Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एस.एस.दास ट्रस्ट की और से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर। एस.एस.दास चैरिटेबल मैमोरियल ट्रस्ट की और से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजित किया गया। जिसमे अनेक रोगियो ने चिकित्सा परामर्श व उपचार लिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डा.हनीमैन एवं स्व.एडवोकेट एस.एस.दास के चित्रो को माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जलवित कर आज नगर के प्रतिष्ठित होम्योचिकित्सकों द्वारा एस.एस.दास चैरिटेबल मैमोरियल ट्रस्ट के तत्वाधान मे एक निशुल्क चिकित्सा कैम्प का आयोजन किया गया।

शिविर का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि डा.प्रवीण चैपडा एवं अध्यक्षता डी.एच.सी.ओ.डा.अक्षय कातियायन द्वारा की गई। नगर की प्रसिद्ध पैथोलोजिस्ट डा.अनुराधा अग्रवाल की टीम द्वारा मरीजो की ब्लड शुगर की जांच कराई गई।

विभिन्न रोगियो का मुजफ्फरनगर होम्योपैथिक डाक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डा.विवेक कुमार के संचालन मे डा.हिमंाशु कुमार पुत्र अमित सैनी, डा.अमित गोलिमान, डा.सी.के.शर्मा,डा.पवन, डा.के.पी.सिह, डा.प्रमोद कश्यप,डा.उजमा ने उदर रोग, मानसिक रोग, बाल रोग, महिलाओ की बच्चेदानी की रसौली का निदान व उपचार बताये एवं निशुल्क् दवा वितरित की।

करीब 105 मरीजो के उपचार के साथ साथ कोरोना वायरस के बचाव की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन मे श्रीमति उषा रानी मुख्य संरक्षक,डा.सुधीर मोहन सिंघल, सुभाष चन्द गुप्ता, मनोहर लाल कालरा, प्रणव दास, विष्णु स्वरूप अग्रवाल,मनोज शर्मा, मुख्य ट्रस्टी संदीप दास एडवोकेट, विपिन मित्तल, अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21681 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + four =