उत्तर प्रदेश

Meerut News: भैसाली रोडवेज की बिल्डिंग तोड़ने के मामले पर कर्मचारी यूनियन का एतराज, आदेश निरस्त करने की मांग

Meerut News: भैसाली रोडवेज बस स्टेशन (Bhaisali Roadways Bus Station) परिसर में बनी बिल्डिंग को तोड़े जाने के आदेश का रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने कड़ा एतराज जताया है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषदके क्षेत्रीय मंत्री लाखन सिंह का कहना है कि जिस बिल्डिंग को तोड़े जाने के आदेश हुए हैं उसका करीब दो साल पहले चार करोड़ रुपये खर्च करके ही जीर्णोद्धार कराया गया था। अब उस बिल्डिंग को तोड़े जाने के आदेश दिए गये हैं। ऐसा पहली बार नही हुआ है। इससे पहले भी कई बार इस बिल्डिंग को तोड़े जाने के फरमान जारी हो चुके हैं।

 जीर्णोद्धार पर चार करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद यहां पर कहीं पर भी सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक,वरिष्ठ केन्द्र प्रभारी,कनिष्ठ केन्द्र प्रभारी ,चालकों एवं परिचालकों के बैठने, आराम करने के लिए एक भी कमरे का नवनिर्माण नही कराया गया है। बस स्टेशन पर १९ कमरे हैं जो कि काफी समय पूर्व के बने हुए हैं। यहां सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक एवं वरिष्ठ केन्द्र प्रभारी भैसाली डिपो के कार्यालय स्थापित हैं।

इसी के साथ अवर अभियंता,कर्मचारी वेतनभोगी सहकारी समिति, के अलावा रोडवेज कर्मचारी संगठनों के कार्यालय स्थापित हैं। कर्मचारी संगठनों के कार्यालय चालकों एवं परिचालकों के रेस्ट रुम की तरह प्रयोग में आते हैं। लाखन सिंह का कहना है कि सभी कमरे बस स्टेशन परिसर के अंदर ही बने हुए हैं। इसलिए उनके कारण किसी भी तरह का जाम बस स्टेशन पर नही लगता है। जबकि कहा यह जा रहा है कि भैसाली बस अड्डे पर बनी बिल्डिंग मेरठ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम का कारण है।

लाखन सिंह के अनुसार उन्होंने आज भैसाली बस स्टेशन  पर बनी बिल्डिंग को तोड़े जाने के आदेश निरस्त करने की मांग को लेकर परिवहन निगम के मुख्य अभियन्ता (भवन) के साथ-साथ परिवहन निगम मुख्यालय के तमाम बड़े अफसरों को आज एक पत्र भी भेजा है। इस पत्र के अनुसार यह कहना सरासर गलत है कि बकौल लाखन सिंह,मेरठ-दिल्ली राष्ट्रीय मार्ग पर क्षेत्रीय प्रबन्धक का कार्यालय भी है। लेकिन उसको जाम का कारण नही मानते हुए भैसाली बस अड्डे के अन्दर बनी बिल्डिंग को जाम का कारण बताया जा रहा है।

 पत्र में लाखन सिंह ने कहा है कि यदि फिर भी रोडवेज प्रशासन भैसाली बस अड्डे  की यह बिल्डिंग ध्वस्त करना जरुरी मानता है तो उसे ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से पहले इस बिल्डिंग में संचालित कार्यालयों को बस स्टेशन पर उचित स्थान देने की कार्रवाई अमल में लानी चाहिए। लाखन सिंह ने इस मामले में अपेक्षित कार्यवाही नही होने पर सड़कों पर उतर कर विरोध किये जाने की चेतावनी भी दी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × two =