Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बढ़ती महंगाई से आमजन त्रस्त-प्रमोद त्यागी

मुजफ्फरनगर। प्रदेश में बढती महंगाई एवं किसान उत्पीड़न के विरोध में 29 फरवरी को समाजवादी पार्टी द्वारा पार्टी नेतृत्व के आदर्श पर दिया जाने वाला धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है।

शीघ्र ही दोबारा इसकी घोषणा की जायेगी। पत्रकारों से वार्ता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर सपा 21 सूत्रीय मांगों को लेकर 29 फरवरी को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने वाली थी

लेकिन दिल्ली के बिगड़े हालात के कारण मुजफ्फरनगर को संवदेनशील की श्रेणी में रखा गया है इस कारण यह धरना फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में अपराधों का ग्राफ बढ़ रहा है।

किसान की हालत बहुत बुरी है उसे भुगतान नहीं मिल पा रहा है। महिलाओं पर अत्याचार बढ रहे है। रसोई गैस के दाम में बेहताशा वृद्धि कर दी गयी है। इन्ही विभिन्न मांगों को लेकर गुरूवार को दोपहर बाद प्रमोद त्यागी के नेतृत्व में प्रदेश के राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया गया।

इस दौरान पूर्व विधायक अनिल कुमार, पूर्व मंत्री उमाकिरण, राजीव बालियान एडवोकेट, राकेश शर्मा, अलीम सिद्दीकी, जिया चौधरी, अंसार आढ़ती, लियाकत अली आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21599 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × three =