Muzaffarnagar News- Latest from सिटी
अतिक्रमण पर चला चाबुक, दुकानदारों में मची खलबली
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए शुक्रवार को नगरपालिका परिषद द्वारा जिला अस्पताल के आसपास सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रशासनिक अमले की सख्ती से अवैध कब्जा करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट दीपक कुमार पाल और नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) पवन कुमार स्वयं मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे सड़क घेरकर तीन-तीन ठिए लगा रखे थे, जिससे राहगीरों, तीमारदारों और मरीजों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नगरपालिका और प्रशासन की टीम ने तत्काल प्रभाव से सड़क पर फैले अतिक्रमण को हटवाया और दुकानदारों को दोबारा सड़क पर सामान या ठिए रखकर कब्जा न करने की सख्त चेतावनी दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान यहीं नहीं रुकेगा, बल्कि जिला अस्पताल से लेकर सहारनपुर बस स्टैंड तक मार्ग के दोनों ओर फैले अवैध अतिक्रमण को चरणबद्ध तरीके से पूरी तरह साफ किया जाएगा। नगरपालिका और प्रशासन की इस संयुक्त कार्रवाई से पूरे इलाके में खलबली मची रही और कई दुकानदार स्वयं ही अपना सामान समेटते नजर आए।
अभियान के दौरान यातायात पुलिस और नगर निगम के कर्मचारियों की मदद से सड़क किनारे खड़े बेतरतीब वाहनों को भी हटवाया गया, जिससे जाम की समस्या से जूझ रहे राहगीरों को बड़ी राहत मिली।
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एक निजी अस्पताल के आसपास भी कार्रवाई की गई, जहां अस्पताल के बाहर और सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटवाया गया। अधिकारियों ने अस्पताल प्रबंधन और आसपास के दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि मुख्य मार्ग पर किसी भी तरह का अतिक्रमण न होने दिया जाए। इसके साथ ही सड़क किनारे संचालित लकड़ी की टाल भी प्रशासन के निशाने पर रहीं। माया पैलेस के बाहर स्थित लकड़ी की टाल सहित दो लकड़ी की टाल पर कार्रवाई की गई। दोनों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों ने संबंधित संचालकों को चेतावनी दी कि सड़क और फुटपाथ पर लकड़ी अथवा अन्य सामान रखकर सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा न किया जाए। दोबारा अतिक्रमण मिलने पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट की टीम ने आनंदपुरी पेट्रोल पंप के आसपास भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। यहां कई दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर सामान रखकर सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा किया गया था। टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया और दुकानदारों को सड़क पर सामान न रखने की हिदायत दी। प्रशासनिक अधिकारियों की सख्ती देखकर आसपास के दुकानदारों में खलबली मच गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि किसी दुकानदार द्वारा दोबारा अतिक्रमण किया गया, तो सामान जब्त करने के साथ-साथ भारी जुर्माना वसूलने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
घायल युवती की उपचार के दौरान मौत
विधायक पंकज मलिक परिवार से मिले
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। तितावी थाना क्षेत्र के गांव छतेला में ट्रांसफार्मर फटने से हुए दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से झुलसी 15 वर्षीय किशोरी सानिया ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सानिया की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके घर पर एकत्रित हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर चरथावल विधायक पंकज मलिक भी तत्काल गांव छतेला पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाते हुए गहरा दुख व संवेदना व्यक्त की। विधायक ने परिवार को इस कठिन समय में हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया तथा प्रशासन और संबंधित विभाग से उचित आर्थिक सहायता व मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
जागरूकता रैली निकालीः 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से प्राप्त पत्रांक संख्याः-3844/एसएलएसए-238/2026 (कुलदीप / ऋ.) दिनांकितः 13 नवम्बर 2026 के अनुपालन में सरक्षित बचपन अभियान, बाल विवाह मुक्त भारत के प्रचार प्रसार के सम्बन्ध में (जी० आई० सी०) राजकीय मैदान महावीर चैक से प्रकाश चैक तक जागरूकता एवं प्रचार प्रसार हेतु एक रैली का आयोजन आज समय सुबह 10रू00 बजे किया गया। सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुज़फ्फरनगर, डॉ० सत्येन्द्र कुमार चैधरी, द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारम्भ किया गया, इस अवसर पर श्रीमति इंदू सिद्धार्थ पुलिस अधीक्षक अपराध गुजफफनगर पी०एल०वी० श्री गोरव मलिक, पी०एल०वी० श्री धनीराम, एवं कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफनगर कर्मचारीगण, व आगनवाडी कार्यकत्री एवं छात्र उपस्थित रहें। डॉ० सत्येन्द्र कुमार बौधरी, सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुजफफनगर द्वारा अवगत कराया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांकः 12.12.2026 दिन द्वितीय शनिवार, को दीवानी न्यायालय परिसर गुजफ्फरनगर, वाह्य न्यायालय बुढाना, ग्राम न्यायालय जानसठ, ग्राम न्यायालय खतौली तथा कलक्ट्रेट मुजफ्फरनगर में किया जायेगा। जिसमें आपराधिक, 138 एन० आई० एक्ट, बैंक रिकवरी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिका, टेलीफोन, बिजली एवम् पानी के बिल, वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण, राजस्व वाद, तथा सिविल वादों का निस्तारण किया जायेगा।

जिला अस्पताल में पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सख्ती
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर में मरीजों और उनके तीमारदारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा अस्पताल परिसर में सक्रिय दलालों और अवैध वसूली करने वाले बाहरी व्यक्तियों पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय डॉ. भुजवीर सिंह ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में बिना किसी कार्य के घूमने वाले अज्ञात एवं बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ऐसे बाहरी व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जाए, जो बिना किसी वैध कार्य के अस्पताल परिसर में घूमते रहते हैं और मरीजों तथा उनके तीमारदारों को काम कराने के नाम पर अपने जाल में फंसाकर उनसे अवैध वसूली करते हैं। ऐसे लोगों के विरुद्ध शिकायत अथवा संलिप्तता सामने आने पर एफआईआर दर्ज कराते हुए नियमानुसार उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल में तैनात सुरक्षाकर्मियों को भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षाकर्मी अपनी ड्यूटी पूरी मुस्तैदी के साथ निभाएं और अस्पताल परिसर में आने-जाने वाले बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के अनावश्यक रूप से परिसर में घूमने अथवा मरीजों और उनके परिजनों से संपर्क करने की स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने दलालों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए एफआईआर सहित उचित कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही जिला चिकित्सालय के समस्त चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं अन्य स्टाफ को भी स्पष्ट हिदायत दी गई कि ड्यूटी के दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति के साथ किसी प्रकार का अनावश्यक संपर्क न रखा जाए। अस्पताल की व्यवस्थाओं को प्रभावित करने वाली गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य जिला चिकित्सालय में पारदर्शी व्यवस्था बनाए रखना, मरीजों और उनके तीमारदारों को दलालों के शोषण से बचाना तथा सरकारी अस्पताल में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक बिना किसी परेशानी के पहुंचाना है। अधिकारियों के इस सख्त रुख से अस्पताल परिसर में अनावश्यक रूप से घूमने वाले बाहरी व्यक्तियों और मरीजों से अवैध वसूली करने वाले तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण की उम्मीद जताई जा रही है।
एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के छात्र अभिनव त्यागी ने पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। । एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर के बीबीए पंचम सेमेस्टर के प्रतिभाशाली छात्र अभिनव त्यागी ने अंतरमहाविद्यालयीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।यह प्रतियोगिता आईआईएमटी कॉलेज, कोटा, सहारनपुर में आयोजित अंतरमहाविद्यालयीय टूर्नामेंट के अंतर्गत संपन्न हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अभिनव त्यागी ने अपनी शारीरिक क्षमता, मेहनत, अनुशासन एवं उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन का परिचय देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।अभिनव त्यागी की इस शानदारउपलब्धि पर महाविद्यालय में हर्ष का माहौल रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्यडॉ. संदीप मित्तल एवं बीबीए विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह ने अभिनव त्यागी को सम्मानितकिया तथा उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। प्राचार्यडॉ. संदीप मित्तल ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करनेके लिए लक्ष्य निर्धारित करना, निरंतर मेहनत करना और अनुशासन बनाए रखना अत्यंत आवश्यकहै। उन्होंने अभिनव को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह स्वर्ण पदक उनकी मेहनत और दृढ़संकल्प का परिणाम है। उन्हें अपनी इस सफलता को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीयस्तर पर भी अपनी पहचान बनाने का प्रयास करना चाहिए।बीबीए विभागाध्यक्ष राजीव पालसिंहने भी अभिनव की सराहना करते हुए कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं हैं, बल्किये व्यक्ति के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, धैर्य और नेतृत्व क्षमता को विकसित करते हैं।उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूदएवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि असफलताओंसे घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर निरंतर आगे बढ़ना चाहिए, क्योंकि मेहनत, लगन और आत्मविश्वासही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं। उन्होंने अभिनव को भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियाँहासिल करने के लिए प्रेरित किया। दोनों ने कहा कि अभिनव की यह उपलब्धि महाविद्यालयके अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।महाविद्यालय प्रबंधन ने भीअभिनव त्यागी की इस उपलब्धि को गौरवपूर्ण बताते हुए कहा किमहाविद्यालय सदैव विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को पहचानने, उन्हें उचित मंचप्रदान करने तथा उनकी क्षमताओं को निखारने के लिए प्रयासरत रहता है। विद्यार्थियोंको चाहिए कि वे अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें और प्रत्येक अवसर का भरपूर लाभ उठाएँ।खेल के मैदान में मिलने वाली जीत और हार दोनों ही जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देतीहैं। निरंतर अभ्यास, सकारात्मक सोच और कठिन परिश्रम से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।अभिनव त्यागी ने अपनी उपलब्धि से यह सिद्ध कर दिया है कि यदि दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनतहो तो सफलता अवश्य प्राप्त होती है। महाविद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि अभिनवभविष्य में भी इसी प्रकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय एवं जिलेका नाम रोशन करेंगे।इस अवसर पर बीबीए विभाग के सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे। इनमें डॉ.दीपकगर्ग, डॉ.संगीता गुप्ता, संजय शर्मा, सोनिका, पूरवी, प्राची, रोहन त्यागी, प्रशांतगुप्ता, विनीता चैधरी, सतीश, अमित, पवन बलियान एवं लवी वर्मा। शामिल रहे। सभी शिक्षकों ने अभिनव त्यागी को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। महाविद्यालय परिवार ने अभिनव त्यागी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जिला चिकित्सालय में मनाया गया राष्ट्रीय संविधान दिवस
सीएमएस डॉ. भुजवीर सिंह ने चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को दिलाई संविधान के प्रति निष्ठा एवं उसके पालन की शपथ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भुजवीर सिंह ने चिकित्सकों एवं समस्त कर्मचारियों को भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा रखने तथा उसके आदर्शों, मूल्यों एवं सिद्धांतों का अनुसरण करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सीएमएस डॉ. भुजवीर सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं बंधुत्व का अधिकार प्रदान करता है। संविधान में निहित आदर्शों का पालन करना हम सभी का नैतिक एवं संवैधानिक दायित्व है। विशेष रूप से स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े प्रत्येक कर्मचारी का कर्तव्य है कि वह बिना किसी भेदभाव के सभी मरीजों को समान एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराए। कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. योगेंद्र तिरखा ने भारतीय संविधान के निर्माण एवं उसके ऐतिहासिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संविधान सभा ने संविधान निर्माण में 2 वर्ष, 11 माह और 18 दिन का समय लिया था। भारतीय संविधान 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किया गया तथा 26 जनवरी 1950 को इसे पूर्ण रूप से लागू किया गया। उन्होंने संविधान की प्रमुख विशेषताओं एवं मूल सिद्धांतों की जानकारी देते हुए सभी उपस्थित लोगों को संविधान के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने संविधान में निहित मूल्यों को अपने कार्य एवं व्यवहार में अपनाने तथा देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉ. जावेद, डॉ. सचिन जैन, डॉ. गरिमा, डॉ. फैसल सिद्दीकी, मेट्रन श्रीमती रूमी पाल, अनिल कुमार, संजीव लांबा, हारून, श्रीमती कंचन बाला, श्रीमती सरिता देवी, संजय कुमार एवं सलमान सहित जिला चिकित्सालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुलिस कार्यालय में दिलाई संविधान दिवस पर प्रस्तावना पाठ व मूल कर्तव्यों के पालन की शपथ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अक्षय संजय महाडीक ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठन कराया। उन्होंने सभी को संविधान में निहित आदर्शों, मूल्यों और मूल कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। प्रत्येक नागरिक और लोकसेवक का यह दायित्व है कि वह संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करे। उन्होंने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्शों को अपने आचरण एवं कार्यशैली में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने अधिकारियों और कर्मचारियों को कानून के प्रति सम्मान, निष्पक्षता, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना के साथ काम करने का संदेश दिया। साथ ही आमजन के अधिकारों तथा संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान पुलिस कार्यालय में मौजूद समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
कोहरे में हादसों से बचाव के लिए मिल परिसर में गन्ना वाहनों पर लगाए गए रिफ्लेक्टर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। कोहरे के मौसम में कम दृश्यता के चलते होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से मिल परिसर में गन्ने से भरी बुग्गी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान चलाया गया। इस दौरान इकाई प्रमुख लोकेश कुमार, अपर प्रधान प्रबंधक भारत सिंह, गन्ना विभागाध्यक्ष संजीव कुमार और आर.के. तिवारी ने किसानों के वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए। अधिकारियों ने किसानों से अपील की कि वे कोहरे के दौरान वाहनों पर रिफ्लेक्टर का प्रयोग करें और यातायात सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करें, जिससे किसान और अन्य सड़क उपयोगकर्ता सुरक्षित रह सकें। अभियान के दौरान मिल के कर्मचारी भी मौजूद रहे और किसानों को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया।
डेटा विश्लेषण पर ज्ञानवर्धक गतिविधि आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भोपा रोड स्थित एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में गुरुवार को आईक्यूएसी प्रकोष्ठ के अंतर्गत संचालित ब्रेनिऑक्स क्लब की ओर से बीबीए विभाग के विद्यार्थियों के लिए श्डेटा विश्लेषणश् विषय पर शैक्षिक गतिविधि आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल और बीबीए विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह ने किया। गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक व्यावसायिक व प्रबंधकीय क्षेत्रों में डेटा विश्लेषण के महत्व, उपयोगिता और बढ़ती भूमिका से अवगत कराना था। मुख्य संयोजक हर्षित गोयल ने विषय की समझ परखने के लिए बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरी आयोजित की, जिसमें डेटा संग्रहण, प्रोसेसिंग, विश्लेषण तकनीकों और व्यावहारिक उपयोग से जुड़े प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों को बताया गया कि बैंकिंग, वित्त, विपणन, मानव संसाधन, ई-कॉमर्स, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित अनेक क्षेत्रों में डेटा आधारित निर्णय लिए जा रहे हैं। प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल ने कहा कि डिजिटल दौर में विद्यार्थियों को पारंपरिक पढ़ाई के साथ आधुनिक तकनीकों और विश्लेषणात्मक क्षमता पर भी ध्यान देना चाहिए। विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह ने कहा कि डेटा विश्लेषण का ज्ञान भविष्य में रोजगार व व्यवसाय के नए अवसर दिलाने में मददगार है। इस दौरान डॉ. दीपक गर्ग, डॉ. संगीता गुप्ता, मोहम्मद अंज़र, संजय शर्मा, सोनिका, पूरवी, प्राची, रोहन त्यागी, प्रशांत गुप्ता, विनीता चैधरी, सतीश, अमित, पवन बलियान और लवी वर्मा सहित विभाग के शिक्षकगण व विद्यार्थी मौजूद रहे। अंत में आयोजकों व शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की गई।
स्व-गणना अभियान में पिछड़ने पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी, सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के निर्देश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/ जिला जनगणना अधिकारी गम्भीर सिंह ने समस्त संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया है कि जनपद में जनगणना के द्वितीय चरण के अंतर्गत संचालित स्व-गणना अभियान में जनपद की प्रगति दिन-प्रतिदिन अपेक्षाकृत पीछे जा रही है, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई है। अतः सभी अधिकारी इस कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए कल से विशेष ध्यान दें तथा अपने-अपने विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अधीनस्थ कार्मिकों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों की स्व-गणना सुनिश्चित कराएं। विशेष रूप से ’बीएसए साहब, डीबीओ, सीएमओ साहब एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी’ इस अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। यह राष्ट्रीय महत्व का महत्वपूर्ण कार्य है और इसमें सभी विभागों की सामूहिक सहभागिता आवश्यक है। सभी अधिकारी व्यक्तिगत रुचि लेकर नियमित समीक्षा करें तथा जनपद की प्रगति एवं रैंकिंग में सुधार लाने के लिए गंभीरता से प्रयास करें। उन्होंने कहा कि संचालित स्व-गणना अभियान कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता पर लेते हुए अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करें।
संविधान दिवस का डी. ए. वी. महाविद्यालय में गरिमामय आयोजन
अधिकारों और कर्तव्यों के संतुलन पर दिया गया जोर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। आर्य समाज रोड स्थित डी. ए. वी. महाविद्यालय के विधि विभाग द्वारा भारतीय संविधान दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय के शीतल प्रसाद सभागार में एक विशेष कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। भारतीय संविधान को अंगीकार किए जाने की स्मृति में आयोजित इस समारोह में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता श्री तेग बहादुर ने विधि विभाग के विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के निर्माण की प्रक्रिया, इसके ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और संविधान सभा से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। उन्होंने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में संविधान के महत्व और इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। डॉ कुलदीप सिंह ने इंडिया देट इज भारत पर प्रकाश डाला।
डॉ अतुल अरोरा ने अपने वक्तव्य मे मौलिक कर्तव्यों पर जोर दिया। पूर्व प्राचार्य प्रो गरिमा जैन ने कहा कि हमें अपने अधिकारों के साथ उन पर लगे प्रतिबंधों का ध्यान रखना चाहिए। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. देवेश त्यागी ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में विद्यार्थियों के साथ संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों के बीच के परस्पर संबंध और संतुलन पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि एक जागरूक नागरिक के रूप में अधिकारों के साथ-साथ अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन करना प्रत्येक व्यक्ति का परम कर्तव्य है। इसी क्रम मे डॉ. शैलजा सिंह ने उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठ कराया, जिससे समूचा सभागार संविधान की मूल भावना से ओतप्रोत हो गया। इस अवसर पर विधि विभाग के छात्र-छात्राओं ने भी संविधान के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. आदित्य राठी ने किया। कार्यक्रम के अंत में विधि विभागाध्यक्ष प्रो. ओमदत्त ने सभी अतिथियों, वक्ताओं, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन और सफल आयोजन में सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता श्री मुकेश त्यागी, प्रो. किरण पाल, डॉ सुभाष चंद्रा , प्रवीण कुमार. भूमिका, सहित महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
संविधान के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर मनाया संविधान दिवस, ‘एक स्वर, एक संविधान’ कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मुजफ्फरनगर में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में ‘एक स्वर, एक संविधान’ कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व, उसके मूल्यों तथा नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव शंकर शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं बंधुत्व का अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि संविधान केवल नियमों और कानूनों का संग्रह नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। प्रधानाचार्य ने बताया कि भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान में निहित आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा एक जिम्मेदार, जागरूक एवं कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है और प्रत्येक विद्यार्थी को संविधान के प्रति सम्मान रखते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के अभिभावकों एडवोकेट कुलदीप कुमार आर्य, अमित पाल, बालेन्द्र सिंह, संदीप शर्मा एवं सुनील कुमार को विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव शंकर शर्मा द्वारा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। ‘एक स्वर, एक संविधान’ कार्यक्रम का संदेश देश की एकता, लोकतांत्रिक चेतना और राष्ट्रीय एकजुटता को सुदृढ़ करने वाला रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों सहित शिक्षक व कर्मचारीगणों को संविधान की प्रस्तावना का पाठन कराते हुए संवैधानिक आदर्शाे एवं मूल कर्तव्यों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन महेश कुमार ने किया।
छात्राओं ने श्रमदान कर किया स्वच्छता का संदेश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज, मुजफ्फरनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में 16 नवंबर को द्वितीय एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन उत्साह और सेवा भावना के साथ किया गया। शिविर में स्वयंसेवी छात्राओं ने श्रमदान करते हुए मंदिर परिसर, यज्ञशाला सहित आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक सफाई अभियान चलाया। छात्राओं ने टोलियों में बंटकर स्वच्छता का संदेश दिया और स्थानीय लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। शिविर का शुभारंभ सुबह नौ बजे एनएसएस के लक्ष्य गीत एवं बौद्धिक सत्र के साथ हुआ। इसके बाद कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रियंका त्यागी के निर्देशन में छात्राओं को अलग-अलग टोलियों में विभाजित किया गया। छात्राओं ने सबसे पहले बालाजी मंदिर परिसर और वहां स्थित यज्ञशाला में सफाई अभियान चलाया। झाड़ू, फावड़े सहित अन्य सफाई उपकरणों की मदद से यज्ञशाला के अंदर और बाहर, हवन कुंड के आसपास तथा मंदिर परिसर में जमा सूखे पत्तों, पॉलीथिन और अन्य कचरे को साफ किया। एकत्रित कचरे को निर्धारित स्थान पर डाला गया। इसके बाद छात्राओं की विभिन्न टोलियों ने आसपास के सार्वजनिक स्थलों, मुख्य मार्गों और गलियों में भी सफाई अभियान चलाया। इस दौरान छात्राओं ने श्स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारतश् के नारे लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने स्थानीय निवासियों और राहगीरों से धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी नहीं फैलाने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने की अपील की। छात्राओं ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता चैधरी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं के श्रमदान और सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता ही ईश्वर सेवा का प्रथम सोपान है। छात्राओं ने जिस समर्पण और उत्साह के साथ यज्ञशाला तथा सार्वजनिक स्थलों की सफाई की है, वह समाज के लिए प्रेरणादायक है। इस प्रकार के शिविर विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, अनुशासन, सहयोग और सेवा भावना विकसित करने के साथ उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रियंका त्यागी ने शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य छात्राओं को समाज के प्रति जिम्मेदार बनाना है। शिविर के माध्यम से छात्राओं ने श्रमदान के साथ स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। शिविर के समापन पर सभी स्वयंसेवी छात्राओं को स्वल्पाहार वितरित किया गया। साथ ही छात्राओं ने अपने घर, महाविद्यालय और आसपास के परिवेश को हमेशा स्वच्छ रखने की सामूहिक शपथ ली। शिविर को सफल बनाने में श्रीमती दिव्या हांडा, श्रीमती शिवानी गुप्ता, डॉ. बबिता शर्मा तथा समस्त स्वयंसेवी छात्राओं का विशेष योगदान रहा।
हाना के पास स्टेट हाईवे पर गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक सुरक्षित
गन्ना पेराई सत्र के दौरान ग्रामीणों ने वाहन चालकों से बरतने की अपील की सतर्कता
रोहाना। रोहाना चैकी क्षेत्र के अंतर्गत मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे पर सामने से आए एक अज्ञात वाहन को बचाने की कोशिश में गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, हालांकि गनीमत रही कि चालक बाल-बाल बच गया और कोई जनहानि नहीं हुई। मिली जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी विकास त्यागी अपने खेत से गन्ना लेकर रोहाना स्थित आईपीएल शुगर मिल जा रहे थे। इसी बीच हाईवे पर अचानक सामने अज्ञात वाहन आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रॉली समेत वाहन सड़क पर पलट गया। हादसे से सड़क पर गन्ना फैल गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और चालक का हालचाल जाना। किसी के घायल न होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इस मौके पर विकास कुमार, देवेंद्र कुमार, रवींद्र त्यागी और पंकज भगत समेत अन्य ग्रामीणों ने कहा कि इन दिनों गन्ना पेराई सत्र जारी है, जिससे सड़कों पर गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही काफी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने किसानों से अपने वाहन संभलकर चलाने तथा हाईवे पर गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों से गति सीमा में रहकर वाहन चलाने का आह्वान किया, खासतौर पर रात्रि के समय अधिक एहतियात बरतने पर जोर दिया।
गन्ना ढुलाई वाहनों पर एआरटीओ प्रवर्तन की सख्ती, बिना कागजात चल रहे वाहनों के काटे चालान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।गन्ना पेराई सत्र के दौरान सड़कों पर बढ़ते भारी वाहनों के दबाव और कोहरे में सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। एआरटीओ प्रवर्तन चम्पा लाल नेगन्ना ढुलाई करने वाले ट्रकों, ट्रैक्टर-ट्रॉलों एवं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान काटे गए तथा कुछ वाहनों को निरुद्ध करने की कार्रवाई भी की गई। चेकिंग के दौरान ऐसे वाहन भी सामने आए जो बिना आवश्यक वैध प्रपत्रों के गन्ना ढुलाई में लगे हुए थे। विभागीय कार्रवाई में फिटनेस, परमिट, टैक्स, हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई। मानक से अधिक गन्ना लादकर चलने वाले वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। एआरटीओ प्रवर्तन चम्पा लाल ने वाहन चालकों को कोहरे एवं रात्रि के समय दुर्घटनाओं से बचाव के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप और रेडियम पट्टी लगाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना सभी वाहन चालकों की जिम्मेदारी है और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
एआरटीओ ने चीनी मिल प्रबंधन और गन्ना वाहन स्वामियों को भी सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि मिल में गन्ना लेकर आने वाले प्रत्येक वाहन के पास वैध कागजात होने चाहिए। वाहनों की फिटनेस, सुरक्षा उपकरण एवं अन्य मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि सड़क पर किसी भी प्रकार की दुर्घटना या यातायात बाधा की स्थिति उत्पन्न न हो।
उन्होंने स्पष्ट किया कि गन्ना सीजन में मुख्य मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में वाहन चालकों की लापरवाही गंभीर हादसों का कारण बन सकती है। परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा।


