वैश्विक

मोहाली में खरड़-लांडरां रोड पर दर्दनाक हादसा-तीन मंजिला इमारत गिरी

पंजाब के मोहाली में खरड़-लांडरां रोड पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया है। बेसमेंट की खुदाई के दौरान एक निजी बिल्डर का तीन मंजिला दफ्तर गिर गया। जिसमें लगभग छह से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका है। हादसे के बाद चारों तरफ कोहराम मच गया।

हादसे वाली साइट पर लोगों की भारी भीड़ लगी है। एनडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। आनन-फानन में एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल) की टीम भी पहुंच चुकी है। गैस कटर, टॉर्च, लाइटर, रस्सी के जरिये बचाव कार्य किया जा रहा है।
बचाव कार्य में गांव वालों की भी मदद ली जा रही है। बताया जा रहा है कि बेसमेंट में खुदाई के दौरान तीन मंजिला इमारत भरभरा कर गिर गई। दो लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। वहीं अभी कितने लोग दबे हैं, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। अंदर से दबे हुए लोगों की आवाज आ रही हैं।
  शनिवार को सरकारी छुट्टी होने की वजह से स्टाफ की कमी है। जिस वजह से राहत एवं बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है। घटनास्थल पर 10 से 12 जेसीबी एक साइड से मलबा हटा रही हैं। वहीं 12 एंबुलेंस को आपात स्थिति के लिए तैनात किया गया है।दो लोगों के निकाले जाने की खबर है।

जिन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। पुलिस, मोहाली जिला प्रशासन और फायर बिग्रेड भी मौके पर मौजूद है। पूरे घटनाक्रम में आला अधिकारी नजर रखे हुए हैं। वहीं घटनास्थल पर 12 एंबुलेंस तैनात हैं। अधिकारियों का कहना है कि हमारा पहला लक्ष्य दबे हुए लोगों को बाहर निकालना है। इस मामले में जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × one =