Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भोपा पुलिस ने कच्ची शराब की भट्टी से शराब बनाते दबोचा

भोपा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के आदेशों के अनुपालन में भोपा थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में भोपा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है।ं

सीकरी चौकी प्रभारी संजय राणा ने सोलानी नदी के खादर क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर बीती रात छापामारी करते हुए घने जंगल में भट्टी चलाकर कच्ची शराब तैयार कर रहे दो व्यक्तियों को देखा पुलिस को नजदीक देख आरोपी मौके से भागने लगे तभी पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद एक व्यक्ति को धर लिया

दूसरा आरोपी अँधेरे का लाभ लेकर पुलिस को चकमा देते हुवे फरार हो गया पकड़े गये आरोपी की पहचान कुलदीप निवासी अलमावाला थाना भोपा के रूप में हुई है कुलदीप ने फरार हुए अपने साथी का नाम निशान उर्फ छिनना निवासी अलमावाला बताया है

ने मौके से ४० लीटर तैयार कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण ड्रम,पतीला, पाइप आदि सामान बरामद करते हुवे सेंकडों लीटर लहन को नष्ट कर दिया।

क्षेत्राधिकारी भोपा राममोहन शर्मा ने बताया कि अवैध शराब को लेकर पुलिस सख्त रवैया अपनाए हुवे है अवैध शराब के कार्य में जुटे तत्वों पर पहले भी कड़ी कार्रवाई की गयी है

अलमावाला में शराब बनाने की घटना से जुड़े आरिपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है गिरफ्तार अभियुक्त कुलदीप को जेल भेजा गया फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

अवैध शराब पर कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय राणा कॉन्स्टेबल सचिन कुमार,नितिन,प्रवीण, तरुण,अमित आदि रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21210 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × one =