उत्तर प्रदेश

UP Paper Leak मामले में गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने दी जानकारी, गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रहा प्रशासन

UP Paper Leak: बलिया में 12वीं कक्षा की अंग्रेजी परीक्षा के पेपर लीक (English Paper Leak) मामले में बलिया पुलिस ने मीडिया ग्रुप और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मीडिया ग्रुप में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है कि पेपर लीक मामले में अबतक कुल 17 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है. बता दें कि पेपर लीक के बाद 24 जिलों में परीक्षा निरस्त कर दी गई है. अलग अलग टीमों का गठन कर जांच कर कार्रवाई करने की बात की जा रही है.

प्रदेश का बलिया के जिला अस्पताल में पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए DIOS ब्रजेश मिश्रा और अमर उजाला अखबार के पत्रकार अजित ओझा का पुलिस द्वारा जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया.

हालांकि जब मीडिया ने डीएम और एसपी से इस बारे में बात करनी चाही और उनका पक्ष जानने के लिए सवाल किया तो डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसपी राजकरण नैय्यर मीडिया को प्रेस विज्ञप्ति जारी करने का हवाला देते हुए कैमरे से भागते नजर आए.

इस पूरे मामले में जिला प्रशासन कुछ भी बताने से भाग रहा है. प्रशासन DIOS और अमर उजाला के पत्रकार को हिरासत में लिए जाने की बात कह रहा है. प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कुल 17 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार करने की बात कही गई है. प्रशासन DIOS और अखबार के पत्रकार के गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रहा है.  पुलिस जिसे गिरफ्तार कर लेती है उसका मेडिकल परीक्षण जरूर कराती है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 15 =