पप्पू गुप्ता आदि और दूसरा पक्ष अनिल कुमार सोनी आदि  में आबादी की जमीन पर गुमटी रखने पर विवाद हुआ.

एक विवाद से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी प्रसारित किया गया. मामले को लेकर थाने में तहरीर दी गई. तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है. मौके पर शांति व्यवस्था कायम है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21630 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × four =