Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

धारदार हथियारों से गर्दन काटकर की हत्या

2 Min 12 |मीरापुर। बीती रात थाना क्षेत्र में एक युवक की धारदार हथियारों से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। मृतक का शव आज सुबह मंदिर के पीछे पडा मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ मामले की छानबीन शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार मोहल्ला पड़ाव निवासी प्यारेलाल शर्मा का २४ वर्षीय पुत्र मोनू शर्मा कस्बे में ही एक जूते की दुकान पर नौकरी करता था। बीती रात मोनू दुकान से वापस घर लौटा। बताया जा रहा है कि देर रात उसे किसी का फोन आया, जिसके बाद वह घर से बाहर चला गया।

देर रात तक भी जब मोनू घर नहीं लौटा तो परिवार वालों को चिंता हुई और उन्होंने मोनू की तलाश शुरू कर दी, मगर काफी तलाश करने के बाद भी मोनू का कोई पता नहीं चला। आज सुबह मोनू की लाश कस्बे में ही स्थित योग माया मंदिर के पीछे पड़ी मिली।

घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सीओ जानसठ शकील अहमद, इंस्पैक्टर जानसठ एचएन सिंह मय फोर्स के पहुंचे तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी।

घटना की पड़ताल के लिए डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया। मोनू की हत्या का समाचार पाकर उसके परिजनों में कोहराम मच गया। इस दौरान चर्चा रही कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या हुई है वहीं दूसरी ओर पुलिस सूत्रों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सबंध में कुछ कहा जा सकेगा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × one =