Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

प्रेमी ने घर में घुसकर धारदार हथियार से प्रेमिका को मौत के घाट उतारा, आरोपी गिरफ्तार

Image Result For Crime Scene Murderमुजफ्फरनगर। एक युवक ने अपनी प्रेमिका के घर पहुंचकर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। आनन फानन में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

वहीं वारदात के बाद युवती के परिजनों ने युवक को घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार जिले के बुढ़ाना के परसौली ग्राम निवासी युवक अंकित (21) ने अपनी ही बिरादरी की ग्राम निवासी प्रेमिका अंजलि (19) पर घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

जिसमें युवती बुरी तरह घायल हो गई। शोर सुनकर परिजन एकत्र हो गए और उन्होंने भी आरोपी युवक अंकित पर हमला बोल दिया। इसमें वह घायल हो गया। वहीं घायल युवती को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार जांच पड़ताल में सामने आया कि कुछ दिन पहले अंकित अपनी प्रेमिका अंजलि को लेकर फरार हो गया था।

पुलिस ने लड़की को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया था। इसके बाद अंकित ने देर रात इस वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर के पी सिंह ने बताया कि लड़की के पिता तारेपाल की तहरीर पर अंकित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21210 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 11 =