Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

माउण्ट लिट्रा ज़ी स्कूल मुज़फ्फरनगर में ”विज्ञान एवम् तकनीकि वार्ता“ का आयोजन

माउण्ट लिट्रा ज़ी स्कूल मुज़फ्फरनगर में ”विज्ञान एवम् तकनीकि वार्ता“ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में डॉ विमल कोठियाल ए0डी0जी0,आई0सी0एफ0आर0आई0,अनुसंधान एंव योजना) व फिल्म जगत के मशहूर कलाकार ,अभिनेता व पटकथा लेखक श्री शिशिर कृष्ण शर्मा जी उपस्थित रहे। डॉ विमल कोठियाल जी ने छात्रां को विज्ञान के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि प्रत्येक कार्य के मूल में विज्ञान निहित है।

इसके बिना कोई भी गतिविधि या क्रियाकलाप संभव नही है। विज्ञान के माध्यम से जटिल कार्य भी सहज व संभव हो जाता है। दूसरी ओर माननीय श्री शिशिर कृष्ण शर्मा जी ने छात्रों को चलचित्र निर्माण से संबधित रोचक जानकारी प्रदान की जिससे छात्र अनभिज्ञ थे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय निर्देशिका श्रीमती चारू भारद्वाज जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए दोनों अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये। प्रधानाचार्य डॉ0 पीयूष गुप्ता,उप-प्रधानाचार्या श्रीमती रमनीत जी ने आगुन्तक महानुभावों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए भविष्य में भी विद्यार्थियों की जागरूकता हेतु ऐसी वार्ताओं के आयोजन का आमंत्रण दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + six =